herzindagi
priyanka chopra in assam danced on bihu main

'क्वॉन्टिको' एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने असम पहुंच किया छात्राओं के साथ बिहू डांस

प्रियंका चोपड़ा असम पहुंची हुई हैं। वहां उन्होंने अपने फैंस के साथ मिलकर हर किसी का अभिवादन किया और फिर छात्राओं के साथ बिहू डांस किया। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-04-30, 13:25 IST

क्वॉन्टिको' एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी शूटिंग के बीच से थोड़ा समय निकालकर असम पहुंची जहां वे अपने फैंस से मिली और फिर थोड़ी देर बाद छात्राओं के साथ बिहू डांस किया। इस बात की जानकारी उनके इंस्टाग्राम सोशल अकाउंट से मिली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह असम के छात्राओं के साथ डांस कर रही हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्कूल की छात्राओं के साथ असम का पारंपरिक डांस बिहू कर रही हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, "इन युवतियों का आत्मविश्वास और जीवन के प्रति उत्साह देखकर काफी अच्छा लगा...असम यात्रा की एक शानदार शुरुआत।" गौरतलब है कि प्र‍ियंका असम टूरिज़्म की ब्रैंड एम्बैसडर हैं।

आई हैं क्वॉन्टिको से ब्रेक लेकर

बीते दिन हॉलीवुड फिल्म 'क्वांटिको' के प्रमोशन में बिज़ी थीं। जिससे ब्रेक लेने के बाद प्रि‍यंका चोपड़ा हाल ही में जोरहाट असम पहुंची। जोरहाट आई प्रियंका यहां अफने फैंस से मिली। इन्होंने यहां एक इवेंट में भी भाग लिय़ा जहां वह असम के राज्य नृत्य 'बिहू' पर थिरकती हुईं नजर आईं। यहां उन्होंने छात्राओं के साथ डांस किया। प्रि‍यंका ने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

 

 

The part I enjoy the most... joining in the fun! These young ladies put on an amazing performance for me and it was great to see their confidence and excitement towards life. This is in large part because they are in a school environment that keeps them safe. They are in charge of building their own futures...their own lives. Keeping a girl in school has so many positives, especially seeing them happy and thriving. A great start to my trip to #AwesomeAssam

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) onApr 28, 2018 at 7:01am PDT

इस वीडियो में सभी छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य वाले कपड़े पहने हैं और प्रियंका को स्टेप सिखाते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "वह हिस्सा जिसे मैंने सबसे ज्यादा एंज्वॉय किया। इन खूबसूरत लड़कियों ने काफी अच्छा डांस किया और वो भी केवल मेरे लिए। मैं उनका भरोसा देख काफी खुश हूई हूं। यह पूरा इवेंट स्कूल में आयोजित किया गया था जो इन्हें सुरक्षित भी रखता है। ये अपना भविष्य खुद बना रही हैं। स्कूल में छात्राओं को देखने से काफी अच्छा महसूस होता है, खासकर तो तब जब वे काफी खुश होती हैं। ट्रिप की शुरुआत अच्छी रही। #AwesomeAssam." 

priyanka chopra in assam danced on bihu inside

विज्ञापन की शूटिंग के लिए पहुंची असम 

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को असम टूरिज्म का ब्रैंड एम्बेसडर बनाया गया है और वे असम की एक कैंपेनिंग के लिए असम पहुंची हैं। असम में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। प्रियंका की अमेरिकन सीरीज 'क्वांटिको 3' भी शुरू हो गई है। इस सीरीज को लेकर प्रियंका काफी बिजी थी। लेकिन इन्होंने अपने शेड्यूल से थोड़ा समय निकाला और असम पहुंची। 

प्रियंका चोपड़ा असम पर्यटनों के विज्ञापनों की शूटिंग के लिए असम पहुंची हैं। ये तीन दिनों तक ऊपरी असम के विभिन्न इलाकों में रहेंगी। बीते दिन प्रियंका चोपड़ा अपने विशेष चार्टर प्लेन से अपने क्रू सदस्यों के साथ ऊपरी असम के जोरहाट पहुंची थीं। 

बिहू डांस 

बिहु नृत्य भारत के असम राज्य का लोक नृत्य है जो बिहु त्योहार से संबंधित है। यह खुशी का नृत्य युवा पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा किया जाता है और इसकी विशेषता फुर्तीली नृत्य मुद्राएँ तथा हाथों की तीव्र गति से प्रयोग करते हुए डांस किया जाता है।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।