हैदराबाद तेलंगाना राज्य का एक अद्भुत शहर है। शहर में कई प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ वक्त बिता सकते हैं। अक्सर कपल्स वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। क्योंकि वीकेंड ही ऐसा समय होता है, जब आप रोजमर्रा के काम से फ्री होते हैं। पार्टनर के साथ नई जगहों की खोज करना और नई गतिविधियों का आनंद लेना कपल्स को एक दूसरे के करीब लाता है।
यात्रा के दौरान कपल्स नए यादगार पलों को अपनी जिंदगी में कैद करते हैं। लेकिन घूमने से पहले कपल्स को बजट की चिंता परेशान करती हैं। अगर आप 2 महीने में 1 बार भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भी कपल्स कम बजट में ही कहीं घूमने जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम हैदराबाद वालों के लिए कुछ सस्ती जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं। हैदराबाद से आप मात्र 10 हजार में पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
हैदराबाद के पास ट्रेकिंग पसंद करने वाले लोगों को रचाकोंडा किला पर घूमने जाना अच्छा लगेगा। अगर आप कम बजट में कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह जगह बेस्ट हो सकती है। हैदराबाद से इस जगह की दूरी लगभग 2 घंटे की है। यहां के घुमावदार रास्ते आपके 1 दिन के ट्रिप को यादगार बना देंगे। यह हैदराबाद से लगभग 60 किमी दूर स्थित है।
यहां पहुंचने के लिए ससे पहले आपको भुवनगिरी जिले में जाना होगा। किला भुवनगिरी जिले के एक गांव में स्थित है। आप हैदराबाद-विजयवाड़ा राजमार्ग से यहां पहुंच सकते हैं। ध्यान रखें कि यहां पहुंचने के लिए कोई सीधा सार्वजनिक परिवहन साधन नहीं है। इसलिए यहां आपको अपनी गाड़ी से ही आना होगा।
इसे भी पढ़ें- हैदराबाद में अगर इन 3 जगहों पर घूमने नहीं गए तो अधूरा होगा ट्रिप
पार्टनर के साथ घूमने के लिए महबूबनगर भी अच्छी जगह है। यह जगह उन लोगों को पसंद आएगी, जो किलों की सैर करना और बांध के किनारे पिकनिक मनाना पसंद करते हैं। यहां आपको अपने पार्टनर के साथ रोमांचक गतिविधियां करने का भी मौका मिलेगा। इसके लिए आप महबूब नगर के खिल्ला घनपुर जा सकते हैं।
यहां आप रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रैकिंग का मजा उठा पाएंगे। इसके अलावा आप सोमासिला के नदी किनारे कॉटेज में रात गुजारने का भी प्लान कर सकते हैं। 2 दिन का ट्रिप प्लान करने वालों को यह जगह पसंद आएगी। हैदराबाद से महबूबनगर 105 किमी की दूरी पर है। आप 2 घंटे में यहां आसानी से पहुंच जाएंगे। यह हैदराबाद के पास घूमने के लिए अच्छी जगह है।
इसे भी पढ़ें- पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हैदराबाद की इन जगहों पर जाएं
हैदराबाद से 150 किमी दूर, कृष्णा नदी पर स्थित है। वीकेंड पर घूमने जाने वाले लोगों के लिए यह बेस्ट है। क्योंकि ऐसी जगहों पर कपल्स अपने पार्टनर के साथ एक छोटा ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यह जगह अपनी प्राकृतिक प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। इसे देश के सबसे बड़े बांध में से एक माना जाता है। हैदराबाद से नागार्जुन सागर 3 घंटे 40 मिनट में पहुंच सकते हैं। आप यहां तक पहुंचने के लिए पार्टनर के साथ के रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।