herzindagi
delhi ncr historical places to visit on 26 january 2026

26 जनवरी की परेड में शामिल होने का नहीं मिल रहा है मौका? दिल्ली-NCR की इन जगहों पर भी मिलेगा देश भक्ति का एहसास, दोस्तों के साथ जाएं

राजपथ पर निकलने वाली परेड, सेना के शौर्य की झलक, अलग-अलग राज्यों की झांकियां और बजता देशभक्ति का गीत हर किसी के मन को जोश से भर देता है। हालांकि, हर आम आदमी इस परेड में शामिल हो सके, यह संभव नहीं है।
Editorial
Updated:- 2026-01-21, 18:04 IST

ऐसे कई लोग होंगे, जो 26 जनवरी की परेड में शामिल होना तो चाहते हैं लेकिन टिकट नहीं मिलने की वजह से उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। इसलिए, वह इस मौके पर भले ही परेड न देख पा रहे हों, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में स्थित अन्य ऐतिहासिक जगहों पर जाने का प्लान कर रहे हैं। दिल्ली एक ऐसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक राजधानी है, जहां हर मोड़ पर देश का गौरव और आजादी की कहानी बसती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली की इन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

कुतुब मीनार

लाल किला और इंडिया गेट जैसी जगहों पर आपको बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिलने वाली है, इसलिए आप कुतुब मीनार जा सकते हैं। यह साउथ दिल्ली में स्थित है। इसके लिए आपको येलो लाइन की मेट्रो लेनी है। कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन से उतरकर पहुंचना आसान होता है। इसका नाम UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है।

delhi ncr historical places to visit on 26 january

जंतर मंतर

यह कनॉट प्लेस के पास स्थित है। यह राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास है। इस जगह को आजादी के बाद से लोकतांत्रिक विरोध का प्रतीक भी माना जाता है। लोग इस जगह पर जरूर आते हैं। यहां लोग इतिहास और वास्तुकला में रुचि के कारण भी जाते हैं। यह जगह भारत की वैज्ञानिक प्रगति का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली की इन 3 जगहों की सैर कराएगी बच्चों को देश प्रेम का अहसास, बार-बार जानें की करेंगे जिद्द

delhi ncr historical places to visit on 26 january 2026ss

राजघाट

यह जगह पास में स्थित शांतिवन के लिए भी जाना जाता है। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की समाधि भी यहां राजघाट में है। यहां जाने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन राजघाट है। यह दिल्ली के रिंग रोड पर स्थित है। महात्मा गांधी की समाधि भी यहां राजघाट में ही है। यह जगह शांति और सत्य का संदेश के लिए जाना जाता है।

delhi ncr historical places to visit on

पुराना किला

आप 26 जनवरी को पुराना किला भी देखने जा सकती हैं। यह जगह प्रगति मैदान के पास है। आप यहां सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से पहुंच सकते हैं। इस किले को दिल्ली के सबसे पुराने किलों में से एक माना जाता है। यहां की दीवारें हमारे इतिहास और देश की आजादी के लिए गर्व का एहसास करवाएंगी। यह बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- 500 साल पहले कैसी दिखती थी दिल्ली, AI से जानें

delhi ncr historical places to visit on 26 january 2026sd

इसके अलावा आप गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में तुगलकाबाद किला और ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट भी 26 जनवरी को घूमने जा सकती हैं। यहां भी आपको बहुत कुछ जानने का अवसर मिलेगा।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit -freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।