इस समय ऊंची पहाड़ी जगहों पर पर्यटकों पर भीड़ बहुत ज्यादा है। ऐसे में लोग जमीन स्तर पर स्थित टूरिस्ट स्पॉट पर ही घूमने का प्लान बना रहे हैं। बारिश की वजह से पहाड़ों पर कई जगहों पर लैंडस्लाइड भी हुआ है, इसलिए कई लोग इन कारणों से भी ऊपर जाने का प्लान कैंसिल कर रहे हैं। अच्छी जगहों की तलाश कर रहे लोग इस समय ऋषिकेश में अपना ट्रिप प्लान कर रहे हैं। यह एक लोकप्रिय हिल स्टेशन और तीर्थ स्थल है, जो हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। ऋषिकेश पहुंचे लोग अपनी यात्रा को और खास बनाने के लिए नए और कम भीड़-भाड़ वाले स्थानों की तलाश करते हैं।
ऋषिकेश में एडवेंचर गतिविधियां जैसे जैसे रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कैंपिंग और रोपवे जैसी कई गतिविधियां करवाई जाती हैं। लेकिन कई लोग हैं, जो इन एक्टिविटी पर पैसे बर्बाद नहीं करना चाहते। वह ऋषिकेश में जगहों की तलाश कर रहे हैं, ऐसे लोगों के लिए हम कुछ लोकेशन की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां आप जा सकते हैं।
तपोवन
ऋषिकेश से तपोवन मात्र आधे घंटे की दूरी पर है। आपको आधा घंटा भी तब लगेगा, जब शहर में ट्रैफिक नहीं होगा। यह काफी चहल-पहल वाली जगह है, जहां आपको एक से एक होटल और खाने-पीने की दुकानें देखने को मिलेंगी। यहां आप अपने दोस्तों के साथ पाथो गांव ट्रेक कर सकते हैं। ऋषिकेश में आधे दिन की ट्रेकिंग के लिए इस जगह को पसंद किया जाता है। इस ट्रेक को पूरा करने में आपको लगभग 4 से 5 घंटे का समय लग जाएगा। लेकिन यहां घूमने आपको मजा आने वाला है। 2 से 3 दिन का ट्रिप प्लान करने वाले लोग यहां ट्रेक करने के बाद आराम कर सकते हैं। ध्यान रखें कि ट्रेक करने के बाद आप थक जाएंगे, तो वापस आने के बाद आराम करने के लिए ऋषिकेश के घाट पर समय बिता सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मसूरी में घूमने के लिए नई जगह ढूंढ रहे हैं, तो ये 3 जगह आएगी पसंद
नीर झरना
ऋषिकेश में नीर झरना वाली जगह आपको थोड़ी भीड़-भाड़ वाली लगेगी। लेकिन यहां पहुंचने का रास्ता आपको पसंद आएगा। हरे-भरे पेड़ों से घिरी सड़क पर स्कूटी चलाना या पैदल यात्रा करना आपके लिए यादगार होगा। बीटल्स आश्रम से नीर झरना की दूरी मात्र 20 मिनट की है। यह जगहें आस-पास ही हैं इसलिए आपको परेशानी नहीं होगी। नीर झरना देखने के लिए दो पहिया वाहनों के लिए प्राइस 10 रुपये है। यह मसूरी के पास घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
नरेंद्र नगर
नीर झरना से नरेंद्र नगर का रास्ता सीधा है। झरना देखने के बाद आप ऊपर की तरफ निकल सकते हैं। यहां से मिलने वाला नजारा आप भुला नहीं पाएंगे। यह एक सुकून वाली जगह है, जहां छोटे स्टॉल से मैगी खाएं और सुकून का अहसास लें। ऋषिकेश की भीड़ से दूर स्थित यह जगह शांत है। यहां ज्यादा लोग नहीं आते, इसलिए आपको अकेले समय बिताने का मौका मिलेगा। इस जगह को बेस्ट सनसेट पॉइंट के लिए भी जाना जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों