पूरे हफ्ते आप भी रोज घर से ऑफिस और ऑफिस से घर के चक्कर काट रहे होगे। लेकिन क्या आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिला? कई लोग ऐसे होते हैं, जो ऑफिस से देर रात आते हैं, तब तक उनके बच्चे सो गए होते हैं। ऐसा लगता है कि वह अपने बच्चों को केवल हर दिन हैलो ही कर पाते हैं। क्योंकि उनके पास समय बिताने, घंटो बातचीत करने और मस्ती करने का वक्त ही नहीं होता। इसलिए ऐसे लोगों को वीकेंड पर बच्चों के साथ बाहर जाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां बच्चों के साथ-साथ आपको भी अच्छा लगेगा।
छुट्टी वाले दिन आप बच्चों के साथ बोटिंग करने का प्लान बना सकते हैं। इसमें आपको भी मजा आएगा और बच्चे भी खूब मस्ती कर पाएंगे। चंडीगढ़ में सुखना लेक पर आपको बोटिंग करने का मौका मिलेगा। बच्चों को ऐसी जगहें अच्छी लगती है। लेक में बोटिंग करना सस्ता भी है, इसलिए आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं होने वाला है। आप यहां अपने पूरा दिन बिता सकते हैं। चंडीगढ़ में बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें-One day trip: एक दिन की ट्रिप में चंडीगढ़ के आसपास में स्थित इन जगहों को बनाएं ट्रैवल पॉइंट
रविवार के दिन आप बच्चों के साथ थियेटर मूवी देखने जा सकते हैं। बच्चों को कार्टून मूवी देखना अच्छा लगता है। बच्चों को मॉल घूमना भी पसंद होता है। मॉल में किड्स सेक्शन भी होता है, जहां वह खूब मस्ती कर सकते हैं। कई मॉल के बाहर रोप जंपिग और तरह-तरह के गेम्स भी करवाए जाते हैं। इसलिए रविवार का दिन बेस्ट बनाने के लिए इससे अच्छी जगह आपको नहीं मिलने वाली।
इसे भी पढ़ें-चंडीगढ़ से कर रहे हैं ट्रिप प्लान, तो इन जगहों पर जाएं घूमने
सेक्टर 17 मार्केट के पास आप शाम के समय बच्चों को लेजर शो दिखाने ले जा सकते हैं। यह शो शाम के समय ही होता है। गाने की धुन पर नाचता पानी एक अद्भुत अहसास करवाता है। बच्चों के साथ-साथ आपको भी यहां जाना अच्छा लगेगा। अगर आप एक दिन के लिए मजेदार ट्रिप प्लान कर रहे हैं और बच्चों के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो सुबह आप पहले सुखना लेक घूमने जाएं, इसके बाद आप यहां शाम को लाइट एंड साउंड शो देखने जाएं। यह चंडीगढ़ में घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।