गुजरात एक ऐसा शहर है जहां आपको विभिन्न संस्कृतियां देखने को मिल जाएंगी। साथ ही, गुजरात में बसे कई शहर पूरे विश्व भर में मशहूर है, जहां की अद्भुत संस्कृति, भाषा और कला आपका मन मोह लेगी। ऐसे ही गुजरात का एक शहर है देवगढ़ बारिया, जो एक ऐतिहासिक महत्व रखता है। मजे की बात तो यह है कि इतिहास के पन्नों में भी इस शहर का बखान मिलता है। आखिर ऐसा क्या है इस शहर में जो लोग दूर-दूर से इसका दीदार करने आते हैं? तो आज हम आपको इसी खूबसूरत शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, यहां आकर आप बहुत सारी चीजों का लुफ्त उठा सकते हैं।
देवगढ़ बारिया गुजरात राज्य की पूर्वी सीमा पर तलहटी में स्थित एक छोटा-सा शहर है। हालांकि, यह गुजरात के दाहोद जिले में एक नगर पालिका है, जिसके आसपास गोधरा और दाहोद जैसे शहर भी बसे हुए हैं। आपको बता दें कि देवगढ़ बारिया दाहोद का ही हिस्सा है, जो पनम नदी पर स्थित है। इसके नाम के दो अर्थ हैं एक इस स्थान को पर्वत से घेरने वाले का नाम देवगढ़ है। वहीं, बारिया के पीछे का अर्थ स्थानीय जनजाति का नाम है।
यहां अभी भी शाही परिवारों की विरासतों मौजूद हैं, जो गुजरात का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। यहां कई ऐसी जगहें मौजूद हैं जहां आप भी घूमने जा सकते हैं और कई खूबसूरत चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको इस लेख में देवगढ़ बारिया के कुछ ऐसे स्थान के बारे में जानकारी दे रहे हैं जहां आप भी घूमने का प्लान बना सकते हैं।
रतनमहल सुस्त भालू अभयारण्य देवगढ़ बारिया के प्रमुख पर्यटन स्थलोंमें से एक है। यहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है क्योंकि यहां गुजरात के लगभग 11 गांव शामिल हैं और यह हरा-भरा और बेहद खूबसूरत है। लेकिन यहां आपको भालू की कई प्रजातियां देखने को मिलेंगी। अगर आप जानवरों से प्यार करते हैं तो यह जगह आपके लिए एकदम बेस्ट है। यहां आपको कई वनस्पतियां और जीव देखने को मिलेंगे। इसलिए यह सेंक्चुरी पूरे भारत में मशहूर है।
यहां आपको कई सारे स्थानीय वन्यजीव देखने को मिलेंगे, जो जीव लगभग विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि यहां आपको स्लोथ बीयर, हाथी, हाइना, दरियाई घोड़े के साथ हिमालयन काले भालू आदि जैसे जानवरों की प्रजाति देखने को मिलेंगी। यही कारण है कि यह दूसरे राज्यों के मुकाबले एक ऐतिहासिक महत्व रखता है। यदि आप गुजरात की यात्रा कर रहे हैं तो आपको रतनमहल सुस्त भालू अभयारण्य की यात्रा ज़रूर करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-नीरा वैली: भूटान और पश्चिम बंगाल के करीब मौजूद एक बेहतरीन नेशनल पार्क
दरबार गढ़वर्ष 1540 में बनवाया गया था। उस वक्त यह एक शाही निवास हुआ करता था, जो अब स्थापत्य कला, पारंपरिक और यूरोपीय शिल्प कलाओं का नमूना है। यह इस शहर का सबसे खूबसूरत और शिल्प कौशल का सबसे बड़ा नमूना है, जो लगभग पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसे पर्यटक दूर-दूर से देखने आते हैं। आप भी इस महल की सैर कर सकते हैं। साथ ही, आपको यहां की दीवारों पर भगवान गणेश की कई खूबसूरत मूर्तियां भी देखने को मिलेंगी, तो एक बार आप भी यहां जरूर घूमें।
इन जगहों के अलावा देवगढ़ बारिया में आपको एक खूबसूरत झरना भी देखने को मिलेगा, जिसका नाम नालधा झरना है। यह आपके लिए प्राकृतिक सुंदरता और घूमने के लिहाज से जगह बेस्ट है, जिसे आपको एक बार अपने दोस्तों के साथ जरूर घूमना चाहिए। इसके अलावा, आप यहां कैंपिंग और ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो यहां के व्यू आपको खूब पसंद आएंगे। तो आप जब भी गुजरात आएं तो एक बार यहां की सैर जरूर करने जाएं आपको काफी अच्छा महसूस होगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-भारत के इन 6 अनसुने शहरों के बारे में क्या जानती हैं आप?
यहां आप अपने पूरे परिवार के साथ जा सकते हैं और कई मजेदार चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@tripadvisor.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।