मध्यप्रदेश बड़ा ही खूबसूरत राज्य है, जिसे पर्यटन की दृष्टि से सबसे खास माना जाता है। यह देश के मध्य में स्थित इसलिए इसे हिंदुस्तान का दिल भी कहा जाता है। यहां कुछ प्रसिद्ध, ऐतिहासिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक विरासत स्थल हैं, जो इसे सबसे अलग बनाते हैं।
अगर आप देश में किसी सबसे खास धार्मिक स्थल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको मध्यप्रदेश घूमने का प्लान बनाना चाहिए। माता के भक्तों के लिए यहां का ट्रिप प्लान करना यादगार रहेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मध्यप्रदेश के कुछ फेमस मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
यह मंदिर मध्य प्रदेश राज्य के सीहोर जिले के रहती नगर के समीप स्थित है। यह पवित्र सिद्धपीठ देवी “दुर्गा” को समर्पित है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण इंदौर के पहले महाराजा तुकोजीराव ने कराया था। इस मंदिर में आप देवी के नौ स्वरूपों की पूजा कर पाएंगे। यह मंदिर करीब 1000 साल पुराना बताया जाता है। यहां आने वाले भक्त माता के प्रति गहरी श्रद्धा रखते हैं। इस मंदिर में विशेष रूप से संतान के लिए मन्नत मांगी जाती है जो भक्तों का मानना है कि पूरी भी होती है।
इसे भी पढ़ें- मध्यप्रदेश का अनोखा मंदिर, यहां भगवान राम की नहीं होती पूजा, सीता माता को पूजते हैं लोग
यहां आने वाले भक्तों का मानना है कि 11 मंगलवार और 11 शुक्रवार व्रत रखने से माता इच्छी पूरी करती हैं। मध्य प्रदेश के देवास में माता टेकरी पर यह मंदिर स्थित है। इस मंदिर में स्थित प्रतिमाओं की महिमा काफी निराली मानी जाती है। यह मंदिर शहर के मध्य चामुण्डा माता चौराहे पर स्थित है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां माता पूर्व दिशा की ओर मुख करके विराजित हैं। यहां मंदिर में हर दिन नि:शुल्क भोजन भी करवाया जाता है। यह मध्यप्रदेश के फेमस मंदिर में से एक है।
इसे भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के इन मस्जिदों की होती है पूरे देश में चर्चा, आप भी करें दीदार
View this post on Instagram
मध्य प्रदेश के सतना जिले के ग्राम मैहर में माता का यह मंदिर स्थित है। मंदिर त्रिचूट पर्वत पर 600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए आपको करीब 1000 सीढ़ियां चढ़नी होंगी। इस मंदिर में माता शारदा की सच्चे मन से पूजा करने पर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।