अमृत उद्यान हर साल एक सीमित अवधि के लिए ही आम जनता के लिए खोला जाता है। अमृत उद्यान को आप फूलों की कई प्रजातियां मौसमी होती हैं, जो साल में केवल एक खास समय पर ही देखने को मिलती है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को यह पता होना चाहिए कि अमृत उद्यान साल में केवल 2 बार ही खोला जाता है। एक बार यह फरवरी से मार्च तक खुलता है, इसके बाद यह अगस्त में खोला जाता है। पिछले साल की तरह इस साल भी अमृत उद्यान 2 फरवरी 2025 से पर्यटकों के लिए खोला जाने वाला है, आप यहां 3 मार्च तक यात्रा के लिए जा सकते हैं। अगर आप रंग-बिरंगे फूलों और हरे-भरे वातावरण का नजारा देखने पसंद करते हैं, तो आपको इसके बंद होने से पहले यहां घूमकर जरूर आना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अमृत उद्यान पहुंचने और ऑनलाइन टिकट बुक करने के आसान टिप्स बताएंगे।
अमृत उद्यान खुलने का समय
यहां आप सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक यात्रा कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि लास्ट एंट्री शाम 5 बजकर 15 मिनट पर होती है। ऐसा, इसलिए क्योंकि अगर आप इससे ज्यादा लेट आते हैं, तो आपको उद्यान घूमने का समय नहीं मिलेगा। शाम 6 बजे सभी को उद्यान से बाहर जाना पड़ता है। उद्यान बड़ा है और अगर आप यहां आ रहे हैं, तो आपको अच्छा समय देना पड़ेगा। यह पार्क हफ्ते में 6 दिन खुला रहता है, सोमवार के दिन यह आम लोगों के लिए बंद रहता है।
- अगर आप यहां जा रहे हैं, तो अ प्रवेश नॉर्थ एवेन्यू के पास स्थित राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से ले सकते हैं।
- अमृत उद्यान का नजदीकी मेट्रो स्टेशन सेंट्रल सेक्रेटेरियट यानी केंद्रीय सचिवालय है। यहां से पहुंचना आपके लिए आसान होगा, क्योंकि शटल सेवा भी मिलती है।
अमृत उद्यान ऑनलाइन टिकट बुकिंग
- अमृत उद्यान घूमने के लिए आपको टिकट पर एक भी रुपये खर्च नहीं करने पड़ते। यहां घूमना निशुल्क है। लेकिन फिर भी आप इसकी टिकट फ्री में ऑनलाइन आरक्षित कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके खुलने के बाद होम पेज पर आपको Book Your Visit Now का ऑप्शन मिलेगा।
- यहां क्लिक करने पर आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिस पर आपसे यात्रा की तारीख, समय और यात्रियों की संख्या के बारे में पूछा जाएगा।
- सभी डिटेल्स पर क्लिक करने के बाद आप Continue पर क्लिक कर दें।
- इस तरह आपकी टिकट बुक हो जाएगी।
- यह दिल्ली में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। वीकेंड पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों