Best Way to Reach Kainchi Dham from Delhi: कैंची धाम का स्थापना दिवस 15 जून को मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर मंदिर परिसर में एक विशाल मेले का भी आयोजन होगा। नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। खासतौर पर वे लोग जो पहली बार कैंची धाम के दर्शन के लिए उत्तराखंड जा रहे हैं, उनके लिए यह यात्रा और भी खास होगी। जो लोग दिल्ली से पूरे परिवार के साथ कैंची धाम जाने का प्लान बना रहे हैं, वे सफर के लिए सबसे सस्ता और आरामदायक साधन तलाश रहे हैं। अच्छी बात यह है कि 15 जून को रविवार पड़ रहा है, जो यात्रियों के लिए इस पावन स्थल के दर्शन करने का सुनहरा मौका है। अच्छी बात यह है कि 15 जून को रविवार पड़ रहा है, जो यात्रियों के लिए इस पावन स्थल के दर्शन करने का सुनहरा मौका है। अगर आप भी कैंची धाम दर्शन करने जाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे कि बस, ट्रेन या फ्लाइट में से कौन-सा साधन सबसे बेहतर है, तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद होगा। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे दिल्ली से कैंची धाम तक पहुंचने का सही रूट, यात्रा के विकल्प, खर्च और ट्रैवल टिप्स क्या है।
Neem Karoli Baba temple: कैंची धाम मंदिर नीम करोली बाबा को समर्पित है। दिल्ली से कैंची धाम की दूरी लगभग 338 किमी है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि कैंची धाम कहां स्थित हैं तो बता दें कि यह उत्तराखंड के नैनीताल जिले में है। दिल्ली से कैंची धाम का सफर लगभग 7 घंटे का है, लेकिन ट्रैफिक की वजह से इसमें आपको ज्यादा समय लग सकता है। आप अपनी गाड़ी, बस या ट्रेन-फ्लाइट से भी यहां पहुंच सकते हैं। लेकिन सही साधन का चुनाव करना जरूरी है।
दिल्ली से कैंची धाम जाने के लिए आप पहले नैनीताल तक बस ले सकते हैं। हालांकि, अब कई निजी ट्रैवल एजेंसियां दिल्ली से सीधे कैंची धाम तक सीधी बस सेवा भी प्रदान करती हैं। अगर आप आरामदायक यात्रा चाहते हैं और बार-बार बस या ट्रेन बदलने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो सीधी बस बुक करना बेहतर विकल्प रहेगा। दिल्ली से कैंची धाम का सफर करीब 8 से 9 घंटे का होता है। आपको AC और Non-AC दोनों तरह की बसें आसानी से मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें- Kainchi Dham Uttarakhand: यहां जानिए कैंची धाम, नीम करोली बाबा के आश्रम तक पहुंचने का सबसे आसान रूट और सस्ता तरीका
कैंची धाम के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम में स्थित है, जो कैंची धाम से लगभग 42 किमी दूर है। यदि ट्रैफिक न हो, तो आप यहां से 1.30 से 2 घंटे में मंदिर तक पहुंच सकते हैं। काठगोदाम से बस या कैब की सुविधा आसानी से उपलब्ध है। दिल्ली से काठगोदाम के लिए सीधी ट्रेन चलती है, जो आपको लगभग 5 से 6 घंटे में वहां पहुंचा देती है। यहां पहुंचने के बाद आप नीम करोली बाबा का आश्रम में बजट में रात गुजार सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Heaven Near Nainital: नैनीताल से करीब 60 किमी दूर स्थित यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं, गर्मी में पहुंच जाएं
कैंची धाम के सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पंतनगर में स्थित है, जो वहां से लगभग 70 किमी दूर है। ट्रैफिक न होने पर यहां से 2 से 3 घंटे में कैंची धाम पहुंचा जा सकता है। दिल्ली से पंतनगर की फ्लाइट लगभग 8000 से 9000 रुपये प्रति व्यक्ति (एक तरफ) होती है। ऐसे में आने-जाने का खर्च काफी अधिक हो जाता है। इसके अलावा, एयरपोर्ट से कैंची धाम तक पहुंचने के लिए आपको अलग से कैब या बस बुक करनी पड़ेगी, जिसमें अलग खर्च शामिल होगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।