herzindagi
september long weekend 2025 list dates and places to visit under rs 15000

September Long Weekend 2025: इतना सोचोगे तो सितंबर का लॉन्ग वीकेंड भी निकल जाएगा, इस बार बिना देर किए 15 हजार में घूम आएं ये 3 जगहें

कम बजट में बेहतरीन ट्रिप का मजा लेने के लिए लॉन्ग वीकेंड से अच्छा और क्या हो सकता है। इसमें आपको ऑफिस से एक्स्ट्रा छुट्टी लेने की भी जरूरत नहीं होगी और आप बजट में भी घूम लेंगी।
Editorial
Updated:- 2025-09-03, 14:06 IST

खुद के लिए वक्त निकालने का मौका नहीं मिल पा रहा है, तो अब आप लॉन्ग वीकेंड पर घूमने का प्लान बना सकती हैं। सितंबर में एक साथ कई दिनों की छुट्टियां पड़ रही है, जिसमें आप आस-पास की जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन जगहों पर घूमने का खर्च कम है, क्योंकि होटल और ट्रेन टिकट पर भी ज्यादा खर्च नहीं करना होगा। आजकल ज्यादातर लोग बजट-फ्रेंडली ट्रैवल करना पसंद करते हैं। इसलिए आपकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए, हम कुछ ऐसी जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां आप घूमने का प्लान बना सकती हैं।

सितंबर में लॉन्ग वीकेंड कब पड़ रहा है?

  • 4 सितंबर से 7 सितंबर तक आप घूमने का प्लान बना सकती हैं। इसके लिए आपको ऑफिस से केवल एक दिन की छुट्टी लेनी होगी।
  • 5 सितंबर को शिक्षक दिवस और पूर्व उपराष्ट्रपति का जन्मदिन है, इस कारण कई स्कूल और ऑफिसों में छुट्टी रहती है। संयोग से यह दिन शुक्रवार को पड़ रहा है।
  • 6 सितंबर शनिवार है, जो वीकेंड की छुट्टी है।
  • 7 सितंबर रविवार है, जिसके लिए अलग से छुट्टी लेने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इस तरह अगर आप 4 सितंबर को छुट्टी ले लें, तो केवल एक दिन की लीव में चार दिनों का लॉन्ग वीकेंड ट्रिप एंजॉय कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-बेंगलुरु से मुंबई का ट्रिप अकेले प्लान कर रही हैं? ये 5 सबसे छोटी गलतियां जो ट्रैवलर्स को नहीं करनी चाहिए

15 हजार में घूमने की जगह

जयपुर- परिवार, दोस्तों या पार्टनर किसी के साथ भी आप ट्रिप प्लान करना चाह रही हैं, तो जयपुर हर किसी के लिए बेस्ट है। 15 हजार में यहां आसानी से अपना 3 दिन का ट्रिप प्लान कर लेंगी।

  • जयपुर जाना क्यों अच्छा है?- यहां होटल आपको 1000 से 1500 रुपये में आसानी से मिल जाएंगी। खाने का खर्च भी ज्यादा नहीं आएगा।
  • यातायात सुविधाएं- यहां पहुंचना आसान है, ट्रेन, बस और कैब से आप आसानी से पहुंच पाएंगी।

September long weekend trips

आगरा

15 हजार में घूमने के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो आगरा भी बेस्ट है। क्योंकि, यहां खाने-पीने के सस्ते रेस्टोरेंट मिल जाएंगे। इससे भी ज्यादा अच्छी बात यह है कि यहां शहरों में घूमने के लिए ऑटो-रिक्शा भी आसानी से मिल जाती है। पहाड़ी इलाका नहीं होने की वजह से यहां आपको यात्रा में परेशानी नहीं होने वाली।

  • आगरा जाना क्यों अच्छा है?- यहां भी आपको होटल 1500 तक आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप हॉस्टल बुक करेंगी, तो खर्च और भी कम हो जाता है।
  • यातायात सुविधाएं- आगरा भी आप ट्रेन, बस और कैब से आ सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि छोटे शहरों से भी आगरा के लिए ट्रेन सुविधाएं मिल जाती हैं।

FAMOUS PLACES IN INDIA

मथुरा-वृंदावन

15 हजार के अंगर आप मथुरा-वृंदावन का ट्रिप प्लान कर सकती हैं। दोनों जगहें आस-पास ही हैं, इसलिए आप ऑटो से पूरा शहर आसानी से घूम सकती हैं। इन जगहों के अलावा आप खूबसूरत छोटी सी पहाड़ी वाली जगहों पर भी घूमने का प्लान बना सकती हैं। 

  • मथुरा-वृंदावन क्यों अच्छा है?- यहां घूमना आपको इसलिए पसंद आएगा, क्योंकि यहां आप फ्री में आश्रम में भी रात गुजार सकती हैं। अच्छे और साफ आश्रम की सुविधा मिलती है। इसके अलावा होटल भी आपको 1500 के अंदर मिल जाते हैं। 

FAMOUS PLACES IN INDIAS

इसे भी पढ़ें- चंडीगढ़ के पास 3 ऐसे हिल स्टेशन जो बारिश के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।