Shivpuri Hill Station 3 Day Itinerary: मध्य प्रदेश देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। देश के केंद्र में होने के चलते मध्य प्रदेश का भारत का दिल भी कहा जाता है।
मध्य प्रदेश हिंदुस्तान का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। इस राज्य में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।
मध्य प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित शिवपुरी एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां कई लोग आज भी घूमने का सपना देखते हैं। खासकर, मानसून में यहां की हसीन वादियां पर्यटकों को खूब लुभाती हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली से 3 दिन शिवपुरी हिल स्टेशन घूमने का बेहतरीन प्लान बता रहे हैं। इस ट्रिप में इन शानदार और मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर करना कतई न भूलें।
दिल्ली से शिवपुरी हिल स्टेशन पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप हवाई यात्रा, रेल या सड़क मार्ग से भी पहुंच सकते हैं। हालांकि, सबसे सस्ता और आसान तरीका रेल द्वारा पहुंचा जा सकते हैं।
हवाई सफर- अगर आप दिल्ली से शिवपुरी हवाई यात्रा के द्वारा पहुंचना चाहते हैं, तो आसानी से पहुंचन सकते हैं। आपको बता दें कि शिवपुरी के सबसे पास में ग्वालियर हवाई अड्डा है, जो करीब 135 किमी दूर है। एयरपोर्ट से आप टैक्सी, कैब या लोकल बस लेकर आसानी से पहुंच सकते हैं।
रेल द्वारा- अगर आप ट्रेन द्वारा शिवपुरी पहुंचना चाहते हैं, तो सबसे पास में झांसी रेलवे स्टेशन है, जो करीब 89 किमी की दूरी पर है। दिल्ली से झांसी के लिए लगभगहर दिन ट्रेनें चलती रहती हैं। झांसी रेलवे स्टेशन से टैक्सी, कैब या लोकल बस लेकर आसानी से शिवपुरी हिल स्टेशन पहुंच सकते हैं।
सड़क मार्ग द्वारा- दिल्ली से शिवपुरी हिल स्टेशन सड़क मार्ग द्वारा भी पहुंचा जा सकता है, लेकिन सफर लंबा हो सकता है। इसके लिए आप दिल्ली से ग्वालियर होते हुए शिवपुरी पहुंच सकते हैं, जो करीब 742 किमी पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें: Shimla Of Jharkhand: क्या आपने झारखंड के शिमला को एक्सप्लोर किया? जगह की खूबसूरती देख कायल हो जाएंगे
शिवपुरी मध्य प्रदेश का एक चर्चित और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। गर्मी और सर्दी के अलावा मानसून में भी यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। इसलिए यहां सस्ते से लेकर महंगे रिसॉर्ट, विला, गेस्ट हाउस या होटल मिल जाते हैं।
शिवपुरी में आप सेलिंग क्लब गेस्ट हाउस, अनुज पैलेस, नक्षत्र रिसॉर्ट एंड गार्डन, माउंटेन व्यू, होटल राज पैलेस, होटल ग्रीन व्यू रिसॉर्ट और होटल अनुज पैलेस में आप रूम बुक कर सकते हैं।
यह हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश खाने-पीने के मामले में देश के सबसे प्रसिद्ध राज्यों से एक माना जाता है। इस राज्य का लगभग हर शहर किसी का किसी व्यंजन के लिए पूरे राज्य में लोकप्रिय स्थान माना जाता है।
शिवपुरी की ट्रिप में अगर आप स्थानीय भोजन का स्वाद चखना चाहते हैं, तो फिर आपको भुट्टे का कीस, कोपरा पाक और मालपुआ का स्वाद जरूर चखना चाहिए। शिवपुरी में चाइनीज फूड से लेकर इटालियन और मैक्सिकन फूड्स का स्वाद चख सकते हैं।
शिवपुरी में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ शानदार छुट्टियां बिता सकते हैं। शिवपुरी की कई जगहों पर आप एडवेंचर एक्टिविटी का शानदार लुत्फ भी उठा सकते हैं।
शिवपुरी में किसी शानदार जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले माधव नेशनल पार्क भी पहुंचते हैं। यह पार्क इस शहर की शान है। इस पार्क में आप सांभर, लकड़बग्घा, बाघ, नीलगाय, भालू, मगरमच्छ, चिंकारा, हिरण, तेंदुआ, भेड़िया और सियार जैसे कई जानवर को करीब से देख सकते हैं। यहां आप जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
सुल्तान गढ़ वॉटरफॉल शिवपुरी के आसपास में स्थित एक चर्चित और लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। इस वॉटरफॉल में जब 50 फीट की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा सिर्फ और सिर्फ देखने का ही मन करता है। मानसून में यहां सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में माता के इन मंदिरों में नहीं गए दर्शन करने तो अधूरा होगा ट्रिप
संख्या सागर शिवपुरी के साथ-साथ पूरे मध्य प्रदेश की एक खूबसूरत झील है। झील के आसपास का शांत वातावरण सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। इस झील को प्रवासी पक्षियों का घर भी माना जाता है। मानसून में इस झील की खूबसूरती चरम पर होती है।
नोट: शिवपुरी के ट्रिप में आप माधव विलास पैलेस, भदैया कुंड, शिव चतुर्दशी और करेरा पक्षी अभ्यारण जैसी अन्य कई शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।