herzindagi
patna to delhi vande bharat train ticket booking start

पटना वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली के लिए इस तारीख तक बुक कर पाएंगे वंदे भारत ट्रेन में टिकट

वंदे भारत ट्रेन को डीडीयू और प्रयागराज के रास्ते चलाए जाने का फैसला किया है। इस ट्रेन से आप कब तक यात्रा कर सकते हैं और इसकी शुरुआत कब से हो रही है। इसके बारे में डिटेल में आप इस आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-18, 17:51 IST

भारत में ट्रेन से सफर करने वाले हर दिन लाखों लोग, एक अच्छी और आराम दायक यात्रा करना पसंद करते हैं। इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे लगातार लोगों के लिए नई-नई ट्रेन सुविधाएं लेकर आ रहा है। इसमें से हाल ही में मिली वंदे भारत ट्रेन की सुविधा से यात्री ज्यादा खुश है। क्योंकि, इस ट्रेन से लंबी दूरी का सफर कम समय में करना आसान हो गया है। इसके साथ ही सबसे अच्छी बात यह है कि यह ट्रेन लग्जरी ट्रैवल का अहसास भी करवाता है। यह देश की पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है, जिसे पूरी तरह से भारत में डिजाइन और बनाया गया है। ऐसे में लोगों को इस ट्रेन से सफर करना पसंद होता है। होली का त्योहार हाल ही में बीता है, इसलिए कई लोग हैं, जो इस समय पटना से वापस दिल्ली आने के लिए ट्रेन सर्च कर रहे हैं। लेकिन लोगों को किसी भी ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। इसलिए, पटना से दिल्ली के वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है।

पटना से दिल्ली वंदे भारत ट्रेन

2

  • पटना में यह ट्रेन सुबह 08.30 बजे नई दिल्ली के लिए निकलने वाली है। यह ट्रेन सुबह निकलकर उसी दिन रात को 8:10 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा देगी। बिहार से वापस दिल्ली इतने कम समय में पहुंचने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप उसी दिन दिल्ली भी पहुंच जाएंगे।
  • पटना से शुरू हो रही वंदे भारत ट्रेन में आप केवल 31 मार्च तक ही यात्रा कर पाएंगे। यह स्पेशल ट्रेन उन लोगों के लिए लाई गई है, जो होली के त्योहार पर अपने घर गए थे। ज्यादा से ज्यादा लोग इस समय वापस शहर आने के लिए ट्रेन सर्च कर रहे हैं। यानी आप इस ट्रेन से केवल मार्च में ही यात्रा कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें- फ्लाइट में सफर करने वाले पैसेंजर्स को पता होने चाहिए ये 6 अधिकार

patna to delhi vande bharat train ticket booking start2

  • पटना से यह ट्रेन हर दिन चलाई जाएगी, लेकिन केवल गुरुवार के दिन आपको ट्रेन नहीं मिलेगी। 31 मार्च तक यह गुरुवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिनों तक चलाई जाएगी।
  • राजेन्द्र नगर से नई दिल्ली - शाम को 19.45 बजे खुलेगी और अगले दिन 12.10 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।
  • दानापुर से आनंद विहार - दानापुर से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो आनंद विहार से 16, 23 और 30 मार्च को यात्रा के लिए निकलें।। यह ट्रेन दानापुर से सुबह 07.30 बजे निकलने वाली है, जो देर रात 12.30 बजे आनंद विहार पहुंच जाएंगी। यात्रियों के लिए स्पेशल वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

इसे भी पढे़ं- Vande Bharat Sleeper Train: कुछ ऐसा दिखता है वंदे भारत का स्लीपर कोच, जानें क्या है इसकी खासियत

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।