Tips To Upgrade Flight Tickets: भारत एक ऐसा देश है जहां लोग सबसे अधिक ट्रेन, बस या अपनी गाड़ी से यात्रा करना पसंद करते हैं, क्योंकि इन यातायात से सफर करना आसान होता है। जब लोगों को किसी शहर, राज्य या दूसरे देश में जल्दी पहुंचना होता है, तो फ्लाइट से ही यात्रा करना आसान लगता है।
यह अलग बात है कि हवाई यात्रा का किराया थोड़ा अधिक होता है, लेकिन जल्दी पहुंच भी जाते हैं। हवाई सफर करने वाले कई यात्रियों को यह नहीं मालूम भी नहीं होता कि प्लेन का टिकट भी अपग्रेड हो सकता है। ट्रेन टिकट की तरह प्लेन क टिकट भी कई बार अपग्रेड हो जाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं कि किस तरह से फ्लाइट का टिकट भी अपग्रेड हो सकता है। आइए जानते हैं।
फ्लाइट टिकट अपग्रेड करने का पहला तरीका
अगर आप चाहते हैं कि आपका फ्लाइट टिकट अपग्रेड हो जाए तो फिर आपको उससे पहले ही कुछ रणनीति बनाना होगा। जैसे- इसके लिए किसी दूसरे ट्रैवल साइट से नहीं, बल्कि हमेशा एयरलाइन्स की अधिकारी वेबसाइट से टिकट काटना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति एयरलाइन्स की अधिकारी वेबसाइट से टिकट काटता है तो टिकट अपग्रेड होने का अधिक चांस रहता है।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली के आसपास स्थित इन हसीन झीलों के किनारे कब घूमने जा रहे हैं आप?
फ्लाइट टिकट अपग्रेड करने का दूसरा तरीका
अगर एयरलाइन्स की अधिकारी वेबसाइट से टिकट काटते हैं, तो कोशिश करना चाहिए कि टिकट उन फ्लाइट में लेना चाहिए जिसमें सीट अधिक खाली हो। अगर फ्लाइट में सीट अधिक खाली रहती है, तो यात्री के टिकट को अपग्रेड करके बिजनेस क्लास भेजा जा सकता है। हालांकि कई लोगों का मानना है कि इस सुविधा का लाभ अधिकतर विदेशी उड़ान में मिलती है।(देश का पहला वैदिक थीम पार्क)
फ्लाइट टिकट अपग्रेड करने का तीसरा तरीका
फ्लाइट टिकट अपग्रेड करने का तीसरा तरीका आपको थोड़ा बहुत अटपटा लग सकता है, लेकिन कई बार यह भी टिकट अपग्रेड होने का तरीका हो सकता है। इसके लिए उड़ान भरने से एयरपोर्ट टिकट काउंटर प्रेम और अदब के साथ पूछ सकते हैं कि क्या मेरा टिकट अपग्रेड हो सकता है। इसके अलावा उड़ान भरने से पहले पहले फ्लाइट अटेंडेड से भी पूछ सकते हैं। कई बार ये तरकीब भी काम आ सकती है।
इसे भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश की इन फेमस मॉल रोड पर होती है सबसे ज्यादा रौनक
फ्लाइट टिकट अपग्रेड करने का चौथा तरीका
फ्लाइट टिकट अपग्रेड करने का चौथा तरीका कुछ हद तक बेहतरीन हो सकता है। इसके लिए एयरपोर्ट पर चेक-इन करने से पहले टिकट काउंटर पर अतिरिक्त अमाउंट देकर टिकट को अपग्रेड कर सकते हैं। अगर बिजनेस क्लास में सीट खाली होगी है तो टिकट अपग्रेड हो सकता है। फ्लाइट अटेंडेंट से भी इसके बारे में पूछ सकते हैं।(ट्रेन टिकट बुक करने के आसान टिप्स)
फ्लाइट टिकट अपग्रेड करने को लेकर यह बोला जाता है कि कोई यात्री यात्रा से काफी समय पहले टिकट लेता है, तो अपग्रेड होने का अधिक चांस रहता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों