धनोल्टी, मसूरी के सबसे पास हिल स्टेशन में से एक है। इस जगह लोग शांति और सुकून के लिए आते हैं। यहां न ही आपको ज्यादा ट्रैफिक मिलेगा और न ही घूमने के लिए इतनी जगहें हैं। ऐसे में लोग यहां पहुंचने के बाद अच्छी जगहों की तलाश करने लगते हैं। जब आप कहीं घूमने जाते हैं, तो पूरे दिन होटल में बैठकर आराम नहीं कर सकते। इसलिए, आस-पास की जगहों को दिन में एक्सप्लोर करने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी धनोल्टी के आस-पास ही कुछ ऐसी जगहें ढूंढ रहे हैं, जहां घूमकर आप आसानी से वापस धनोल्टी आ सकें, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको धनोल्टी के पास कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे।
सुरकंडा देवी मंदिर (Hill stations near Mussoorie)
धनोल्टी घूमने आए लोगों के लिए सुरकंडा देवी मंदिर एक बेस्ट जगह हो सकती है। इस मंदिर में हर दिन हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आपको यहां ऊंची चढ़ाई करनी पड़ेगी। अगर आप चढ़ाई नहीं करना चाहते हैं, तो रोपवे से भी मंदिर पहुंच सकते हैं। लेकिन जो मजा आपको चढ़ाई में आएगा, वह रोपवे से नहीं आने वाला। आप एक तरफ पैदल और एक तरफ चढ़ाई करके मंदिर पहुंच सकती हैं। यह मंदिर उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित है। यह धनोल्टी से लगभग 6 किमी की दूरी पर है। अगर आप पैदल चढ़ाई कर रही हैं, तो आपका 3 से 4 घंटा यहां चला जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Surkanda Devi Trek: कहां स्थित है सुरकंडा माता का सुंदर मंदिर, यहां ट्रेकिंग से लेकर रोपवे पर भी बैठने का मिलता है मौका
कनाताल
धनोल्टी घूमने गए लोग सफर का आनंद लेने के लिए कनाताल भी जा सकते हैं। कानाताल भी घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 10 से 12 किमी का सफर तय करना होगा। पहाड़ों पर बाइक राइड का मजा भी अलग होता है। अगर आप धनोल्टी में 3 से 4 दिन का ट्रिप सोचकर आई हैं, तो एक दिन कनाताल भी बिता सकती हैं। कनाताल में भी आपको धनोल्टी की तरह ज्यादा भीड़ नहीं मिलने वाली है।यहमसूरी के पास घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
इसे भी पढ़ें-बीटल्स आश्रम के अलावा ऋषिकेश में घूमने के लिए इन 3 जगहों पर जा सकते हैं आप
टिहरी झील
धनोल्टी में समय बिता रहे लोग अपनी ट्रिप में टिहरी झील को भी एड कर सकते हैं। यह जगह इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि आपका यहां से वापस आने का मन नहीं होने वाला। यहां की सड़कें भी खूबसूरत और आकर्षित है। धनोल्टी घूमने आए लोग टिहरी झील घूमकर जरूर आते हैं। यहां आपको पानी के ऊपर रोपवे में बैठने का मौका मिलेगा। धनोल्टी से टिहरी झील की दूरी लगभग 25 किमी है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, herzindagio
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों