दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में समुद्री द्वीप पर स्थित श्रीलंका एक स्वतंत्र गणराज्य है। यहां घूमने के लिए और देखने के लिए कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप अपनी दशहरे की छुट्टियां प्लान कर सकते हैं। क्योंकि श्रीलंका एक ऐसा गणराज्य है, जिसका थोड़ा इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि रामायण काल में श्रीलंका में रावण का साम्राज्य हुआ करता था। साथ ही, उस वक्त श्रीलंका का नाम लंका हुआ करता था।
इसलिए बहुत से लोग इसे रावण साम्राज्य के नाम से भी जानते हैं। तो चलिए आज हम आपको श्रीलंका की कुछ रहस्यमय और ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप घूमने के साथ-साथ रावण साम्राज्य से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स भी जान सकते हैं।
मिनटेल
श्रीलंका के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में मिनटेल प्लेस भी शामिल है। यह श्रीलंका में पर्वतमाला के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान ना सिर्फ एतिहासिक है बल्कि बौद्ध समुदायों से भी जुड़ा हुआ है। इस स्थल को लेकर कई धारणाएं भी हैं कि यहां बौद्ध भिक्षु महिंदा राजा देवनमप्यतिसा से मिले थे। राजा बौद्ध भिक्षु से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने युद्ध को त्याग दिया और शांति स्थापित की।
उनावातुना
श्रीलंका में मिनटेल प्लेस के बाद उनावातुना भी घूमने लायक जगह है। यह श्रीलंका के समुद्रीय तटपर बसा हुआ है, जो पर्यटकों के लिए एक पिकनिक स्पॉट है। यहां लोग खूबसूरत दृश्यों, रंग- बिरंगी मछलियों को देखने और मौज मस्ती करने आते हैं। इसके अलावा, आप यहां स्वादिष्ट भोजन का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
गल विहार
गल विहार, श्रीलंका का दर्शनीय स्थल है, जो प्राचीन शहर पोलोन्नरुवा में स्थित है। यह बौद्ध धर्म से जुड़ा हुआ प्रसिद्ध स्थल है, जहां आपको कई तरह की खूबसूरत मूर्तियां भी देखने को मिल जाएंगी। अगर आप थोड़े धार्मिक हैं, तो आप गिल विहार घूमने का प्लान बना सकते हैं। इसके अलावा, यहां आपको कई रहस्यमय गुफाएंभी देखने को मिल जाएंगी।
इसे ज़रूर पढ़ें-श्री विरुपाक्ष शिव मंदिर: भारत के सबसे प्राचीन और विशाल मंदिरों में से एक
रावण वॉटरफॉल
आप सोच रहे होंगे कि रावण के नाम से कोई वॉटरफॉलहो सकता है भला। तो आपको बता दें कि श्रीलंका में बेस्ट डेस्टिनेशन्स में रावण वॉटरफॉल भी शामिल है, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां ज्यादातर पर्यटक स्नान करने और मौज करने के लिए आते हैं। खूबसूरत झरनों के पास हरे-भरे पेड़-पौधे भी मौजूद हैं, जो इस स्थान को अधिक आकर्षित बनाते हैं।
मिरिसा बीच
अगर आपको पार्टी करना पसंद है, तो आपके लिए मिरिस बीच एकदम परफेक्ट है। आपको बता दें कि मिरिस बीच, श्रीलंका की सबसे लोकप्रिय जगहों में एक है, यहां पर्यटक अपने दोस्तों के साथ या पार्टनर के साथ आना पसंद करते हैं। आप भी यहां अपने पार्टनर के साथ आ सकते हैं और कई गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आप व्हेल देखना, स्नोर्कलिंग और सर्फिंग जैसी गतिविधियां भी कर सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-श्रीलंका जाने का प्लान है तो आपके लिए है ये बड़ी खुशखबरी
आप अपनी छुट्टियों में श्रीलंका जाने का प्लान बना सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, साथ ही इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों