बैचलर पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट हैं ये टॉप बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन

अगर आप गर्मियों में अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
Shadma Muskan

गर्मियों में ज्यादातर पर्यटक ठंडी जगहों या फिर वादियों में घूमने का प्लान बनाते हैं। इसलिए पर्यटक ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां पर्यटक अपने दोस्तों के साथ कम बजट में आसानी से बैचलर पार्टी कर सकें। लेकिन भारत इतना बड़ा है और खूबसूरत हैं कि ऐसी जगहों की तलाश कर पाना थोड़ा मुश्किल है। 

लेकिन अगर आप ऐसी जगहों की तलाश में कर रहे हैं, तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां आप बैचलर पार्टी करने के लिए जा सकते हैं। 

1 मुंबई

आप अपने दोस्तों के साथ मुंबई घूमने का प्लान बना सकते हैं। क्योंकि मुंबई में पार्टी के लिए स्थानों की कमी नहीं है। आप यहां कम बजट में भी कई जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। दा पार्क होटल, रिजॉर्ट या फिर समुद्र के किनारे अपने दोस्तों के साथ डांस करने या फिर नाइट आउट पार्टी करने का लुत्फ उठा सकते हैं। 

2 गोवा

अगर आप नाइट पार्टी का शौक रखते हैं तो आप अपने फ्रेंड्स के साथ गोवा में बैचलर पार्टी कर सकते हैं। गोवा में आपको सस्ती बीयर, लाइव म्यूजिक और नाइट आउट आदि चीजों से अपनी पार्टी को यादगार बना सकते हैं। बता दें कि गोवा को पार्टी का अड्डा कहा जाता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-भीड़-भाड़ से दूर गोवा में छिपी हुई 5 खूबसूरत जगहें

 

3 शिमला 

आप अपने दोस्तों के साथ शिमला में पार्टी करने का लुत्फ उठा सकते हैं। क्योंकि शिमला भारत का एकमात्र ऐसा हिल स्टेशन है, जो हिमालय की सुंदरता को बखूबी प्रदर्शित करता है। आपको यहां कई पार्टी प्लेसेस मिल जाएंगे, जहां आप ट्रैकिंग या फिर चैडविक फॉल्स में नहाने का लुत्फ उठा सकते हैं। आप  ग्रीन वैली, जाखू हिल, द रिज आदि जगहों पर भी पार्टा कर सकते हैं। 

4 देहरादून 

अगर आप वादियों में कहीं पार्टी करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए देहरादून एकदम परफेक्ट जगह है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ घूमने, कॉन्टिनेंटल भोजन पर चिल करने और रात को डांस करने के लिए आ सकते हैं। हालांकि, यहां पार्टी डेस्टिनेशन की कम नहीं है, लेकिन बेहतर होगा कि आप यहां पार्टी करने के लिए अपने दोस्तों के साथ वीकेंड पर ही जाएं। (देहरादून जाएं तो इन जगहों से खरीदारी करना न भूलें)

5 गोकर्ण

अगर आप पार्टी बीच पर करना चाहते हैं, तो आपके लिए गोकर्ण जगह एकदम परफेक्ट है। आपको यहां कई तरह से बीच मिल जाएंगे, जो बजट फ्रेंडली हैं। आप ओम बीच जा सकते हैं क्योंकि कहा जाता है कि ये बीच वास्तव में ओम के आकार जैसी दिखाती है, जो इसे सैलानियों के लिए और भी शानदार बनाता है। इसके अलावा, आपको यहां कई तरह के रिजॉर्ड मिल जाएंगे, जिसे आप पार्टी करने के लिए बुक कर सकते हैं। 

6 बेंगलुरु

आप कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। क्योंकि बेंगलुरु में कई ऐसी जगहों मौजूद हैं, जहां आप पार्टी करने के लिए जा सकते हैं। हालांकि, आपको पार्टी डेस्टिनेशन हर जगह आसानी से मिल जाएंगी, लेकिन अगर आप सस्ती जगहों की तलाश में हैं तो आप बेंगलोर पैलेस, उलसूर झील, कब्बन पार्क आदि जगह जा सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- लड़कियां भी कर सकती हैं बैचलर पार्टी, ये हैं टॉप 5 डेस्टिनेशन

7 ऋषिकेश

गर्मी के मौसम में आप अगर कहीं बाहर पार्टी करने का प्लान बना रहे हैं, तो आप ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, बंजी जंपिंग और माउंटेन ट्रैवल्स के लिए प्रमुख रूप से प्रसिद्ध, यह स्थान केवल एक ही स्थान पर आपके लिए विभिन्न प्रकार के रोमांच लाता है। ऋषिकेश सुरम्य वातावरण, हरे भरे परिदृश्य के साथ शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करता है। (ऋषिकेश की ऑफबीट जगहें)

8 जीरो वैली

अरुणाचल प्रदेश में एक खूबसूरत जगह स्थित है, जिसका नाम जीरो वैली है। आप यहां भी अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने या फिर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप यहां की वादियों में अपने दोस्तों के साथ पिकनिक, ट्रेकिंग करते हुए बीयर पीने का लुत्फ उठा सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit- (@Freepik and travel website) 

Travel Hacks Cheap Destinations Bachelor party Travel in India