थाईलैंड ट्रैवल इंडियन्स के लिए बहुत प्रसिद्ध है। हर साल लाखों इंडियन्स थाईलैंड जाते हैं। मैं हाल ही में वहां होकर आई हूं और मैं आपको बता दूं कि थाईलैंड में थाई खाने से ज्यादा आपको इंडियन रेस्त्रां मिल जाएंगे। खाने-पीने की यहां कोई कमी नहीं होती और थाईलैंड खूबसूरत भी बहुत है। इस ट्रिप के दौरान मैंने ऐसी कई चीजें नोटिस की जो शायद आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। एक पुरानी कहावत है, 'जैसा देश-वैसा भेस' और थाईलैंड को लेकर यह सच भी है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है।
हां, थाईलैंड के मंदिरों में सही ड्रेस अप होकर जाना जरूरी है। हां, थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुओं से दूर रहना और उनका आदर करना जरूरी है। हां, थाईलैंड में सिर पर मारना गलत माना जाता है, लेकिन ये सब बातें, तो आपको कोई भी बता देगा। अगर आप 2024 के बचे हुए महीनों में या फिर आने वाले समय में थाईलैंड जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो चलिए आपको यहां के बारे में कुछ बातें बता देते हैं।
इन बातों का ध्यान रखा जाएगा, तो थाईलैंड में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
थाईलैंड में वीजा का रखें ध्यान
फिलहाल इंडियन्स के लिए थाईलैंड में वीजा ऑन अराइवल मौजूद है इसका मतलब है कि आप जैसे ही थाईलैंड जाते हैं, वैसे ही आपको इमिग्रेशन में पासपोर्ट स्टाम्प करवाना होता है। अपने फ्लाइट टिकट्स दिखाने होते हैं और फिर थाईलैंड में एंट्री लेनी होती है। थाईलैंड सस्ता और टिकाऊ हो सकता है, लेकिन आपको एक बात का ध्यान जरूर रखना है कि थाईलैंड में वीजा आपके लिए सिर्फ 15 दिनों का ही है। अगर आप इस वीजा पीरियड से आगे की डेट लेते हैं, तो या तो अपना वीजा एक्सटेंड करवाएं, या फिर वापस जाते हुए ही आपको 500 भात प्रति दिन का फाइन देना पड़ सकता है। एक भात लगभग 3 रुपये का है, तो 1500 रुपये प्रति दिन का फाइन मान लीजिए।
इसे जरूर पढ़ें- Vacation में बच्चों के साथ बनाएं थाईलैंड जाने का प्लान, जानें कितना आएगा 3 लोगों का खर्च
ऐसा भी हो सकता है कि कुछ मामलों में आपका पासपोर्ट ही रिजेक्ट हो जाए। ऐसे में अगले 5 से 10 साल के लिए आपको थाईलैंड जाने की मनाही होगी। अगर आपकी ट्रिप 20 या 25 दिन की प्लान्ड है, या 15 दिन की भी है, तो वीजा ऑन अराइवल की जगह थाईलैंड का ई-वीजा ले लें जो आपको 30 दिनों तक वहां रहने की इजाजत देता है।
थाईलैंड में नंगे पैर बीच पर घूमने से बचें
आपको शायद इसके बारे में पता ना हो, लेकिन थाईलैंड के बीच में आपको सी अर्चिन (sea urchin) भी मिल सकती है। यह बहुत खतरनाक होती है और इसमें कांटे होते हैं। अगर आपने इस पर पैर रख दिया, तो उसका कांटा आपको चुभ जाएगा। यह जहरीला भी होता है और इसे आप निकाल भी नहीं सकते। इसकी जगह इसके अपने आप निकलने का इंतजार करना होता है। थाईलैंड में हर बोट टूर पर जाने से पहले इसे लेकर इंस्ट्रक्शन भी दिए जाते हैं। फिर भी कोई ना कोई इसका शिकार हो ही जाता है। खासतौर पर अगर आप वाटर स्पोर्ट्स जैसे स्नॉर्कलिंग वगैराह कर रहे हैं, तब तो खासतौर पर ध्यान रखना होता है।
इसकी जगह बीच शूज खरीदें और उसमें इन्वेस्ट करें। इससे आपके पैर बचे रहेंगे और आपको इन्हें स्विमिंग या वाटरस्पोर्ट्स करते समय उतारने की जरूरत भी नहीं है।
थाईलैंड में कोई भी दवा खरीदने से पहले ध्यान रखें
थाईलैंड में गांजा लीगल है और इस वजह से कई दवाओं में भी उसका इस्तेमाल होता है। आपको इसका ध्यान रखना है कि किसी भी ओवर द काउंटर मेडिसिन को लेना आपके लिए गलत साबित हो सकता है। वहां कई तरह के बाम और पेन रिलीविंग पैच मिलते हैं। थाईलैंड में आपको जनरल स्टोर्स में भी इस तरह की दवाएं मिल जाएंगी। बेहतर होगा कि आप दवाओं को अपने साथ ही लेकर जाएं। जो भी जरूरत लगे उसे लें। वहां से खरीदने के लिए इंतजार ना करें।
रात के समय वापसी का रखें ज्यादा ध्यान
थाईलैंड की नाइट लाइफ बहुत फेमस है, लेकिन यह उतनी ही खतरनाक भी साबित हो सकती है। आप अगर किसी ऐसी जगह पर जा रहे हैं जहां से आपको वापस आने में देर हो सकती है, तो पहले से ही किसी लोकल कैब एप से अपनी वापसी की राइड बुक कर लें। थाईलैंड में ऐसे दो तीन ऐप्स बहुत फेमस हैं। इसलिए ध्यान रखें कि आपको ऐसा नहीं करना है।
इसे जरूर पढ़ें- थाईलैंड से जुड़ी इन बातों को जानने के बाद आप भी घूमेंगे यहां
थाईलैंड में खाने से पहले जान लें क्या खा रहे हैं
खासतौर पर इंडियन्स के लिए यह बात मायने रखती है। आपको यह नहीं पता होता कि आप क्या खाने जा रहे हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो किसी भी जगह पर खाने से पहले पूछ लें कि कहीं उस चीज में फिश ऑयल तो नहीं डला है? थाईलैंड में सी-फूड बहुत मिलता है और किसी भी तरह का फूड खाने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि कहीं आप कोई और चीज तो नहीं खा रहे। इसी के साथ, ऑक्टोपस, स्क्विड जैसी चीजें कई लोगों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर आप नॉन-वेज खाते भी हैं, तो भी कोई नई चीज ट्राई करने से पहले एक बार पूछ लें कि कहीं आपकी डिश में कोई एलर्जिक चीज तो नहीं।
अगर आपको लगता है कि इंग्लिश आने से थाईलैंड में काम चल जाएगा, तो ऐसा नहीं है। थाईलैंड में बहुत कम लोग इंग्लिश बोलते हैं और जो बोलते भी हैं उनकी एक्सेंट समझने में थोड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप कोई ट्रांसलेशन एप अपने फोन में डाउनलोड कर लें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों