Best Hill Stations Near Mohali पंजाब के मोहाली से पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रही हैं, लेकिन बजट की वजह से ट्रिप कैंसिल करना पड़ रहा है, तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, कम बजट में मोहाली के आस-पास ही खूबसूरत हिल स्टेशन का नजारा देख सकती हैं। जब पहाड़ों का ही मजा लेना है, तो खर्चा करके दूर क्यों जाना? आज के इस आर्टिकल में हम आपको मोहाली से 200 से 250 किमी की दूरी पर स्थित अच्छे हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे। इस वीकेंड आप यहां घूमने का प्लान बना सकती हैं।
मोहाली के पास खूबसूरत हिल स्टेशन (Tourist Places NearMorni Hills)
मोरनी हिल्स- सस्ते ट्रिप के लिए मोरनी हिल्स बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको होटल भी सस्ते मिल जाएंगे और ज्यादा खर्च भी नहीं होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पहुंचने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। आप शनिवार सुबह यहां पहुंचकर 2 दिन आराम से अपनी वीकेंड सुकून में बिता सकते हैं। इसके बाद रविवार को शाम वापस मोहाली आ जाएं।
मोहाली से मोरनी हिल्स की दूरी- लगभग 50 किमी है। आप 2 घंटे में यहां पहुंच सकती हैं।
मसूरी (Affordable Hill Stations Near Mohali)
अगर सस्ती जगहों पर घूमना है, तो मसूरी भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां आप अपनी बाइक या बस से आराम से 10 हजार में घूमकर आ सकती हैं। दो लोगों के वीकेंड ट्रिप के लिए यह बेस्ट जगह है। मोहाली से मसूरी पहुंचने में लगभग 5 घंटे का समय लग सकता है। इसकी दूरी लगभग 200 किमी है। अगर आप शुक्रवार शाम नहीं निकलना चाहती हैं, तो शनिवार सुबह जल्दी निकलकर मसूरी पहुंच सकती हैं। इससे आपको 1 दिन के लिए ही होटल पर पैसे खर्च करने होंगे।
इसे भी पढे़ं-मसूरी से महज 84 किमी दूर मिल गया वीकेंड में घूमने के लिए स्वर्ग, खूबसूरती देख झूम उठेंगी
धनोल्टी (Weekend Getaways Near Mohali)
मोहाली के लोगों के लिए धनोल्टी भी सस्ती जगह है। क्योंकि, यह मसूरी के पास घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 6 घंटे का समय लग सकता है। लेकिन यह जगह आपको मसूरी से ज्यादा शांत लगेगी। धनोल्टी में भीड़ कम होती है और आपको सड़कों पर ट्रैफिक भी नहीं मिलने वाला। छोटा और सुकून भरा ट्रिप प्लान करने वाले लोगों के लिए यह बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें-20 हजार में खूबसूरत हिल स्टेशन टूर पैकेज, होटल-तीनों टाइम खान और घूमने के लिए गाड़ी भी मिलेगी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों