herzindagi
two days trip planning for hyderabad in hindi

हैदराबाद का कर रहे हैं 2 दिन का ट्रिप प्लान, तो करें इन जगहों को एक्सप्लोर

हैदराबाद को मुगलों और निज़ामों के शहर के रूप में जाना जाता है। इसलिए यहां घूमने के शौकीनों की भीड़ लगी रहती है। अगर आप भी 2 दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-21, 19:22 IST

एक या दो दिन की छुट्टी में हम अक्सर कहीं बाहर जाने का प्लान बनाते हैं। इस वक्त तो वैसे भी मौसम बहुत अच्छा हो रहा है। ऐसे में यकीनन हिल स्टेशन या ऐसी जगह जहां बहुत सुकून मिले। वैसे तो भारत में कई ऐसे प्लेसेस हैं, जहां घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।

लेकिन अगर आप घूमने के साथ-साथ इतिहास को जानने के इच्छुक हैं, तो हैदराबाद जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां के खूबसूरत मैदान, दिल को छूने वाले दृश्य और प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। यहां कई ऐसी जगहें हैं जहां लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।

हालांकि, इन प्लेसेस को घूमने का मजा तब आता है, जब आपके पास टाइम हो लेकिन अगर आपके पास वक्त नहीं है। तो हम आपको ऐसे प्लेसेस के बारे में बताएंगे, जिसे 2 दिन में एक्सप्लोर किया जा सकता है। 

रामगिरि किला

ramgiri

अगर आप किला देखने के शौकीन हैं, तो एक बार रामगिरि किला को विजिट करें। यहां घूमने के साथ-साथ इतिहास से जुड़ने का भी मौका मिलेगा। इस जगह को ट्रिप के पहले दिन प्लान कर सकते हैं। पेद्दापल्ली बस स्टेशन से 20 किलोमीटर और करीमनगर से 56 किलोमीटर दूर इस किले को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में हैदराबाद की ये जगहें लगती हैं बेहद खूबसूरत, आप भी करें एक्सप्लोर

रामगिरी किला पत्थर से बना है और इसमें कई बुर्ज हैं। यह हरे-भरे क्षेत्र में फैला है, इसलिए बेहतर होगा कि अपने दोस्तों के साथ यहां जाएं। वर्ना अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। 

मक्का मस्जिद

macca masjid in hindi

अगर आप थोड़ा धार्मिक टाइप के हैं, तो मक्का मस्जिद जाना बेस्ट हो सकता है। बता दें मक्का मस्जिद भारत की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक है। हैदराबाद के लाद बाज़ार के चौमहल्ला पैलेस के पास स्थित है। इस मस्जिद का निर्माण मुहम्मद कुली कुतुब शाह द्वारा करवाया गया था। 

इन मस्जिद का नाम मक्का रखा गया, क्योंकि यह माना जाता है कि इसके निर्माण के दौरान ईंटों और मिट्टी को मक्का से ले जाया गया था। मक्का मस्जिद की आंतरिक संरचना और बाहरी डिजाइन बेहद ही खूबसूरत है। जब भी आप हैदराबाद जाएं, तो मक्का मस्जिद को जरूर एक्सप्लोर करें। 

रामोजी फिल्म सिटी

हैदराबाद से करीबन 41 किमी की दूरी पर स्थित के पास रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह लगभग 2500 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। रामोजी फिल्म सिटी भारत में सबसे बड़ी फिल्म बनाने वाली फैसिलिटी को प्रदान करता है। 

यहां पर घूमने के लिए आपको 900-1000 रूपए प्रवेश शुल्क देना होगा। अगर आप यहां पर हैं तो प्रसिद्ध लॉन और अन्य प्वाइंट्स पर जरूर जाएं, जहां कई हिंदी, तेलुगु, मलयालम और अन्य भाषा की फिल्मों की शूटिंग हुई है।

चौमहल्ला पैलेस 

chowmahalla palace hyderabad history know all

नबाबों के शहर में मौजूद इस पैलेस को एक समय पर हैदराबाद का दिल कहा जाता था। अगर हैदराबाद में चारमीनार जैसी जगहों पर जाकर बोर हो गए हैं, तो आपको चौमहल्ला पैलेस जाने का प्लान बनाना चाहिए। इस पैलेस को दो भागों में बांटा गया है, जिसे घूमने में अपना अलग ही मजा आता है। 

इस पैलेस के मुख्य द्वार के ऊपर एक घड़ी देखने को मिलेगी, जिसे प्यार से लोग 'खिलवत घड़ी' बोलते हैं। अगर आप अपने ट्रिप को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करें। 

इसे जरूर पढ़ें- हैदराबाद में अगर इन 3 जगहों पर घूमने नहीं गए तो अधूरा होगा ट्रिप

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 Image Credit- (@Freepik)  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।