herzindagi
woman shares scary late night delhi metro experience follow these safety tips to stay safe

'बहुत डर गई थी...' महिला ने शेयर किया दिल्ली मेट्रो का डरावना अनुभव, अगर आप भी रोज करती हैं सफर तो जानें कौन से सेफ्टी टिप्स आएंगे काम

महिला ने बताया कि यह उनकी जिंदगी सबसे डरावना मेट्रो का सफर था। अगर समय रहते उन्हें मदद नहीं मिलती, तो पता नहीं क्या हो जाता। उन्होंने बहुत मुश्किल से हिम्मत जुटाई थी।
Editorial
Updated:- 2025-06-13, 15:14 IST

दिल्ली मेट्रो से हर दिन हजारों-लाखों लोग सफर करते हैं। ऐसे में महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए मेट्रो में खास इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं के लिए पहला डिब्बा आरक्षित होता है, जिसमें पुरुषों का चढ़ना और सफर करना कानूनन अपराध है। इसके अलावा, हर कोच में महिलाओं के लिए दो सीटें भी रिजर्व होती हैं। इन व्यवस्थाओं के बावजूद कई महिलाएं मेट्रो में डरावने अनुभव का सामना कर रही हैं। हाल ही में एक महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देर रात मेट्रो में हुए एक डरावने अनुभव को साझा किया, जो कई महिलाओं के लिए चिंता का कारण बन गया। हालांकि ऐसी खबरें पढ़कर घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप भी रोजाना अकेले मेट्रो से सफर करती हैं, तो कुछ आसान सेफ्टी टिप्स को फॉलो करके खुद को सुरक्षित रख सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान महिलाओं के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय।

महिला ने दिल्ली मेट्रो का बताया डरावना अनुभव

woman shares scary late night delhi metro experience follow these safety tips to stay safe1

महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखते हुए बताया कि रात 10 बजे वह मेट्रो से उतरी थी। मेट्रो से उतरते ही 2 आदमी उसके पीछा करने लगे। यह राजीव चौक मेट्रो स्टेशन था, जहां से मैं अपने घर जा रही थी। पहले मुझे लगा कि शायद वह मेरे पीछे नहीं आ रहे हैं, बल्कि उन्हें भी उसी रास्ते पर जाना होगा। लेकिन फिर मैंने यह जानने के लिए अपना रास्ता बदल लिया। मैंने जैसे ही अपना रास्ता बदला, दोनों आदमी भी मेरे पीछे आ गए। इससे मैं समझ गई कि वह मेरा पीछा कर रहे हैं। मैं तेज-तेज चलने लगी, तो वह भी मेरे पीछे तेज आने लगे। लेकिन तभी मुझे एक पुलिसकर्मी नजर आया। मैंने पुलिसकर्मी से कहा कि सर प्लीज मेरे साथ रहिए, कोई मेरा पीछा कर रहा है। जैसे ही दोनों ने पुलिसकर्मी को देखा, वह लड़के वहां से भाग गए। आप ऐसी परेशानी में फंसती हैं, तो हर महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर पता होने चाहिए।

इसे भी पढे़ं- मेट्रो आने से पहले मिल सकती है खाली डिब्बे की जानकारी, 99% लोगों को नहीं पता होगी यह स्मार्ट ट्रिक

अकेले मेट्रो में सफर करती हैं तो इन सेफ्टी टिप्स का ध्यान रखें

woman shares scary late night delhi metro experience follow these safety tips to stay safea

  • सबसे पहले आपको महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 का ध्यान रखना है, इसे आप अपने फोन में सेव कर लें। जब भी आपको ऐसी कोई परेशानी नजर आए, तो फौरन फोन लगाएं और मदद मांगे।
  • घर या दोस्त से बात करते हुए चलें, इससे कोई परेशानी होती है, तो आपको तुरंत मदद मिल सकती है। 
  • घर जाने के लिए सुनसान रास्ते का प्रयोग न करें। लेट ज्यादा हो गया है तो कोशिश करें कि आप ऑटो, कैब या बाइक बुक करके घर जाएं। 
  • अगर आपको किसी पर भी शक होता है, तो आस-पास किसी नागरिक से बात करके मदद मांग सकते हैं। 
  • मेट्रो में अगर आपको किसी यात्री पर शक होता है या कोई छेड़खानी कर रहा है, तो आप मेट्रो गार्ड से इसकी शिकायत कर सकते हैं। 

इसे भी पढे़ें- दिल्ली मेट्रो स्टेशनों से रोज करती हैं सफर तो नया सिक्योरिटी चेकिंग नियम जान लें, लंबी लाइन में नहीं लगना होगा अब आपको

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।