herzindagi
priyanka chopra meghan  markle bridesmaid

इस साल की रॉयल वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा बनेंगी मेगन मर्केल की ब्राइडमेड?

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी का प्रियंका चोपड़ा हिस्सा तो बनेंगी ही लेकिन क्या प्रियंका मेगन मर्केल की ब्राइडमेड भी बनेंगी मतलब दुल्हल ही सहेली!
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-04-27, 13:15 IST

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी का प्रियंका चोपड़ा हिस्सा तो बनेंगी ही लेकिन क्या प्रियंका मेगन मर्केल की ब्राइडमेड भी बनेंगी मतलब दुल्हल ही सहेली! प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्हें इस शाही शादी का आमंत्रण मिला है या नहीं। मीडिया सूत्रों के जरिए अभी तक इस बात का कयास ही लगाया जा रहा है कि प्रियंका इस साल की शाही शादी का हिस्सा होंगी। 

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो इंडिया और विदेश दोनों जगह मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य हैरी और अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन की रॉयल वेडिंग के कारण प्रियंका एक बार फिर से चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 मई को होने वाली इस शाही शादी की गेस्ट लिस्ट में प्रियंका का नाम भी शमिल है। 

priyanka chopra meghan  markle bridesmaid inside

प्रियंका होंगी मेगन मर्केल की ब्राइडमेड? 

'पीपल्स डॉट कॉम' को दिए इंटरव्यू के दौरान प्रियंका हैरी और मर्केल की शादी के लिए काफी उत्साहित दिखीं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वे प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी में ब्राइडमेड नहीं बनेंगी। प्रियंका ने हालांकि इसका खुलासा नहीं किया कि उन्हें शादी का आमंत्रण मिला है या नहीं। 

हैरी और मर्केल की शाही शादी विंडसर कैसल स्थित सैंट जार्ज चर्च में 19 मई को होगी। प्रियंका चोपड़ा का कहना है,  "मैं हैरी और मर्केल की शादी को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह बदलाव सिर्फ उन दोनों के जीवन में ही नहीं आया है बल्कि दुनियाभर में सशक्त महिलाओं को आदर्श मानने वालों के लिए भी है और मुझे लगता है कि मेगन में वह क्षमता है।“ साथ ही प्रियंका ने कहा, "मेगन मर्केल वह ऐसी युवती हैं जो हमारी और आपकी तरह दुनिया की चिंता करती हैं। मुझे उनमें सबसे अच्छी बात यही लगती है. अपनी सच्चाई के कारण ही वे यहां हैं।“ 

Read more: गाने में ही नहीं असल में हैं प्रियंका चोपड़ा देसी गर्ल

priyanka chopra meghan  markle bridesmaid inside

बता दें कि ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य हैरी और एक्ट्रेस मेगन पहली मुलाकात के करीब दो साल बाद 19 मई को विंडसर कैसल में शादी करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि जुलाई 2016 में जब मेगन मर्केल लंदन से होकर गुजर रही थीं तो दोनों के एक दोस्त ने हैरी और मेगन की मुलाकात कराई थी। जोड़े ने बाद में खुलासा किया था कि अचानक हुई इस मुलाकात से पहले वे एक दूसरे के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते थे। 

Read more: इस जमाने में असली राजकुमार ऐसे करते हैं वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट

priyanka chopra meghan  markle bridesmaid inside

इस साल प्रियंका के कई करीबी दोस्त कर रहे हैं शादी 

'पीपल्स डॉट कॉम' को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि इस साल इनके चार करीबी दोस्त शादी कर रहे हैं जिस कारण वो काफी परेशान हैं हालांकि इस बात को उन्होंने बाद में सिर्फ मजाक बताया। दरअसल प्रियंका ने कहा, “मेरे कई करीबी दोस्त अभी शादी कर रहे हैं। चार दोस्त हैं जो मेरे करीब हैं और वो शादी कर रहे हैं। उनके ऐसा करने से मैं काफी उदास हूं। मैं सिर्फ मजाक कर रही हूं। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं कि मेरे दोस्त शादी कर रहे हैं।“ प्रियंका के करीबी दोस्तों की शादी की बात से आप समझ गई होंगी कि प्रियंका का इशारा किस तरफ है। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।