भारतीय रेल द्वारा ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधाएं मिलती है। लेकिन बहुत कम लोग हैं, जो इन सुविधाओं के बारे में जानते हैं। जानकारी नहीं होने की वजह से वह इन सुविधाओं का फायदा नहीं उठा पाते हैं।
ट्रेन में ट्रैवल करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी त्योहारों में कंफर्म टिकट मिलने में होती है। इस समय होली का त्योहार नजदीक है, लेकिन लोगों को घर जाने के लिए सीट नहीं मिल पा रही है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कंफर्म टिकट के बिना ट्रैवल करना मुश्किल है।
अगर आपको भी होली पर घर जाना है और टिकट नहीं मिल पा रही है, तो मास्टर फीचर का यूज कर सकते हैं। इसकी मदद से कंफर्म टिकट मिलना आसान है।
मास्टर लिस्ट फीचर का प्रयोग आप तत्काल टिकट बुक करने में कर सकते हैं। भारतीय रेल द्वारा ये सुविधाएं उन यात्रियों के लिए दी है, जिन्हें तत्काल टिकट बुक करने पर कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता। इस फीचर का यूज टिकट बुक करने की प्रक्रिया को आसान करने के लिए किया जा सकता है।
ये तो आप सभी जानते हैं कि तत्काल टिकट बुकिंग यात्रा तारिख से एक दिन पहले ही कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपने समय से टिकट बुक नहीं की , तो तत्काल सीटें भी भर जाती हैं। इसलिए आप ऑनलाइन पहले से ही इस फीचर की मदद से अपनी सारी डिटेल्स भरकर रख सकते हैं। इसके बाद जैसे ही तत्काल टिकट बुक सुविधा खुलेगी, तो आपको अपनी डिटेल्स भरने वक्त नहीं लगेगा। आप तुरंत पेमेंट करके कंफर्म सीट प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Holi 2024 Special Train: होली पर घर जाने के लिए नहीं मिल रहा है टिकट तो ये टिप्स आएंगे काम
इसे भी पढ़ें- इस ट्रेन की टिकट के साथ कर सकते हैं पूरे भारत में फ्री ट्रैवल, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें- क्या है मेरी सहेली योजना, जिसमें महिलाओं को मिलती हैं कई सुविधाएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।