Prayagraj Maha Kumbh Sangam Snan 2025: प्रयागराज में संगम स्नान के लिए हर कोई पहुंच रहा है। यहां पर सबसे ज्यादा भीड़ शाही स्नान के दिनों में सबसे ज्यादा देखी जा रही है। इसलिए वहां पर स्नान करने के लिए कई सारे लोग जल्दी तो कुछ लोग दोपहर के समय स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय उन्हें जगह मिल पा रही है। इसी वजह से संगम तट पर जानें के लिए नाव के लिए भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है। इससे नाव में जाने वालों को काफी लंबा समय इंतजार करना पड़ रहा है। अगर आप भी नाव से संगम तट पर जानें का प्लान कर रहे हैं, तो इसके लिए आप सबसे पहले समय का ध्यान रखें। इससे आप समय रहते नदी के पार पहुंच जाएंगे।
संगम स्नान के लिए बोट की करें सवारी
अगर आप संगम स्नान करना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि कुछ ऐसा समय चूज करें। जब वहां पर सबसे कम भीड़ नजर आए। साथ ही, आपको बोट भी आसानी से मिल जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि बोट को संगम तक पहुंचने में तो समय कम लगता है। लेकिन जब वो वापस आती है, तो उसमें 1 से 1.5 घंटे का समय लग जाता है। इसकी वजह से बोट के लिए वेटिंग भी सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में कोशिश करें कि आप सही समय पर पहुंचे, ताकि आप बोट के बंद होने से पहले संगम स्नान कर पाएं।
इन टाइमिंग पर चलती हैं बोट
संगम पर जानें के लिए स्पीड बोट, मिनी क्रूज बोट और सोफा राइड मौजूद है। इसलिए लोग सबसे ज्यादा इन पर सवारी करके संगम तट पहुंच रहे हैं। इसलिए इनके चलने का टाइमिंग भी रखा गया है, ताकि भीड़ को कंट्रोल कर सके। ऐसे में कुछ बोट को सुबह 7 बजे से चलाई जाती है जो शाम को 5 बजे तक चलती है। ये सवारियों को संगम ले जाते हैं, स्नान के बाद वापस लेकर आते हैं, बाकि अगर आपको राइड का आनंद लेना है, तो उसके लिए अलग बोट चलती हैं, जो सुबह 8 बजे शुरू होती हैं और सूरज ढलने के बाद बंद हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: Maha kumbh 2025: संगम में करना चाहते हैं स्नान तो नाव का ले सकते हैं लाभ, जानिए कितना लगेगा किराया
बोट की टाइमिंग के साथ इन चीजों का रखें ध्यान
महाकुंभ स्नान करने के लिए काफी सारे लोग पहुंचे हैं, जो बोट से भी सफर का आनंद ले रहे हैं। आप भी बोट का आनंद लें। साथ ही, संगम में स्नान जरूर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोग वहां स्नान न करके आसपास बने घाटों पर स्नान कर रहे हैं। लेकिन आप इसका आनंद ले सकते हैं। इससे आपको एक अलग एक्सपीरियंस मिलेगा।
इसे भी पढ़ें:Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में जा रहे हैं प्रयागराज तो जरूर करें इस वट के दर्शन, जानें मान्यताएं
इन टाइमिंग का ध्यान रखेंगे, तो आप अच्छे से अपनी यात्रा संपन्न कर पाएंगे। साथ ही, आपको यात्रा के समय किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि आप हर जगह समय पर पहुंचने का प्रयास करेंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों