herzindagi
image

चंडीगढ़ में बच्चों का बर्थडे मनाने के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो एक बार देख लें यह आर्टिकल

घर में बर्थडे मनाने की जगह किसी नई जगह पर जाकर बर्थडे मनाने से न केवल बच्चे बल्कि मां-बाप को भी अच्छा लगता है। इससे बर्थडे के सेलिब्रेशन में मजा दोगुना हो जाता है।
Editorial
Updated:- 2024-10-08, 14:10 IST

बच्चों का बर्थडे हर मां-बाप के लिए खास होता है। यह वह दिन होता है, जब वह अपने बच्चे के साल पूरे होने का जश्न मनाता है। क्योंकि यह वही दिन जब उनके जीवन में एक खास सदस्य आया था। बच्चे के जन्म के साथ ही मां-बाप और बच्चे के बीच एक खास बंधन बन जाता है। बर्थडे के दिन वह अपने बच्चे के हर पहले पल को याद करती है और इसे सेलिब्रेट करके खुशी मनाती है।

उनकी पहली हंसी, पहले कदम और पहले शब्द माता-पिता के लिए यादगार होते हैं। इसलिए वह अपने बच्चों को बर्थडे किसी खास जगह पर सेलिब्रेट करने की प्लानिंग करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ की कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जहां आप बच्चों के बर्थडे पार्टी के लिए जा सकते हैं।

रोज गार्डन, चंडीगढ़

रोज गार्डन, चंडीगढ़

अगर बच्चों के साथ घर में बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करना चाहते हैं, तो आप किसी गार्डन में पार्टी का प्लान करें। यहां आपको भले ही सजावट करने का मौका न मिले, लेकिन केक कटिंग जैसी चीजें करना और खाने-पीने की चीजें साथ लेकर जाना एक अच्छा तरीका है। आप यहां अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भी बुला सकते हैं। खुले आसमान के नीचे एक पिकनिक होने के साथ-साथ बर्थडे पार्टी भी हो जाएगी। यह चंडीगढ़ में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। 

इसे भी पढ़ें- One day trip: एक दिन की ट्रिप में चंडीगढ़ के आसपास में स्थित इन जगहों को बनाएं ट्रैवल पॉइंट

जापानी गार्डन, चंडीगढ़

बच्चों को बर्थडे वाले दिन आप जापानी गार्डन भी ले जा सकते हैं। भले ही यहां आप केक कट नहीं कर सकते, लेकिन मस्ती करने के लिए उनको यह जगह पसंद आएगी। यह दिन बच्चों के लिए होता है और बच्चों को पार्क जाना अच्छा लगता है, इसलिए उन्हें यह जगह भी पसंद आएगी। यहां वह घंटो तक मस्ती कर सकते हैं। आप शाम 4 से 6 बजे तक पार्क में समय बिताएं, इसके बाद घर जाकर केक कटिंग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- चंडीगढ़ से कर रहे हैं ट्रिप प्लान, तो इन जगहों पर जाएं घूमने

बटरफ्लाई पार्क, चंडीगढ़

japanese garden

चंडीगढ़ में बटरफ्लाई पार्क शहर की लेजर वैली के अंदर स्थित है। यह लगभग 7 एकड़ के हरे-भरे क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां बच्चों को अलग-अलग तरह की तितलियां देखने को मिलेगी, जो उन्हें पसंद आएगी। अगर आप बच्चों के बर्थडे वाले दिन ज्यादा खर्चा नहीं कर सकते हैं और घर में अकेले परिवार के बीच पार्टी करना चाहते हैं, तो आपके लिए बेस्ट है कि आप बच्चों को पार्क घुमाने ले जाएं। बटरफ्लाई पार्क हर बच्चों को बहुत पसंद आता है।  यह परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। 

इन पार्क के आलावा आप टेरेस्ड गार्डन, कैक्टस गार्डन, बॉटनिकल गार्डन और टोपियरी पार्क भी ले जा सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।