हम जब भी घूमने-फिरने की बात करते हैं, जो जेहन में मनाली, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, दार्जिलिंग, शिमला जैसे शहर ही आते हैं। ये जगहें इतनी कमर्शियलाइज्ड हो चुकी हैं कि सभी इनके बारे में जानते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि भारत में ऐसे भी कई शहर हैं, जिन्हें लोग कम जानते हैं। कुछ जगहों के बारे में तो शायद आपने सुना भी न हो। इन जगहों में भी घूमने के लिए अत्यंत खूबसूरत मंदिर, पार्क और पर्यटन स्थल हैं। आइए इस आर्टिकल में भारत के विभिन्न राज्यों के ऐसे कुछ शहरों के बारे में जानें, जिनसे आपका पाला अब तक नहीं पड़ा है।
शहर गुवाहाटी के बारे में तो सभी जानते हैं, मगर असम की राजसी विरासत इसके सांस्कृतिक केंद्र, जोरहाट में निहित है। पौराणिक अहोम साम्राज्य की अंतिम राजधानी, जोरहाट में आपको शाही विरासत के बेहतरीन स्मारक देखने को मिलेंगे। यहां ब्रह्मपुत्र नदी माजुली का प्राचीन द्वीप बनाती है, जो दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा द्वीप है।
कुंभकोणम अपने भव्य प्राचीन मंदिरों और मठों के लिए प्रसिद्ध हैं। यह दो नदी कावेरी और आर्सेलर नदी से घिरा हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी, मगर कहा जाता है कि यहां लगभग 188 मंदिर मौजूद हैं। इसी कारण इसे मंदिरों का नगर भी कहा जाता है। यहां स्थित आदि कुंभेश्वर मंदिर सबसे प्राचीन शैव मंदिरों में गिना जाता है। वहीं, यहां स्थित नागेश्वर स्वामी मंदिर में नागराज के वेश में भगवान शिव विराजमान हैं।
पदम भारत के लद्दाख केन्द्रशासित प्रदेश के कारगिल ज़िले की ज़ंस्कार तहसील का मुख्यालय है। इसका नाम पद्मसंभव के नाम पर पड़ा। यह ज़ंस्कार घाटी का यह एकमात्र नगर तथा प्रशासनिक केंद्र है। यह साल के ज्यादातर समय बर्फ की सुंदर चादर से ढका रहता है। गर्मियों में यहां जाना आपके लिए अच्छा अनुभव हो सकता है। इसके साथ ही आप जांस्कर भी जा सकते हैं। यहां कई मिस्टिकल तिब्बतन मोनेस्ट्री हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शहर की स्थापना 745 ईस्वी में हुई थी। यह ऐतिहासिक शहर अपनी उत्कृष्ट ऐतिहासिक संपदाओं और प्राकृतिक भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। यहां सहस्त्रलिंग तलाव है, जो सरस्वती नदी के तट पर बनाया गया एक कृत्रिम टैंक है। इसके साथ ही यहां रानी की वाव सबसे सुंदर और जटिल नक्काशीदार बावड़ी मानी जाती है। इस बावड़ी की दीवारों में भगवान गणेश और अन्य हिंदू देवी-देवताओं की विस्तृत मूर्तियों से सजी है। इसके अलावा आप यहां जैन मंदिर, खान सरोवर जैसे पर्यटन स्थलों में जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :सितंबर की छुट्टियां कर रहे हैं प्लान, तो अपनी बकेट लिस्ट में शामिल करें ये 8 दिलचस्प जगह
जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले का एक प्राचीन शहर है, जो कभी बस्तर रियासत की राजधानी हुआ करता था। पर्यटन के लिहाज से यह एक समृद्ध स्थल है, जो अपने प्राकृतिक खजानों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। आप यहां नदी, तालाब, झरने, वन्यजीव अभयारण्यों के साथ खूबसूरत मंदिर और गुफाएं भी देख सकते हैं। यहां का तीरथगढ़ जलप्रपात, कैलाश और कुटुमसर गुफा,दलपत सागर झील, कांगेर घाटी नेशनल पार्क आदि लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। अगर आप मंदिरों के दर्शन करना चाहें, तो यहां स्थित 600 साल पुराना दंतेश्वरी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :उत्तराखंड में हिल स्टेशन के अलावा मौजूद है खूबसूरत बगोरी गांव, जानिए
ऐसा नहीं है कि इसके बारे में लोग नहीं जानते, लेकिन बहुत कम लोगों ने इसे एक्सप्लोर किया होगा। भागीरथी के तट पर स्थित यह प्राचीन शहर है। कई मंदिरों के कारण इसे अक्सर 'देवभूमि' या 'देवताओं की भूमि' के रूप में जाना जाता है। यहां से आप बर्फीली चोटियों के अद्भुत दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा पवित्र स्थानों के भी दर्शन कर सकते हैं। यहां आप विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे स्थल के मनोरम दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा यह स्थान ट्रैवलर्स के बीच भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, जहां ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का अनुभव लिया जा सकता है।
अगर आप इनमें से किसी शहर के बारे में नहीं जानते तो अपनी अलगी ट्रिप के लिए इन डेस्टिनेशन के बारे में सोच सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shantitravel, wikipedia & traveltriangle
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।