देश की सुरक्षा से लेकर जनता की देखभाल और रक्षा करने के लिए सभी राज्यों में अलग-अलग पुलिस फोर्स काम करती है। अगर आपसे कोई पुलिस की यूनिफॉर्म का रंग पूछे, तो आप खाकी कलर बोलेंगे। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि एक पुलिस फोर्स ऐसी है, जिसकी यूनिफॉर्म का कलर अलग है और वो है कोलकाता पुलिस की ड्रेस। वहीं भारत के बाकी राज्य की पुलिस खाकी रंग की वर्दी पहनती है? कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है?
इसे भी पढ़ें-किस स्थिति में खत्म की जा सकती है किसी की भारतीय नागरिकता? जानें क्या है नियम
कोलकाता में हुए रेप मर्डर केस के बाद से यह शहर और यहां की पुलिस फोर्स चर्चा में बनी हुई है। यहां की पुलिस फोर्स की वर्दी का रंग देख लोग सोच में पड़ गए कि जब अन्य फोर्स की वर्दी का रंग खाकी है, तो इनका सफेद क्यों।
साल 1845 में ब्रिटिश प्रशासन ने कोलकाता पुलिस की स्थापना की थी और उनकी वर्दी का रंग सफेद रखने का निर्णय लिया था। ऐसा इसलिए, क्योंकि उन्हें सफेद रंग पसंद था। तटीय क्षेत्र में स्थित होने के कारण कोलकाता में रेलिटिव ह्यूमिडिटी थोड़ी अधिक है। साइंस के लहजे से समझा जाए तो सफेद रंग एक बेहतर विकल्प है। यह रंग सूर्य से निकलने वाली गर्मी को भी अवशोषित नहीं करता।
पश्चिम बंगाल राज्य पुलिस और कोलकाता मेट्रोपॉलिटन सिटी पुलिस, पश्चिम बंगाल में कानून प्रवर्तन (law Enforcement) की दो अलग-अलग श्रेणियां हैं। साल 1845 में, ब्रिटिश सरकार ने कोलकाता के लिए एक पुलिस बल बनाया और यह अनिवार्य कर दिया कि उसके सभी पुलिस कर्मी सफेद वर्दी पहनेंगे। वहीं लैम्सडेन ने 1847 में आदेश दिया कि सभी पुलिस अधिकारी खाकी वर्दी पहनें। हालांकि, कोलकाता पुलिस ने इसे अस्वीकार कर दिया। इसका कारण वहां पर पड़ने वाली अत्यधिक गर्मी है। सफेद रंग गर्मी को अवशोषित करने के बजाय परावर्तित करता है। पश्चिम बंगाल का राज्य पुलिस बल अब खाकी वर्दी पहनता है, हालांकि अभी भी कोलकाता और हावड़ा शहरों में पसंदीदा वर्दी सफेद है।
इसे भी पढ़ें-अगर सड़क से Traffic Police ने उठा ली आपकी गाड़ी, तो जानें वापस पाने के नियम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।