Best Places Near Mussoorie: देहरादून से महज 33 किमी की दूरी पर स्थित मसूरी उत्तराखंड का एक खूबसूरत और चर्चित हिल स्टेशन है। मसूरी में दिल्ली एनसीआर से लेकर देश के अन्य कई राज्यों से भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। पर्यटक जब मसूरी घूमने जाते हैं, तो सिर्फ मसूरी की कुछ चर्चित जगहें और आसपास में स्थित हैप्पी वैली या धनौल्टी को एक्सप्लोर तो करते हैं, लेकिन महज 85 किमी दूर स्थित बरनीगढ़ जैसी अद्भुत जगह को भूल जाते हैं। इस आर्टिकल में बरनीगढ़ की खासियत से लेकर खूबसूरती और आसपास में स्थित कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। वीकेंड में आप भी बरनीगढ़ को एक्सप्लोर करने पहुंच सकती हैं।
बरनीगढ़ की खूबसूरती और खासियत जानने से पहले आपको बता दें बरनीगढ़ को कई लोग बरनीगाड और बर्नीगाड के नाम से भी जानते हैं। यह खूबसूरत जगह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में पड़ता है। यह उत्तरकाशी जिले से पश्चिम में करीब 32 किमी की दूरी पर स्थित है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि बरनीगढ़ मसूरी के अलावा, चकराता हिल स्टेशन से करीब 108 किमी, बड़कोट से करीब 35 किमी और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से महज 129 किमी की दूरी पर स्थित है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली से गंगोत्री धाम पहुंचने का सबसे सस्ता तरीका क्या है? यहां जानें रूट्स से लेकर किराया
बरनीगढ़, मसूरी और देहरादून की भीड़-भाड़ से दूर शांत और मनोहक वादियों के लिए जाना जाता है। बरनीगढ़ को उत्तरकाशी जिले का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है। मानसून में बरनीगढ़ की खूबसूरती देखने लायक होती है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, नदी और झील-झरने बरनीगढ़ की खूबसूरती में चार चांद लगाने का करते हैं। बरनीगढ़ अपनी खूबसूरती के चलते प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग भी माना जाता है। यह गांव उत्तराखंड की पारंपरिक जीवनशैली के लिए भी जाना जाता है।
बरनीगढ़ पर्यटकों के बीच कई चीजों को लेकर फेमस माना जाता है। खासकर, जो पर्यटक मसूरी की भीड़-भाड़ से दूर या ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना चाहती हैं, तो उनके लिए बरनीगढ़ जन्नत माना जाता है। बरनीगढ़ अपने शांत और शुद्ध वातावरण से भी पर्यटकों को आकर्षित करता है।
बरनीगढ़ अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी बेस्ट प्लेस माना जाता है। यहां पर्यटक ट्रेकिंग से लेकर कैम्पिंग और हाइकिंग का मजेदार लुत्फ उठा सकते हैं। बरनीगढ़ के पहाड़ों में यादगार फोटोग्राफी भी कर सकती हैं।
बरनीगढ़ के आप पांडव निर्मित प्राचीन शिव मंदिर के अलावा और बरनीगढ़ व्यू पॉइंट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा, बरनीगढ़ के आसपास में आप नौवगांव, खाबला गांव, लाखा मंडल मंदिर, कलोगी गांव और देवल व्यू पॉइंट जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ के पास मिल गया जन्नत, 65 किमी दूर स्थित यह जगह किसी हसीन खजाने से कम नहीं
मसूरी से बरनीगढ़ पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप मसूरी में गांधी चौक से टैक्सी या कैब लेकर जा सकती हैं। इसके अलावा, चौक से ही स्कूटी रेंट पर लेकर भी बरनीगढ़ पहुंच सकती हैं। स्कूटी का किराया प्रति दिन करीब 500 रुपये के आसपास होता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@priyam_kumar999/insta,cloudinary
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।