Best Sunrise And Sunset Point In Maharashtra: महाराष्ट्र भारत एक बेहद ही खूबसूरत और ऐतिहासिक राज्य है। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर महीने लाखों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, महाबलेश्वर, नाशिक और कोल्हापुर जैसे चर्चित शहरों की खूबसूरती को देखने के लिए हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। खासकर, माया नगरी के नाम से फेमस मुंबई में तो कुछ अधिक ही पर्यटक पहुंचते हैं।
महाराष्ट्र में ऐसी कई हसीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने के लिए देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी सूर्यास्त और सूर्योदय का अद्भुत नजारा देख सकते हैं।
दादर बीच (Dadar Beach Mumbai, Maharashtra)
मुम्बई में घूमने और सूर्यास्त और सूर्योदय का अद्भुत नजारा देखने की बात होती है, तो लगभग हर कोई मरीन ड्राइव या गेटवे ऑफ़ इंडिया का ही नाम लेते हैं, लेकिन अगर आप दिल झूम उठने वाला अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, तो फिर आपको दादर बीच पहुंचना चाहिए।
दादर बीच खूबसूरती के साथ हसीन सनराइज और सनसेट के लिए जाना जाता है। सुबह और शाम के समय जब सूर्य की रोशनी समुद्र की लहरों पर पड़ती है, तो नजारा सिर्फ और सिर्फ निहारने का ही मन करता है। हालांकि, सुबह के मुकाबले शाम के समय दादर बीच के किनारे अधिक भीड़ होती है। समुद्र का नीला पानी और सफेद रेत बीच की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।
इसे भी पढ़ें:Himachal Pradesh Travel: क्या आप भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत गांव में घूमना चाहेंगे?
माथेरान (What is special about Matheran)
महाराष्ट्र में किसी हसीन और अद्भुत जगह घूमने की बात होती है, तो माथेरान का नाम जरूर लिया जाता है। माथेरान महाराष्ट्र का एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन भी माना जाता है।
माथेरान की हरियाली पर्यटकों को आकर्षित तो करती ही है, साथ में सूर्योदय और सूर्यास्त नजारा भी सैलानियों को काफी आकर्षित करता है। माथेरान को सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखने के लिए व्यू पॉइंट का भी निर्माण किया गया है। सुबह और शाम के समय हजारों लोग सनराइज और सनसेट का नजारा देखने के लिए पहुंचते हैं।(दिल्ली के बेहद खूबसूरत सनसेट पॉइंट्स)
महाबलेश्वर (Mahabaleshwar tourism)
महाबलेश्वर महाराष्ट्र का प्रमुख शहर होने के साथ-साथ एक धार्मिक स्थल भी माना जाता है। कहा जाता है कि यह भगवान शिव को समर्पित है। महाबलेश्वर हसीन पहाड़ और खूबसूरत नजारों के लिए भी पूरे महाराष्ट्र में फेमस है।
महाबलेश्वर में धोबी झरना, प्रताप सिंह पार्क, राजपुरी गुफाएं और टेबल लैंड जैसी बेहतरीन जगहें मौजूद हैं। इसके अलावा यहां मौजूद Elphinstone Point सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने के लिए बेहतरीन स्थान माना जाता है। मानसून और सर्दियों के समय यहां हर हजारों लोग सनराइज और सनसेट का नजारा देखने के लिए पहुंचते हैं।(भारत की इन जगहें पर उगते सूरज नज़ारा देखें)
लोनार झील (Why is Lonar Lake famous)
अगर आप महाराष्ट्र में दिल को खुश कर देने वाला सनराइज और सनसेट का नजारा देखना चाहते हैं, तो फिर आपको लोनार झील पहुंचना चाहिए। कहा जाता है कि इस खूबसूरत झील का निर्माण करीब 1000 साल पहले उल्कापिंड के द्वारा हुआ था।
लोनार झील को रंग बदलने वाली झील भी बोला जाता है। झील के बारे में माना जाता है कि यह समय के साथ रंग भी बदलती है। लोनार झील प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी फेमस स्थान माना जाता है। लोनार झील के किनारे कई लोग परिवार,दोस्त और पार्टनर के साथ सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें:Hill Stations Near Bareilly: बरेली के आसपास स्थित इन बेहतरीन हिल स्टेशन्स को आप भी करें एक्सप्लोर
इन जगहों पर भी सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने पहुंचें
महाराष्ट्र में ऐसी अन्य कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं जहां आप सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा देखने के लिए पहुंच सकते हैं। इसके लिए आप पंचगनी हिल स्टेशन, लोनावला, खंडाला, लायन पॉइंट, पोरपाइन पॉइंट और टेबल पॉइंट जैसी बेहतरीन जगहों पर पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों