सिर्फ 25 हजार में घूम आएं श्रीलंका, ऐसे बनाएं अपना बजट

इंटरनेशनल ट्रैवल करना चाहते हैं, तो अपनी लिस्ट में श्रीलंका को शामिल करना न भूलें। आप इस जगह को मात्र 25 हजार में घूम सकते हैं। 

budget trip to sri lanka under k

बीच, पहाड़, सुंदर और भव्य मंदिर, शानदार खानपान...ये है श्रीलंका जो आपको एक अद्भुत अनुभव दे सकता है। एक ट्रैवलर के दिमाग में हर वक्त उसकी नई डेस्टिनेशन की खोज चलती रहती है। अगर आप भी ट्रैवलिंग का शौक रखते हैं और किसी अच्छी, सस्ती और खूबसूरत इंटरनेशनल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो इस बार श्रीलंका घूम आइए।

आप चाहे धार्मिक प्रवत्ति के व्यक्ति हैं या एडवेंचर के शौकीन, बड़े फूडी हैं या फिर इतिहास प्रेमी, बीच ज्यादा पसंद करते हैं या पहाड़ों को एक्सप्लोर करना पसंद है, श्रीलंका में आपको सभी चीजें मिलेंगी। श्रीलंका एक ऐसा देश है जो अपने समृद्ध कल्चर के कारण खूब जाना जाता है।

हिंद महासागर के उत्तरी भाग में समुद्री द्वीप पर स्थित इस खूबसूरत देशा का ताल्लुक रामायण से है और यह रावण की नगरी के नाम से लोकप्रिय है। क्या आपको पता है कि आप इस खूबसूरत देश को अपने बजट में एक्सप्लोर कर सकते हैं। जी हां, आज हम आपको यही बताने भी वाले हैं कि आप श्रीलंका की 3 दिन की ट्रिप सिर्फ 25 हजार में कैसे कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए प्लान करें ये बजट ट्रिप-

लगभग 1 महीना पहले बुक करें फ्लाइट

flights to sri lanka

सबसे पहले आप श्रीलंका के किस शहर को घूमना चाहते हैं, वो तय कर लें। आप कोलंबो, कैंडी, जाफना आदि शहरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आप श्रीलंका की जर्नी के लिए 1 महीना पहले टिकट बुक कराते हैं, तो आपको एडवांस बुकिंग में 10-15% तक की बचत हो सकती है। हालांकि, महीने भर पहले टिकट्स बुक करना सभी के लिए पॉसिबल नहीं हो सकता है। मगर कोशिश करें कि आप एडवांस में रिफंडेबल टिकट्स की बुकिंग करें। आपको कनेक्टिंग शहरों से से श्रीलंका के लिए 1-2 सप्ताह पहले भी फ्लाइट मिल सकती है, लेकिन उनकी कीमत थोड़ा ज्यादा होती है।

दिल्ली से श्रीलंका की दूरी- 3590 किलोमीटर

दिल्ली से श्रीलंका फ्लाइट कीमत- 8,027 रुपये (वन-वे/पर्सन)

मुंबई से श्रीलंका की दूरी- 1546 किलोमीटर

मुंबई से श्रीलंका फ्लाइट कीमत- 8,930 रुपये (वन-वे/पर्सन)

गेस्टहाउस या 3 स्टार होटल्स को चुनें

stay in gust house in sri lanka

अगर आप 5 दिन की बजट ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप अपने रुकने के लिए भी एडवांस में गेस्ट हाउस या फिर 3 स्टार होटल्स बुक करना चाहिए। अगर आप कोलंबो में ही रुक रहे हैं, तो इस शहर में आपको कई सारे स्टैंडर्ड होटल्स भी 1200 रुपये के हिसाब से मिल जाएंगे। कैंडी और जाफना जैसे शहर में भी आराम से किफायती और अच्छे गेस्ट हाउस और होटल्स उपलब्ध होंगे। होटल बुक करते हुए ध्यान रखें कि आपकी एक मील उसमें शामिल हो।

अगर आप डॉर्मेटरी या होस्टल्स आदि चुनते हैं, तो आपको और भी सस्ते होस्टल्स मिल सकते हैं। ऑनलाइन बुक करने से पहले उनकी रेटिंग्स जरूर पढ़ लें और होटल, गेस्ट हाउस या होस्टल कॉल करके उनकी ऑरिजिनल तस्वीरें मंगवा लें।

श्रीलंकन फूड का लें मजा

आपको बता दें कि श्रीलंका का खानपान भी बहुत स्वादिष्ट है। अगर आप एक नॉन वेजिटेरियन है, तो आपको यहां नॉन-वेज के बहुत सारे विकल्प मिलेंगे। कई सारे फाइनेस्ट कैफेज में आप 1000 रुपये के अंदर लजीज डिशेज ट्राई कर सकते हैं। अगर आप श्रीलंका में हैं, तो आपको यहां की कुछ बेहतरीन डिशेज भी ट्राई करनी चाहिए। फिश अंबुल थियल, कोट्टू, परिप्पू, अप्पम, पोलोस आदि जरूर ट्राई करना चाहिए। आपको बता दें कि आप यहां 500 के अंडर कई सारी चीजों का स्वाद ले सकते हैं (श्रीलंका की ये पॉपुलर रेसिपीज घर पर कैसे बनाएं?)।

लोकल ट्रांसपोर्ट से करें सैर

श्रीलंका के कई शहर लोकल ट्रांसपोर्ट से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। अगर आप उन शहरों को अच्छी तरह घूमना चाहते हैं, तो लोकल ट्रांसपोर्ट की मदद ले सकते हैं। लोकल ट्रांसपोर्ट की मदद से आपका बजट भी अंडर कंट्रोल रहेगा और आप शहर भी घूम सकेंगे। जैसे हवाई अड्डे से कुछ जगहों के लिए शटल सर्विस उपलब्ध है। अगर आप बस से आसपास की जगहों को ट्रैवल कर रहे हैं तो आपको बता दें कि वहां भी बसों की सेवाएं भारतीय सिस्टम जैसी ही हैं, तो आपको उनमें ट्रैवल करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। साथ ही उनका किराया 20-40 रुपये के बीच में है।

इसे भी पढ़ें : सिर्फ 40 हजार रुपये में करें मालदीव की सैर, ऐसे बनाएं बजट

कोलंबो में घूमने के लिए जगहें

places to visit in colombo sri lanka

कोलंबो आधुनिक पर्यटक आकर्षण और सुविधाओं के साथ द्वीप की अविश्वसनीय संस्कृति और इतिहास को मूल रूप से जोड़ता है। यहां आपको पुर्तगाली, डच और ब्रिटिश देशों का मिश्रण देखने को मिलेगा और इसी कारण यह अपने मंदिरों, संग्रहालयों, किलों के लिए लोकप्रिय है, जो श्रीलंका के समृद्ध इतिहास को दर्शाते हैं। आप यहां लोटस टावर, कोलंबो म्यूजियम, प्लेनेटेरियम, माउंट लविनिया बीच, गंगारमाया मंदिर, कोलंबो डच म्यूजियम आदि जैसे कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं, इनमें से कई जगहों में कोई एंट्री फीस नहीं है और कुछ में मिनिमल प्रवेश शुल्क देना पड़ेगा (श्रीलंका में घूमें रावण की अशोक वाटिका)।

अगर आप इन टिप्स को फॉलो करके अपनी श्रीलंका (कोलंबो) की ट्रिप प्लान करते हैं, तो आप 3 Nights 4 Days की ट्रिप आराम से 25000 हजार रुपये में पूरी कर सकते हैं।

टिकट का खर्च (आना-जाना)- लगभग 16000 रुपये

रहने का खर्च- 3000 रुपये

लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्च- 1000 रुपये

खाने का खर्च- लगभग 3000 रुपये खर्च

तो लीजिए ये तो हुआ मोटा-मोटा 23000 रुपये का खर्चा और हो सकता है कि इससे एक-दो हजार रुपये ऊपर नीचे भी हो। कोलंबो की अन्य जगहों को घूमने के लिए भी आपके पास एक्स्ट्रा पैसे रहेगा ही और अगर पैसा बचता है और आप कोलंबो से शॉपिंग भी कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि 25000 में यह ट्रिप तभी संभव है जब आप बजट का ध्यान रखते हुए अपनी एक्टिविटीज करें।

Recommended Video

कैसा लगा आपको श्रीलंका का यह बजट ट्रिप प्लान, हमें जरूर बताइएगा। आप ऐसे ही किन जगहों की प्लानिंग करना चाहते हैं, हमें कमेंट कर बताएं। अगर यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP