Amrit Udyan Garden Re-open 2024: मानसून में भी घूम सकते हैं अमृत उद्यान, टिकट से लेकर डेट और टाइम तक सबकुछ यहां जानें

अमृत उद्यान 16 अगस्त 2024 से 15 सितंबर 2024 तक आम जनता के लिए खुलेगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 अगस्त 2024 को अमृत उद्यान समर वार्षिक संस्करण 2024 का उद्घाटन किया। 

 
How  reach Rashtrapati Bhavan Amrit Udyan, How much time does it take to cover Amrit Udyan

अमृत उद्यान यानी मुगल गार्डन को साल में दो बार आम जनता के लिए खोला जाता है। पहली बार यह उद्यान फरवरी से मार्च के बीच सर्दियों में और दूसरी बार मानसून के दौरान खोला जाता है। इन अवधि में लोग यहां की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

2024 में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 अगस्त को अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिक आयोजन का उद्घाटन किया। इस विशेष अवसर पर उद्यान को आम जनता के लिए खोलने की परंपरा का पालन किया गया, जिससे लोग इस प्राकृतिक सौंदर्य और हरे-भरे परिदृश्य का आनंद उठा सकें।

How much time does it take to cover Amrit Udyan

अमृत उद्यान कब से खुलेगा?

अमृत उद्यान 16 अगस्त 2024 से 15 सितंबर 2024 तक आम जनता के लिए खुलेगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 अगस्त 2024 को अमृत उद्यान समर वार्षिक संस्करण 2024 का उद्घाटन किया। अमृत उद्यान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा बुधवार को औपचारिक रूप से खोला जाएगा। उद्यान शुक्रवार से 15 सितंबर तक जनता के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा, और अंतिम प्रवेश शाम 5.15 बजे तक होगा। नविका गुप्ता, राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव, ने बताया कि बीज पत्र आगंतुकों को हरियाली बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ये बीज पत्र मिट्टी में बोकर लोग ग्रह के पोषण में सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं और एक साधारण कागज को फलते-फूलते पौधे में बदलते हुए देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Amrit Udyan 2024 Ticket Booking: घर बैठे ऐसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं अमृत उद्यान की टिकट, 2 फरवरी से मिलेगी एंट्री

अमृत उद्यान में टिकट खरीदने की जरूरत नहीं

इस बार अमृत उद्यान में 'स्टोन एबेकस', 'साउंड पाइप' और 'म्यूजिक वाल' प्रमुख आकर्षण हैं जिनका लुत्फ जनता शुक्रवार से उठा सकेगी। अमृत उद्यान में आने वाले लोगों को तुलसी के बीज से बने 'बीज पत्र' भी दिए जाएंगे, जो एक अनोखा और पर्यावरण अनुकूल स्मृति चिन्ह है।

How much time does take to cover Amrit Udyan

आप सीधे राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 (उत्तर एवेन्यू रोड) से अमृत उद्यान में प्रवेश कर सकते हैं। हालांकि टिकट खरीदने की जरूरत नहीं है, लेकिन आप visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। यह आपको अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद कर सकता है। उद्यान शुक्रवार से 15 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। अंतिम प्रवेश शाम 5.15 बजे होगा। उद्यान में कई अन्य सुविधाएं भी हैं, जैसे कि बैठने की जगहें, शौचालय और रेस्तरां।

इसे भी पढ़ें: बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही गार्डन में कर लें ये 5 काम, पौधों को नहीं होगा नुकसान

time does it take to cover Amrit Udyan

अमृत उद्यान कैसे पहुंचे?

राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन केंद्रीय सचिवालय है। यहां से मेट्रो से आने वाले लोगों के लिए मुफ़्त शटल सेवा की सुविधा है। शटल से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा जा सकता है। मेट्रो से बाहर निकलने के बाद, गेट नंबर 35 तक पैदल चलकर भी अमृत उद्यान पहुंचा जा सकता है। अमृत उद्यान के लिए, बस, ऑटो, या कैब से भी पहुंचा जा सकता है। बसें केंद्रीय टर्मिनल तक जाती हैं। अमृत उद्यान जाने के लिए इन नंबरों की बसें ली जा सकती हैं, 408EXTCL, 604, 720, 720A, 722, 729, 770ALTD, 793, 810।

ट्रेन से जाने के लिए, 64090 EMU पकड़ी जा सकती है। यह हजरत निजामुद्दीन से चलती है और सर्किल में घूमते हुए वापस यहीं आकर रुकती है। अमृत उद्यान में प्रवेश के लिए, सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र या आधार जैसी वस्तु साथ ले जानी चाहिए। टिकट ऑनलाइन बुक कराए जा सकते हैं या मौके पर गेट नंबर 35 पर मौजूद कियोस्क से भी लिए जा सकते हैं। टिकट मुफ़्त है।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP