भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट आपको कई तरह की सुविधाएं देती है। इसमें तरह-तरह के पर्यटन स्थलों पर पैकेज बुकिंग, जिसमें ट्रांसपोर्ट, होटल और सिटी टूर्स जैसे सुविधा में आपको मिलती है। इससे आप केवल ट्रेन और फ्लाइट की टिकट ही नहीं बल्कि बस टिकट भी बुक कर सकते हैं।
रेलवे से यात्रा करने के अलावा बस ही एक ऐसा साधन है, जो सस्ता होने के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए फायदेमंद होता है। यहां से आपको केवल टिकट बुकिंग ही नहीं बल्कि होटल और ट्रेन यात्रा के दौरान खाना मंगाने की सुविधा भी मिलती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बस टिकट बुक करने के कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जहां से आपको बस रूट और टिकट बुक करने के लिए लाइन में नहीं लगाना होगा। IRCTC ने इस सर्विस को जनवरी 2021 में लॉन्च किया गया था। यहां से आपको देश के लगभग सभी शहरों के लिए टिकट बुक करना आसान होगा।
IRCTC से बस टिकट कैसे बुक करें?
- इसके लिए सबसे पहले आपको www.bus.irctc.co.in पर जाना होगा।
- यहIRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर आप र एसी, नॉन एसी और स्लीपर बस का चुनाव कर सकते हैं।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आप अपने लोकेशन का चुनाव करें।
- दोनों जगहों के बारे में डिटेल डालने के बाद यात्रा की तारीख चुन लें।
- इसके बाद आपके सामने बस अपने समय लोकेशन के साथ शो होंगे।
- अब आपको सीट सिलेक्ट करना है।
- सीट सिलेक्शन के बाद प्रोसीड टू बुक पर क्लिक करें।
- ध्यान रखें कि सीटों का चयन यात्रियों के हिसाब से करना होगा। अगर आप 2 से 3 सीट चाहते हैं, तो उसी तरह आपको चयन करना होगा।
- यहां आपको IRCTC के लॉग इन आईडी से पेमेंट करना होगा। आप गेस्ट यूजर के तौर पर लॉग इन कर सकते हैं।
- पेमेंट के बाद बस की टिकट ऑनलाइन बुक हो जाएगी, आप इसे डाउनलोड या स्क्रीनशॉट करके रख लें।
- इस तरह टिकट बुक करने से आपके नंबर पर भी टिकट की डिटेल मैसेज के जरिए आ जाएगी।
- यह ऑनलाइन टिकट बुक करने का सबसे अच्छा तरीका है।
इसे भी पढे़ं-ट्रेन के S2 और 2S कोच में क्या होता है अंतर, जानें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों