हर साल ऐसी खबरें आपको पढ़ने को मिल जाएंगी कि हजारों भारतीय नागरिक अवैध तरीके से विदेश जाने की कोशिश कर रहे थे, जिनमें से कई पकड़े गए और वापस भारत भेजा गया। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कई लोगों को कोशिश करने के बाद भी वीजा नहीं मिल पाता। जब वह हर तरह की कोशिशों के बाद थक जाते हैं, तो वह गलत कदम उठा लेते हैं। विदेश जाने का सपना युवाओं में बढ़ता जा रहा है। आर्थिक कठिनाइयों, बेहतर जीवन और बढ़ती आकांक्षाओं की वजह से लगभग हर कोई सोचता है कि उसे विदेश में रहने का और नौकरी करने का मौका मिल जाए। ऐसे लोग फास्ट ट्रैक वीजा से जाने का प्लान बना सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फास्ट ट्रैक वीजा के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। फास्ट ट्रैक वीजा क्या है और यह कितने दिनों में कैसे मिलेगा। इसके बारे में आप पूरी जानकारी यहां पढ़ सकते हैं।
जो लोग विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह वीजा फायदेमंद हो सकता है। फास्ट ट्रैक वीजा में आपको वीजा मिलने में ज्यादा समय नहीं लगता। इसे वीजा प्रोसेसिंग की प्रीमियम सुविधा के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, इस वीजा का फायदा हर कोई नहीं उठा सकता। फास्ट ट्रैक वीजा कुछ स्पेशल आवेदकों को ही प्राथमिकता से मिल पाता है। ध्यान रखें कि हर देश फास्ट ट्रैक वीजा एंट्री नहीं देता। कुछ देशो में ही इस वीजा से एंट्री की अनुमति मिलती है। इस वीजा को अप्लाई करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी दी गई है। इसमें स्टूडेंट वीजा, विजिटर वीजा और कुशल श्रमिक जैसे लोग अप्लाई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या है दुबई का लॉन्ग टर्म गेमिंग वीजा, जानें किसको मिलेगा इससे फायदा
फास्ट ट्रैक वीजा का प्रोसेसिंग कार्य फास्ट होता है, इसलिए यह जल्दी मिल जाता है, लेकिन इसकी फीस अन्य वीजा के मुकाबले ज्यादा होती है। यह देशों के हिसाब से अलग-अलग होती है। इसके अलावा इसके मिलने का समय भी अलग-अलग है। आपको एक तरफ जहां कुछ देशों के लिए इस तरह वीजा के लिए अप्लाई करने के बाद यह 10 से 12 दिनों में मिल जाएगा, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ देशों के लिए बुक करने पर इसे बनने में 15 से 20 दिनों का भी समय लग जाएगा। कई देश घूमने के लिए वीजा फ्री एंट्री सुविधा देते हैं, लेकिन इसमें आप वहां रह नहीं सकते।
इसे भी पढ़ें- परिवार के साथ दुबई जाने का बनाएं प्लान, नोट कर लें ये जगह
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।