अगर किसी को भारत की असली खूबसूरती देखनी हो, तो हर कोई हिल स्टेशन का नाम सबसे पहले लेता है। यहां के खूबसूरत मैदान, दिल को छूने वाले दृश्य और प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। भारत में कई बेहतरीन हिल स्टेशन हैं, जहां लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।
इन हिल स्टेशन को घूमने का मजा सिर्फ सर्दियों में आता है। मगर यह जरूरी नहीं की आप सिर्फ हिमाचल या उत्तराखंड जैसी जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं। आप हैदराबाद जाने का प्लान बना सकते हैं। बता दें कि हैदराबाद निज़ामों के शहर के रूप में जाना जाता है, यहां पर कई ऐतिहासिक संरचनाएं हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।
मूसी नदी के किनारे स्थित हैदराबाद को लोग यहां के लजीजदार खाने के लिए भी जानते हैं। विशेष रूप से यहां पर मिलने वाली बिरयानी की बात ही कुछ और है। हैदराबाद में और उसके आसपास अभी भी कई पारंपरिक और प्राचीन बाजार हैं। जहां पर घूमने व खरीदारी करने का अपना एक अलग ही आनंद है।
अगर आप प्राचीन जगहों को देखना ज्यादा पसंद करते हैं, तो हैदराबाद के भोंगीर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। बता दें कि भोंगीर का किला हैदराबाद से करीब 50 किमी की दूरी पर है। यह एक ऐतिहासिक किला है, जिसे चालुक्य शासक द्वारा बनवाया गया था। यह एक अनूठे अंडे के आकार का किला है, जिसमें लगभग खंडहर की दीवारें, भूमिगत कक्ष, एक शस्त्रागार और अस्तबल आदि हैं।
यह किला ट्रेकर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। यह हैदराबाद के आसपास सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि सर्दियों में इस किले की खूबसूरती दोगुना बढ़ जाती है।
इसे जरूर पढ़ें- Delhi Travel: दिल्ली को मिला पहला जुरासिक पार्क का तोहफा, क्या आप घूमने जाना चाहेंगे?
अगर आपको शांत जगह पसंद है, तो आप उस्मान सागर झील को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा, आप यहां पर फैमिली पिकनिक भी प्लान कर सकते हैं। हैदराबाद से महज 22 किमी की दूरी पर स्थित यह झील 46 वर्ग किमी में फैली हुई है और इसका नाम हैदराबाद के निजाम के नाम पर रखा गया है।
यह हैदराबाद के पास आने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। झील सुंदर लैंडस्केप उद्यानों से घिरी हुई हैं। फैमिली पिकनिक और टहलने के लिए सबसे उपयुक्त हैं। यहां पर बैठकर सूर्यास्त देखने का अपना एक अलग ही आनंद है।
सर्दियों में हैदराबाद का फेमस NTR गार्डन घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह हैदराबाद का सबसे खूबसूरत गार्डन है, जो लगभग 36 एकड़ की जमीन में फैला हुआ है। कहा जाता है कि इस गार्डन का निर्माण आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री NT रामा राव की याद में बनवाया था।
टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस किले बनवाने में लगभग 40 करोड़ रुपये लगे थे। कहा जाता है कि इस गार्डन में शॉपिंग करने के लिए स्पॉट, जापानी गार्डन, रेस्टोरेंट और फल- सब्जियां आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। यहां इतने पेड़-पौधों का कलेक्शन है कि आपका मन शांत हो जाएगा।
यह किला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पास स्थित है। किला 1143 का है, जब इसे कुतुब शाही राजवंश द्वारा बनवाया गया था। ऐतिहासिक गोलकोंडा किले का नाम एक तेलुगु शब्द 'गोल्ला कोंडा' से लिया गया है जिसका अर्थ है चरवाहा।
शुरुआत में यह एक मिट्टी का किला था लेकिन बाद में कुतुब शाही राजवंश के दौरान ग्रेनाइट में बदल दिया गया। यहां पर गर्मियों से ज्यादा सर्दियों में मजा आता है, ऐसे में अगर आप इस किले को घूमना चाहते हैं, तो तेलंगाना जाएं और फिर वहां से गोलकोंडा किला जाने के लिए टैक्सी लें।
इसे जरूर पढ़ें- Maharashtra Travel: महाराष्ट्र की इन जगहों पर आप भी देख सकते हैं सूर्यास्त और सूर्योदय का अद्भुत नजारा
इसके सिवा अगर आपको पहाड़ों का नजारा देखने के लिए कोई और विकल्प चाहते हैं, तो आप महाराष्ट्र के लोनावला और वेस्ट बंगाल में दार्जिलिंग का नजारा देख सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।