Offbeat Hill Stations Near Chandigarh: चंडीगढ़ से कुछ ही दूरी पर कई खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र हैं। वीकेंड पर लोग बिना किसी ट्रिप प्लान के भी घूमने निकल पड़ते हैं, क्योंकि 2 दिन की छुट्टियों के लिए यह जगहें बेस्ट हैं। चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों के लिए सबसे अच्छी बात ही यह है कि हां से थोड़ी ही दूरी पर आपको हरे-भरे पहाड़, ठंडी हवाएं और शांत वातावरण में समय बिताने का मौका मिल जाता है। अगर आप भी अपने पार्टनर, दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रही हैं, तो आपके लिए यह आर्टिकल काम का है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 80 किमी की दूरी पर स्थित कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
यहां आपको पहाड़ों पर बने पुराने किलों के साथ-साथ ऐतिहासिक मंदिरों में दर्शन का मौका मिलेगा। यहां एक ऐसी झील है, जिसे हिमाचल की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील में से एक भी माना जाता है। रेनुका वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में आप हिरण, नीलगाय और अन्य जानवर देखने जा सकती हैं। इसके अलावा आपको यहां ट्रेकिंग का भी मौका मिलेगा। नाहन हिमाचल प्रदेश में एक छोटी सी पहाड़ी जगह है।
यह हिमाचल प्रदेश में है। अर्की के आसपास कई पुरानी गुफाएं और मंदिर हैं। जो लोग 2 दिनों का छोटा ट्रिप प्लान कर रहे हैं, उनके लिए यह यादगार सफर होगा। कई लोग इस समय भीड़भाड़ से बचकर एक ऑफबीट और शांत हिल स्टेशन तलाश रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए अच्छा है कि वह एक बार यहां समय बिताने जाएं।
इसे भी पढ़ें-रविवार को घूमने के लिए अच्छी हैं चंडीगढ़ की ये 3 जगहें, बच्चों को भी आयेगा मजा
सोलन हिमाचल प्रदेश की एक खूबसूरत पहाड़ी जगह है। इसे लोग शिमला की तरह ही खूबसूरत मानते हैं, लेकिन शिमला की तुलना में कम भीड़भाड़ और शांत माहौल, वीकेंड गेटअवे के लिए परफेक्ट। यहां चारों ओर चीड़ और देवदार के जंगल, ठंडी हवाएं और सुहावना मौसम रहता है। यह सुंदर हिल स्टेशनवाली जगहों में से एक हैं।
इसे भी पढ़ें -चंडीगढ़ से गोवा का ये टूर पैकेज आपको आएगा पसंद, जानें बजट से लेकर सब कुछ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।