Year Ender 2024: ये हैं साल 2024 के टॉप हनीमून डेस्टिनेशन्स, आप भी यहां का प्लान बनाएं

Honeymoon Destinations In India: अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि भारत की कौन-कौन सी जगहें साल 2024 में टॉप हनीमून डेस्टिनेशन्स रही हैं, तो आइए जानते हैं।
image

Top Honeymoon Destinations In India 2024: शादी के बाद पार्टनर के साथ हनीमून पर जाना लगभग हर कपल्स का सपना होता है। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए कई कपल्स हनीमून पर जाते भी है।

हनीमून पर जाना एक ऐसा पल होता है, जब कपल्स एक-दूसरे के साथ हसीन पल गुजरते हैं और जिंदगी की नई शुरुआत करते हैं। हनीमून का समय एक ऐसा पल भी होता है, जिसे कपल्स जीवन भर याद रखते हैं।

अगर आपसे यह पूछा जाए कि भारत की कौन-कौन सी जगहें साल 2024 में टॉप हनीमून डेस्टिनेशन्स रही हैं, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? अगर आपको नहीं मालूम है, तो इस आर्टिकल में हम आपको साल 2024 के टॉप हनीमून डेस्टिनेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

हैवलॉक आइलैंड (Havelock Island)

Havelock Island

साल 2024 में कपल्स द्वारा भारत की किसी शानदार और खूबसूरत जगह को हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में पसंद किया गया है, तो उसका नाम है हैवलॉक आइलैंड। यह खूबसूरत आइलैंड भारत के अंडमान एंड निकोबार में मौजूद है। इस आइलैंड को अब स्वराज द्वीप के नाम से जाना जाता है।

हिंद महासागर के तट पर स्थित हैवलॉक आइलैंड अपनी खूबसूरती से हर दिन हजारों कपल्स को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहां का शांत वातावरण और समुद्र की मनमोहक लहरे हनीमून के लिए खूब आकर्षित करती है।

आइलैंड से हिंद महासागर की खूबसूरती को निहारा जा सकता है। समुद्र तट के किनारे ऐसे कई रेसॉर्ट और विला मौजूद हैं, जहां कपल्स यादगार हनीमून माना सकते हैं। कपल्स यहां वाटर स्पोर्ट्स का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Year Ender 2024: ये हैं साल 2024 के सबसे टॉप और खूबसूरत हिल स्टेशन्स, क्या आप यहां जाना चाहेंगे?

गोवा (Goa)

Goa

गोवा, भले ही भारत के सबसे छोटे राज्यों में शामिल है, लेकिन अपनी खूबसूरती और मेहमान नवाजी के चलते हर साल लाखों कपल्स को हनीमून के लिए आकर्षित करता है। यह देश के टॉप हनीमून डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है और साल 2024 में भी टॉप पर रहा है।

अरब सागर के तट पर मौजूद गोवा एक से एक खूबसूरत मनमोहक बीचेज के लिए जाना जाता है। बागा बीच, मीरामार बीच, कैलंगुट बीच और अंजुना बीच कपल्स को सबसे अधिक आकर्षित करता है। समुद्र तट के अलावा, गोवा की नाइटलाइफ भी कपल्स खूब आकर्षित करती है। इसके अलावा, गोवा की वाटर एक्टिविटी भी कपल्स को आकर्षित करती है।

अल्लेपी (Alleppey)

Alleppey

दक्षिण भारत के केरल में स्थित एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माना जाता है। इसे दक्षिण भारत का टॉप हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी कपल्स भी हनीमून मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं।

अरब सागर के तट पर मौजूद अल्लेपी शांत और खूबसूरत वातावरण के लिए जाना जाता है। समुद्र तट के किनारे स्थित रेसॉर्ट और विला कपल्स को खूब आकर्षित करते हैं। कपल्स जब हनीमून मनाने के लिए अल्लेपी पहुंचते हैं, तो विश्वविख्यात बैकवाटर और नौकायन का लुत्फ उठाना कतई नहीं भूलते हैं।

मनाली (Manali)

Manali

हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में ऐसी कई शानदार और रोमांटिक जगहें मौजूद हैं, जो कपल्स हनीमून के लिए खूब लुभाती हैं, लेकिन साल 2024 में मनाली में अपने तरफ सबसे अधिक आकर्षित किया है। हिमाचल के कुल्लू जिले में स्थित मनाली कपल्स के लिए जन्नत माना जाता है।

मनाली, हिमाचल प्रदेश की एक ऐसी जगह है, जहां हर मौसम में कपल्स हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं। हालांकि, बर्फबारी के समय सबसे अधिक पहुंचते हैं। ओल्ड मनाली भी कपल्स को खूब आकर्षित करता है।

उदयपुर (Udaipur)

Udaipur

राजस्थान की धरती पर ऐसी कई ऐतिहासिक और रोमांटिक जगहें मौजूद हैं, जहां घूमना लगभग हर किसी का सपना होता है। राजस्थान की खूबसूरत जगहों में शामिल उदयपुर, एक ऐसी जगह जिसे सबसे कपल्स द्वारा खूब पसंद किया गया है।

उदयपुर में कई कपल्स शाही मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। उदयपुर में झीलों के किनारे हर समय आपको कपल्स घूमते हुए मिल जाएंगे। यहां विदेशी कपल्स भी हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें:Year Ender 2024: ये हैं साल 2024 के टॉप बजट फ्रेंडली हिल स्टेशन्स, हर कोई यहां घूमना पसंद करेगा

गुलमर्ग (Gulmarg)

Gulmarg

जम्मू कश्मीर में स्थित गुलमर्ग भी एक ऐसी जगह है, जिसे साल 2024 में हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना गया है। खासकर, बर्फबारी के समय यहां हर दिन दर्जन से अधिक कपल्स हनीमून के लिए पहुंचते हैं।

बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झील-झरने और शांत वातावरण गुलमर्ग की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां की कश्मीर मेहमान नवाजी भी कपल्स को खूब भाती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP