Budget Friendly Hill Stations In India 2024: घूमने-फिरने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले हिल स्टेशन्स की तरफ ही रुख करते हैं।
हिमाचल से लेकर उत्तराखंड और दक्षिण भारत से लेकर पूर्व भारत में एक से एक शानदार और विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन्स मौजूद हैं, जो आज से नहीं, बल्कि कई सालों से सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करते रहे हैं।
अगर आपको हिल स्टेशन्स घूमने का शौक हैं, तो फिर आपसे यह पूछा जाए कि साल 2024 में देश के कौन-कौन से हिल स्टेशन्स बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन रहे हैं, तो फिर आपका जवाब क्या होगा?
इस आर्टिकल हम आपको 2024 के कुछ टॉप बजट फ्रेंडली हिल स्टेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आने वालों दिनों में आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।
हिमालय की हसीन वादियों में स्थित औली एक ऐसा हिल स्टेशन है, जिसे उत्तराखंड का टॉप डेस्टिनेशन माना जाता है। औली को साल 2024 में उत्तराखंड का बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन भी जाना गया है। हैं। इसे उत्तराखंड का मिनी कश्मीर के नाम से भी जाना जाता है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़ और झील-झरने औली की खूबसूरती में तड़का लगाने का काम करते बर्फबारी के समय औली स्वर्ग का काम करता है और बर्फबारी के समय ही सबसे अधिक पर्यटक यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं। बर्फबारी पूरा औली बर्फ से ढक जाता है। औली में आप स्नो स्पोर्ट्स का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Year Ender 2024: ये हैं साल 2024 के सबसे टॉप और खूबसूरत हिल स्टेशन्स, क्या आप यहां जाना चाहेंगे?
समुद्र तल से करीब 4 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है। धर्मशाला 2024 में पर्यटकों के लिए काफी बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन रहा है। यहां बहुत कम पैसे घूमना-फिरना हो जाता है।
धर्मशाला प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। धर्मशाला से कुछ ही दूरी पर मौजूद मैक्लॉडगंज को भी बजट फ्रेंडली हिल स्टेशन माना जाता है। धर्मशाला में आप भागसू वॉटरफॉल, डल झील, धर्मशाला युद्ध स्मारक, धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम और त्रिउंड ट्रेक जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। धर्मशाला को एडवेंचर डेस्टिनेशन भी माना जाता है।
साल 2024 में सिर्फ हिमाचल या उत्तराखंड का ही नहीं, बल्कि कर्नाटक का कूर्ग हिल स्टेशन भी बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन रहा है। कूर्ग को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। यहां देशी से लेकर विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
कूर्ग की हरियाली, घने जंगल, कॉफ़ी और चाय के बागान सबसे अधिक सैलानियों को आकर्षित करते हैं। कूर्ग में आप एब्बी फॉल्स, राजा की सीट, चाय और कॉफी बागानों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। कूर्ग के बारे में कहा जाता है कि यहां रहने और खाने-पीने की सुविधा बहुत कम पैसे मिल जाती है।
महाराष्ट्र में एक से एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन्स हैं, जहां देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। जैसे- माथेरान, इगतपुरी और महाबलेश्वर को पर्यटकों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं।
महाराष्ट्र में स्थित अन्य हिल स्टेशन्स के मुकाबले लोनावाला को काफी सस्ता हिल स्टेशन माना जाता है। यहां घूमना और खाना-पीना बहुत कम पैसे में हो जाता है। इसलिए यहां हर मौसम में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। लोनावाला में आप भजा गुफाएं, राजमाची पॉइंट, पावना झील और लायंस पॉइंट जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
समुद्र तल से करीब 2 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद मसूरी उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। मसूरी भी अन्य हिल स्टेशन्स की तरह पर्यटकों के लिए साल 2024 में बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन रहा है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़म घने जंगल और झील झरने मसूरी की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इसलिए मसूरी को कई लोग 'पहाड़ों की रानी के नाम से भी जानते हैं। मसूरी में आप केम्प्टी फॉल्स, गन हिल, लाल टिब्बा और हैप्पी वैली जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। मसूरी में शानदार एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Family Destination: दिसंबर में परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये शानदार जगहें, आप भी पहुंचें
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में मौजूद कसौली एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहां देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। यह साल 2024 में बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन भी रहा है।
कसौली को एक रोमांटिक हिल स्टेशन भी माना जाता है। इसलिए यहां सबसे अधिक कपल्स घूमने के लिए पहुंचते हैं। कसौली में आप मंकी पॉइंट, स्नो व्यू पॉइंट और गिल्बर्ट ट्रेल जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
देश में और भी कई हिल स्टेशन्स हैं, जिन्हें साल 2024 में बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन माना गया है। जैसे- उत्तराखंड में स्थित नैनीताल, अल्मोड़ा और ऋषिकेश। हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला, डलहौजी और मनाली। इसके अलावा, ऊटी, कोडईकनाल, मुन्नार, रानीखेत और दार्जिलिंग भी बजट फ्रेंडली हिल स्टेशन्स रहे हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
[email protected]/insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।