Year Ender 2024: इस साल किन देशों ने भारत के लिए वीजा फ्री यात्रा की दी सुविधा, यहां मना सकते हैं नए साल का जश्न

इस समय नए साल क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग अच्छे और कम बजट वाले देश की तलाश कर रहे हैं, ऐसे लोग इन वीजा फ्री देशों में घूमने का प्लान बना सकते हैं।  
know which countries provide visa free travel facility to india in 2024

मजबूत पासपोर्ट वाले देशों में रहने वाले लोगों को किसी भी देश में यात्रा करने में वीजा की चिंता नहीं रहती। लेकिन भारत समेत ऐसे कई देश हैं, जहां लोगों को दूसरे देश में ट्रैवल करने के लिए वीजा लेना जरूरी होता है। हालांकि, पिछले कुछ समय से कई बड़े देशों ने वीजा फ्री एंट्री की सुविधा देना शुरू किया है।

इसमें यात्रियों को ऑन अराइवल वीजा की भी सुविधा मिली है। साल 2024 में अपने देशों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कई कंट्री ने फ्री वीजा की सुविधा दी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने भारत समेत कई देशों को इस साल वीजा फ्री की सुविधा दी। इस समय लगभग 26 ऐसे देश है, जहां भारतीयों को यात्रा करने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती।

श्रीलंका

know which countries provide visa free travel facility to india in 2024

1 अक्टूबर 2024 से श्रीलंका ने भारत समेत 35 देशों को वीजा फ्री देश में आने की अनुमति दी थी। यह सेवा यात्रियों के लिए 6 महीने के लिए दी गई थी। इन 35 देशों में यूके, अमेरिका, चीन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, बेल्जियम, स्पेन, UAE, नेपाल, रूस, थाईलैंड, मलेशिया और जापान जैसे कई देशों का नाम शामिल है। ऐसे में अगर आप नए साल का जश्न मनाने के लिए कहीं जाना चाहते हैं, तो पहले श्रीलंका जाने का प्लान बना लें।

श्रीलंकाघूमने जाना क्यों है खास

श्रीलंका हिंद महासागर में सुंदर द्वीप है, जहां घूमने का सपना हर कोई देखता है। यह देश उन लोगों के बेस्ट है, जो बजट में विदेश यात्रा करने का सपना देख रहे हैं। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो हलचल भरी राजधानी कोलंबो घूमने जाना न भूलें। यह जीवंत शहर श्रीलंका के समृद्ध इतिहास को दर्शाता है। इसके अलावा आप कोलंबो के अलावा आप कैंडी शहर में भी घूमने जा सकते हैं। इसे दुनिया के सबसे प्रसिद्ध बौद्ध स्थलों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में आपको बुद्ध के दातों के अवशेष देखने को मिलेंगे। कैंडी दुनिया भर से तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित करती है।

ईरान

know which countries provide visa free travel facility to india in

ईरान ने भी भारतीय पर्यटकों को वीजा फ्री ट्रैवल की सुविधा इसी साल दी है। हालांकि यह सुविधा हवाई मार्ग से जाने वाले यात्रियों को ही दी गई थी। ईरान की सरकार ने 4 फरवरी 2024 को भारतीयों के लिए वीजा फ्री की सुविधा दी थी, जिसमें आप 15 दिनों तक बिना किसी वीजा के ईरान घूम सकते हैं। ईरान ने भारत समेत कुल 33 देशों को वीजा फ्री यात्रा क सुविधा दी थी। हालांकि, ईरान जाने वाले लोगों के लिए अलग नियम जारी किए गए थे। इसमें अगर 6 महीने के अंदर एक से ज़्यादा बार आप ईरान जा रहे हैं, तो ईरान जाने के लिए अलग वीजा लेना होगा।

इसे भी पढ़ें:Year Ender 2024: ये हैं साल 2024 के टॉप हनीमून डेस्टिनेशन्स, आप भी यहां का प्लान बनाएं

ईरान घूमने जाना क्यों अच्छा है

ईरान में स्थित यज्द शहर परफेक्ट आपके नए साल के जश्न के लिए परफेक्ट हो सकता है। यह ईरान के इस्फहान शहर से करीब 270 किलोमीटर दूर स्थित है। अगर आप ईरान जा रहे हैं, तो एक बार आपको यहां घूमने जरूर जाना चाहिए। इसके अलावा आप तेहरान भी घूमने जा सकते हैं। ग्रांड बाजार, ईरान का राष्ट्रीय संग्रहालय, गोलेस्तान पैलेस और सादाबाद कॉम्प्लेक्स घूमकर आना न भूलें।

थाईलैंड

know which countrie provide visa free travel facility to india in 2024

11 नवंबर, 2024 को थाईलैंड में वीजा फ्री एंट्री की सुविधा भारतीयों के लिए खत्म होने वाली थी। लेकिन थाईलैंड सरकार ने अब इसे अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है। इसके तहत थाईलैंड घूमने जाने वाले लोग अब 60 दिनों तक यहां बिना किसी वीजा के घूम सकते हैं। वैसे तो थाईलैंड ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री की सुविधा साल 10 नवंबर, 2023 से शुरू की थी। लेकिन 11 नवंबर को इसे फिर से जारी किया गया है, इसलिए यह इस साल का सबसे खास देश माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-Year Ender 2024: सेलिब्रिटीज की पहली पसंद रही हैं दुनिया की ये खूबसूरत जगहें, आप यहां घूमने गए हैं?

थाईलैंड घूमने के लिए क्यों अच्छा है?

थाईलैंड दुनिया के सबसे जीवंत देशों में से एक माना जाता है। यह भारतीयों के सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां आपको प्राचीन समुद्र तटों से लेकर हरे-भरे पहाड़ों और जीवंत सांस्कृतिक स्थलों तक, हर जगह घूमना अच्छा लगेगा। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो फी फी द्वीप घूमकर आना न भूलें। यह थाईलैंड के सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत स्थलों में से एक माना जाता है। इसके अलावा आप चियांग माई और फांग नगा खाड़ी, फुकेत भी घूमने जा सकते हैं। चियांग माई अपने समृद्ध इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। वहीं नगा खाड़ी, फुकेत में लोग खाड़ी कयाकिंग, नाव यात्रा, छिपी हुई गुफाओं और लैगून की खोज के लिए जाते हैं। यह थाईलैंड में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।

केन्या

केन्या

1 जनवरी, 2024 से बिना वीजा के केन्या जाने की सुविधा मिली थी। पर्यटन या कारोबार के लिए केन्या आने वाले विदेशी नागरिक 90 दिनों तक के लिए यात्रा की सुविधा मिली थी। इस फैसले के बाद विदेशी टूरिस्ट बिना वीजा के केन्या के मसाई मारा नेशनल पार्क का दीदार करने का सपना पूरा कर सकते हैं। अगर आप नए साल पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां पूरे परिवार के साथ जा सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP