Madhya pradesh tourism places: मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान को दिल बोला जाता है। यह देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक भी है। यह राज्य अपनी पारंपरिक संस्कृति के साथ-साथ सामरिक रूप से भी देश के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते रहते हैं। इस खूबसूरत राज्य में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जो विश्व प्रसिद्ध हैं। जैसे-इंदौर, ग्वालियर, भोपाल, मांडू, शिवपुरी आदि शहरों को सबसे अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
मध्य प्रदेश में स्थित छतरपुर भी एक ऐसी जगह है, जिसकी खूबसूरती जानने के बाद अपने आप को रोक नहीं पाएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको छतरपुर में मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में मौजूद किसी बेहतरीन जगह की बात होती है, तो सबसे पहले रनेह फॉल्स का नाम जरूर शामिल रहता है। यह झरना पूरे मध्य प्रदेश के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थान माना जाता है।
रनेह फाल्स एक प्राकृतिक और काफी मनमोहक झरना माना जाता है, जो केन नदी पर निर्मित है। यहां एक कई छोटे-छोटे झरने मौजूद हैं, जो पर्यटकों को खूब लुभाते हैं। पानी के तेज बहाव की मधुर ध्वनि आपका दिल खुश कर सकती है। यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के इलाकों के लोग भी वीकेंड में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: One day trip: एक दिन की ट्रिप में Delhi-NCR की इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करें
साल 1981 में स्थापित केन घड़ियाल सेंचुरी मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिलों में स्थित एक प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य है। केन और खुदार नदियों के संगम पर स्थित यह सेंचुरी लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है।
यह सेंचुरी भारत में घड़ियालों के साथ-साथ कई वन्यजीव प्रजातियों का घर भी माना जाता है। यहां कई विलुप्त पक्षियों की प्रजातियों को भी देखा जा सकता है। हरे-भरे जंगलों के बीच में स्थित इस अभयारण्य का परिदृश्य स्वर्ग का काम करता है। सर्दियों और गर्मी के मौसम में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। (मध्य प्रदेश में घूमने की बेस्ट जगहें)
छतरपुर से कुछ ही दूरी पर मौजूद कालिंजर एक ऐतिहासिक और प्रमुख फोर्ट है। कालिंजर फोर्ट का निर्माण करीब 5वीं शताब्दी में किया गया था। इस ऐतिहासिक फोर्ट का निर्माण चंदेल शासक राजा कीर्तिवर्मन ने करवाया था।
कालिंजर फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि इसे कई लोग खजुराहो की ऐतिहासिक विरासत का एक प्रमुख हिस्सा भी मानते हैं। इस फोर्ट पर मुगलों, मराठों और अंग्रेजों सहित कई शासकों ने द्वारा राज किया जा चुका है। पहाड़ी की चोटी और जंगलों के बीच में होने के चलते यह फोर्ट सैलानियों के बीच भी काफी फेमस है।
छतरपुर में स्थित राजा छत्रसाल एक ऐतिहासिक म्यूजियम है, जो प्राचीन धार्मिक प्रतीकों को दर्शाने का काम करता है। इस म्यूजियम को सांस्कृतिक विरासत का खजाना भी माना जाता है।
राजा छत्रसाल को म्यूजियम के अलावा एक ऐतिहासिक महल भी माना जाता है। इस महल का निर्माण का करीब 1955 में किया गया था। यह म्यूजियम अपनी वास्तुकला के लिए भी लोकप्रिय है। म्यूजियम में 8 गैलरी हैं और प्रत्येक में कलाकृतियों का अलग-अलग संग्रह है।
इसे भी पढ़ें: Uttarakhand travel: नैनीताल हुआ पुराना, अब यह जगह सैलानियों की बन रही है पहली पसंद
छतरपुर में अन्य कई कई बेहतरीन और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-मतंगेश्वर मंदिर, छतरपुर हनुमान टौरिया और बंबर बैनी, गुलगंज किला, पांडव जलप्रपात जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-mediaim, wikimedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।