अगर आप आने वाले महीनों में या फिर विकेंड पर अपनी कार से कहीं दूर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको टोल के भुगतान को ध्यान में जरूर रखना चाहिए। अलग-अलग रूट पर टोल शुल्क अलग-अलग हो सकते हैं। पहले से यह जानना आपके लिए ये सबसे अच्छा हो सकता है कि आपको अपनी यात्रा के दौरान कितना टोल टैक्स देना होगा। इससे आपको यात्रा के बजट का सही अनुमान लगाने में भी मदद मिल सकता है। गूगल मैप्स पर आपको यह सुविधा बड़ी आसानी से मिल सकता है।
दरअसल, आपके एंड्रॉइड मोबाइल पर गूगल मैप्स ऐप पहले से ही इंस्टॉल होता है। एपल फोन में इसे इंस्टॉल कर सकते हैं। मैप्स लॉन्च करने के बाद अपनी वर्तमान लोकेशन और जहां जाना है, उसे एंटर करें। अब आपको रूट दिखाई देगा। इसमें हरेक मोड़ के साथ ही जहां-जहां टोल प्लाजा मिलेंगे, वह भी दिखेगा। इस रूट में आपको पूरी यात्रा के दौरान टोल के अनुमानित शुल्क की भी जानकारी मिल सकती है।
आप नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (https://tis.nhai.gov.in 1) पर जाकर विकल्प रूप में जांच सकते हैं। यहां टोल प्लाजा के टैब पर क्लिक करें और ऑन प विकल्प पर क्लिक करें। फिर वर्तमान लोकेशन और अपनी मंजिल का नाम यहां टाइप करक पूरे रूट में पड़ने वाले टोल प्लाजा के बारे में जान सकते हैं। अब हर टोल प्लाजा पर क्लिक करेंगे, तो व्हीकल के मुताबिक भुगतान शुल्क के बारे में ऐसे जान सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: घर में स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करती हैं तो इस तरह रखें उसे सुरक्षित
इसे भी पढ़ें: गूगल मैप बताएगा हाईवे टोल टैक्स पर कितना लगेगा पैसा, जानिए कैसे
अगर आप अपनी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आप टोल प्लाजा की वेबसाइट या ऐप पर टोल दरों की जानकारी की जांच कर सकते हैं। यह आपको यह अनुमान लगाने में मदद करेगा कि आपकी यात्रा कितनी महंगी होगी अन्यथा गूगल मैप्स ऐप भी सही विकल्प हो सकता है।
अगर आप अचानक यात्रा कर रहे हैं और आपके पास टोल प्लाजा की वेबसाइट या ऐप तक पहुंच नहीं है, तो आप टोल प्लाजा के टोल प्लाजा बूथ पर टोल दरों के बारे में पूछताछ कर सकते हैं। टोल प्लाजा बूथ पर कर्मचारी आपको टोल दरों की सूची प्रदान कर सकते हैं, या वे आपके वाहन के प्रकार और टोल प्लाजा के स्थान के आधार पर टोल दर की गणना कर सकते हैं। इन कठीन साधनों से बेहतर आप गूगल मैप्स ऐप के जरिए से टोल टैक्स की लागत जान सकते हैं।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ भी सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
pic: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।