herzindagi
beautiful lakes in jaipur must visit on rakhi festival

जयपुर की ये 3 झीलें बनाएंगी राखी के दिन को खास, मन मोह लेगा पानी का सुकून

Jaipur Famous Places: प्राकृतिक सुंदरता, शांति और सुकून के लिए लोग झीलों पर घूमने जाना पसंद करते हैं। झीलों की खूबसूरती बारिश के मौसम में और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
Editorial
Updated:- 2025-08-08, 16:36 IST

Famous Places In Jaipur: राखी के दिन को खास बनाने के लिए इस समय हजारों लोग जयपुर जाने का प्लान कर रहे हैं। कई लोग जयपुर पहुंच भी गए होंगे। गर्मी और बारिश की वजह से जयपुर में उमस से परेशान न हो, इसलिए लोग खूबसूरत झीलें घूमने का प्लान कर रहे हैं। झीलों के पास सुकून का अहसास होता है, यहां आस-पास लगे पेड़ औप बहती हवा ठंडी लगती है। यही कारण है कि लोगों को झीलों पर घूमने जाना अच्छा लगता है। जयपुर में कुछ ऐसी झीलें भी हैं, जहां आप बोटिंग भी कर पाएंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जयपुर की कुछ खूबसूरत झीलों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

रामगढ़ झील (Ramgarh Lake)

  • रामगढ़ झील कहां है?- यह जमवा रामगढ़ इलाके में स्थित है। हवा महल से रामगढ़ झील लगभग 29 किमी की दूरी पर है। यहां पहुंचने में आपको 1 घंटे का समय लग जाएगा।
  • खासियत- माना जाता है कि इसे  1876 में बनाया गया था। इसके आस-पास का इलाका हरे-भरे क्षेत्रों से घिरा हुआ है। इसलिए यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। 
  • समय- यहां आने का कोई समय निर्धारित नहीं है। लेकिन आप शाम 6 बजे से पहले यहां जा सकती हैं। 
  • बारिश के मौसम में यहां जाना अच्छा है।

beautiful lakes in jaipur must visit on rakhi festival

कूकस झील (Kukas Lake)

  • खासियत- यहां आपको ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी। यह जयपुर की सबसे शांत झीलों में से एक मानी जाती है। 
  • लोकेशन- यह हवा महल से लगभग 16 किमी दूर है। यहां पहुंचने में आपको आधे घंटे का समय लग जाएगा। 
  • समय- आप यहां कभी भी जा सकते हैं। यहां पास में ही ट्रेकिंग भी होती है। जयपुर में ट्रेकिंग की जगह ढूंढ रहे लोग जा सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- Hawa Mahal सुबह जाएं या शाम? जानें घूमने का बेस्ट टाइम और प्लान

beautiful lakes in jaipur must visit on rakhi festivals

मान सागर झील

  • खासियत- जयपुर की एक प्रसिद्ध झील में से एक है। इसे जल महल के कारण फेमस माना जाता है। यहां सूर्यास्त और सूर्योदय का नजारा बेहद आकर्षक लगता है। 
  • लोकेशन-  आमेर रोड पर, जल महल के सामने यह झील स्थित है। आप ऑटो -कैब से आराम से आ सकती हैं। 
  • समय- वैसे तो आप यहां कभी भी जा सकती हैं, क्योंकि सड़क से भी झील का नजारा दिख जाता है। 
  • यह जयपुर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- बिना प्लान और बजट के कुछ इस तरह किया मैंने जयपुर का सफर

 

beautiful lakes in jaipur must visit on rakhi festivalss

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।