herzindagi
flight tracker apps

घर बैठे जान सकते हैं अपनी फ्लाइट का स्टेटस, इन Flight Tracking Apps की मदद से मिलेगा अपडेट

अगर आप फ्लाइट से सफर करने जा रहे हैं तो फ्लाइट के डिले होने या कैंसिल होने पर आप कुछ नहीं कर सकते हैं। लेकिन आप इन टिप्स की मदद से घर बैठे समय-समय पर फ्लाइट का अपडेट ले सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-11, 14:00 IST

केवल ट्रेन ही नहीं बल्कि फ्लाइट से ट्रैवल करने वाले लोगों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों को शिकायत करते हुए देखा जाता है कि उनकी फ्लाइट 5 घंटे और 6 घंटे लेट है। लोग फ्लाइट से ट्रैवल करने का फैसला इसलिए करते हैं, ताकि वह जल्दी अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएं।

फ्लाइट से ट्रैवल करने वाले लोग एक्स्ट्रा समय लेकर नहीं चलते, क्योंकि उन्हें पता है कि वह 2 से 3 घंटे में कहीं भी पहुंच सकते हैं। लेकिन ट्रेन से ट्रैवल करने वाले लोगों को एस्ट्रा टाइम लेकर चलना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रेन किसी भी वजह से लेट हो जाती है।

अगर आप फ्लाइट के कैंसिल और लेट होने की समस्या से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आप घर बैठे फ्लाइट को ट्रैक कर सकते हैं। 

कैसे जानें फ्लाइट का स्टेटस

FlightStats, FlightAware

इन एप्स की मदद से आप फ्लाइट कितने बजे उड़ान भरेगी, फ्लाइट कैंसिल और फ्लाइट लेट है या नहीं इससे जुड़ी  जानकारी आप समय- समय पर जान सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- फ्लाइट में सफर करते समय कभी नहीं लेकर जाए खाने की ये 5 चीजें

 

फ्लाइटस्टैट्स (FlightStats)

इस ऐप को आप अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं। अगर आप इसे इंस्टॉल नहीं करना चाहते हैं, तो गूगल पर मौजूद वेबसाइट पर लाइव भी इसमें फ्लाइट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से आपको फ्लाइट कहां है और एयरपोर्ट से कब उड़ान भरेगी इसके बारे में जानकारी मिलेगी।  

  • इस एप से आप फ्लाइट नंबर और यह कितने एयरपोर्ट पर रुकेगी, इसकी जानकारी भी मिलेगी। 
  • इसके अलावा आप इस एप से मौसम जैसे कई जानकारी भी देख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- फ्लाइट डिले होने पर स्टाफ पर हमला करना कितना पड़ सकता है भारी? एक्सपर्ट से जानें

फ्लाइटअवेयर (FlightAware)

FlightAware

इसमें आप रियल टाइम फ्लाइट और एयरपोर्ट की स्थिति को ट्रैक कर पाएंगे। इस एप से आपको दुनिया के किसी भी फ्लाइट की जानकारी मिल जाएगी। इससे आप फ्लाइट के किसी एयरपोर्ट पहुंचने के टाइम, डिले इंडेक्स और मौसम की जानकारी ले सकते हैं। 

गूगल फ्लाइट्स (Google Flights)

Google Flights

गूगल फ्लाइट्स से किसी भी फ्लाइट के बारे में जानना बेहद आसान है। इसके लिए आपको किसी ऐप को इंस्टॉल नहीं करना होगा। आप गूगल के फ्लाइट ट्रैकर वेबसाइट से इसे चेक कर सकते हैं। इससे आपको भरोसेमंद जानकारी मिलेगी। ध्यान रखें कि इसे यूज करने के लिए पहले आपको लॉग इन करना होगा। इसके बाद आप इसमें  फ्लाइट नंबर दर्ज करेंगे। जिसके बाद आप अपने फ्लाइट की पूरी जानकारी ले सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।