Air Travel: अक्सर हम लंबी दूरी तय करने के लिए हवाई यात्रा करते हैं। कई बार किसी कारणवश फ्लाइट लेट हो जाती है या फिर फ्लाइट कैंसिल भी कर दी जाती है। खासकर सर्दियों के मौसम में वेदर को देखते हुए एयरलाइंस को ऐसा करना पड़ता है।
अभी हाल ही में कोहरे की वजह से कई सारी फ्लाइट डिले के साथ-साथ कैंसिल भी हुई हैं। इस वजह से कई बार यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है या फिर घर वापस आना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो क्या आपको मालूम है कि ऐसी स्थिति में आपके पास क्या अधिकार है? विमान कंपनी आपको कैसे कंपनसेट करती है? सब कुछ जानेंगे इस आर्टिकल में। इस आर्टिकल में हम आपको यह भी बताने जा रहे हैं कि फ्लाइट डिले होने पर स्टाफ पर हमला करना कितना भारी पड़ सकता है-
यह भी पढ़ें-10 हजार में करें हनीमून ट्रिप प्लान, बेस्ट हैं भारत की ये 3 जगह
यह भी पढ़ें-यूपी से बनाएं इन 3 जगहों पर रोड ट्रिप का प्लान, कम बजट में निपट जाएगा मामला
@radhika_apte and her co-passengers for an Indigo flight were locked in an aerobridge for several hours without any access to water or even a washroom at the #Mumbai airport.
— Pratima upadhyay (@Bewithpratima) January 14, 2024
🥹🥹#RadhikaApte#MumbaiAirport#Aerobridge#IndiGo
pic.twitter.com/RGgZxtpY3C
फ्लाइट डिले के मामले में सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि कई बॉलीवुड स्टार भी फंस चुके हैं। हाल में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि पिछले कई घंटों से एयरपोर्ट में फंसी हुई है। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी फ्लाइट डिले होने का शिकार हो चुके हैं।
हाल ही में कई फ्लाइट डिले होने ही खबरें समाने आई हैं। इसमें इंडिगो की भी फ्लाइट डिले ही हुई थी। फ्लाइट डिले होने पर यह देखा गया कि कई लोग फ्लाइट की कर्मचारियों का आपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
एक दिन पहले सोशल मीडिया पर यह देखा कि एक व्यक्ति इंडिगो की कर्मचारी को थप्पड़ मार रहा है। इस घटना के बाद देश की जानी मानी कत्थक डांसर और ट्रैवलर शिंजिनी कुलकर्णी ने कहा कि 'किसी भी कीमत पर और किसी भी स्थिति में हिंसा अस्वीकार्य और अनुचित है। मैं स्थिति से आगाज हूं कि हवाई जहाज के अंदर 12 या 13 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है, पर एक पायलट इस तरह के व्यवहार नहीं करना चाहिए। देरी के लिए स्टाफ दोषी नहीं था। यात्रियों को समझना चाहिए और धैर्य से काम करने की जरूरत है'।
सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट, लेखक और पैनलिस्ट अलेक्सेंद्र वीनस बख्शी फ्लाइट डिले होने के मामले में उनका राय है कि 'कानून किसी भी परिस्थिति में श्री साहिल कटारिया को कैप्टन श्री अनूप कुमार पर हमला करने का अधिकार नहीं हैं। नई दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 2175 में देरी हो थी या साहिल कटारिया बीमार कर रहे थे, तो कैप्टन से बोल सकते थे'। आगे कहते हैं कि 'अगर फ्लाइट समय से अधिक डिले है, तो एयरलाइन पर मुकदमा करने या पैसा वापस करने दावा कर सकते हैं'।
एडवोकेट और ज्यूडेक्स और व्हाईट अटॉर्नीज़ के संस्थापक डॉ. रेनी जॉय कहती हैं कि 'मौसम की स्थिति के कारण उड़ान में देरी के कारण पायलट पर हमला करना एक गंभीर अपराध है। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 353 एक पायलट जैसे लोक सेवक को काम करने के दौरान हमला करना गलत है। यह धारा 332 के तहत एक अपराध माना जाता है।
आगे कहते हैं कि 'पायलट पर हमला करने से न केवल विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि उनकी ड्यूटी के दौरान हमला करना एक गंभीर अपराध है। कानूनी परिणामों में इन धाराओं के तहत आरोप शामिल हो सकते हैं'।
एक यात्री के रूप में हम सभी को एयरवेज़ या कंपनी से सेवाएँ प्राप्त करने का अधिकार है, लेकिन हमारी आजादी या अधिकार किसी पर हमला करने की इजाज़त नहीं देता है। इंडिगो पायलट पर किया गया हमला निंदनीय है। हमला करने वाले व्यक्ति को सजा मिलनी चाहिए। फ्लाइट डिले या कैंसिल होने पर यात्री शिकायत कर सकता है, लेकिन हमला करना उचित नहीं है'।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।