अहमदाबाद, गुजरात राज्य का सबसे बड़ा शहर है। यहां अभी भी इतिहास में डूबे हुए कई स्मारक मौजूद हैं, जो पर्यटकों को अहमदाबाद आने के लिए आकर्षित करते हैं। लेकिन इन ऐतिहासिक स्मारकों के अलावा यहां युवाओं, बच्चों के लिए भी कई मजेदार और आकर्षक जगहें मौजूद हैं।
जी हां, अहमदाबाद में ऐसे कई टॉप क्लास के वाटर पार्क है, जहां आप अपने परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ छुट्टियों को एन्जॉय करने के लिए जा सकते हैं। इन वाटर पार्कों में राइड्स ही नहीं बल्कि टॉप क्लास की गेमिंग, स्पोर्ट्स, पिकनिक की सुविधा और रिजॉर्ट की भी सुविधा दी जाती है। आज इस लेख में हम आपको अहमदाबाद के सबसे मशहूर वाटर पार्कों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
शंकुस वाटर पार्क, जिसे मेहसाणा वाटर पार्क भी कहा जाता है। यह थीम पार्क लगभग 75 एकड़ में फैला हुआ है और बेहद खूबसूरत है। इस पार्क में जिप जैप जूम, एक्वा शटल, वेट डिस्को और लेजी रिवर आदि के साथ और भी कुछ मजेदार और क्रेजी राइड हैं। अगर आप फैमली के साथ वीकेंड आउटिंग का प्लान बना रहे हैं, तो इससे बेहतरीन वाटर पार्क आपको अहमदाबाद में नहीं मिलेगा। इस पार्क के अंदर पर्यटकों के लिए बीच का भी निर्माण किया गया है। यहां आप वाटर राइड्स के साथ-साथ वाटर स्पोट्र्स, द लैगून और व्हाट-ए-कोस्टर आदि गतिविधियों का भी मज़ा उठा सकते हैं।
स्थान-अहमदाबाद-मेहसाणा हाईवे, अहमदाबाद
समय- सुबह 11:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक, हर दिन
प्रवेश शुल्क- 500 (सोमवार-शुक्र) 600 (शनि-रवि)
अहमदाबादशहर के बहुत करीब स्थित, यह एक मजेदार थीम पार्क है जहां आप अपने पूरे परिवार के साथ पिकनिक बनाने के लिए जा सकते हैं। यह पार्क दो भागों में बांटा हुआ है, एक वंडरलैंड और दूसरा स्नो पार्क। वंडरलैंड पार्क में, आप कई मजेदार राइड्स का लुत्फ उठा सकते हैं जैसे कि आप यहां जिप लाइन, डेजर्ट बाइक, ट्रैफिक आइलैंड, एक्वा बॉल आदि राइड्स या एक्टिविटीज कर सकते हैं। वहीं, स्नो पार्क में आप स्नो से जुडी कई एक्टिविटीज कर सकते हैं।
स्थान-सरखेज सानंद हाईवे, अहमदाबाद
समय- सुबह 10.00 बजे - रात 8:30 बजे, हर दिन
प्रवेश शुल्क- 180 (बच्चा) 220 (वयस्क) (केवल वाटर पार्क के लिए प्रवेश शुल्क) प्रत्येक सवारी के लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है।
इसे ज़रूर पढ़ेें-क्या आप जानते हैं हर हिल स्टेशन पर मौजूद मॉल रोड के पीछे की कहानी के बारे में?
स्प्लैश वाटर पार्क, अहमदाबाद के सबसे बड़े वाटरपार्क में से एक है, जो 12 एकड़ में फैला हुआ है। इस पार्क में लगभग 25 से अधिक मज़ेदार पानी की राइड्स और स्लाइड, और सबसे लोकप्रिय लहर पुल है, जो अब अहमदाबाद के लोगों के बीच एक पसंदीदा स्थान बन गया है। यहां बच्चों के लिए एक अलग वाटर पार्क का भी निर्माण किया गया है। यहां वाटर पार्क के साथ थीम पार्क भी है। इसके अलावा, आप कई बेहतरीन वाटर राइड्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा, यहां खाने-पीने का भी व्यवस्था है।
स्थान- सरखेज-सानंद रोड, ग्राम तेलव-कोलेट रोड, अहमदाबाद
समय- 10:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक, हर दिन
प्रवेश शुक्ल- 4 फीट 6 इंच से ऊपर के लोगों के लिए 600 (बिना भोजन के) 750 (भोजन के साथ)
अगर आप अहमदाबाद घूमने गए हैं और आप अपने बच्चों के साथ कहीं घूमने की सोच रही हैं, तो तिरुपति रुशिवन एडवेंचर पार्क आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। अहमदाबाद के पास स्थित इसे बेस्ट पिकनिक स्पॉट कहा जाता है।यहां बच्चों के लिए राइड्स के अलावा घूमने के लिए भी बहुत कुछ है। साबरमती के तट पर स्थित इस पार्क में बच्चों के लिए बहुत सारी मजेदार सवारी, तीरंदाजी आदि जैसी कई गतिविधियां शामिल हैं। यहां बच्चों के लिए अलग से एक जंगल सफारी और एक 6D थिएटर भी मौजूद है। गर्मियों के दौरान यहां वाटर पार्क भी खुला रहता है। इस पार्क में मनोरंजन के अलावा यहां दुनिया के सात अजूबों की कृतियांभी मौजूद हैं।
स्थान- साबरमती के तट पर स्थित है।
समय- सुबह 8 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुला रहता है।
प्रवेश शुल्क- फीस प्रति व्यक्ति 100 रुपए है, तो वही वाटर पार्क की 300 रुपए है।
इसे ज़रूर पढ़ेें-कोलकाता के पास इन 4 ऑफबीट जगहों के बारे में कितना जानती हैं आप?
यहां आप अपने पूरे परिवार के साथ जा सकती हैं और कई मजेदार चीजों का लुत्फ उठा सकती हैं। आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Google)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।