कोरोना वायर संक्रमण को खत्म करने की जंग पूरा देश लड़ रहा है। इस संक्रमण की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में पूरे दिन घर में खाली बैठे समय काटना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। मगर, इस कठिन वक्त में दूरदर्शन द्वारा चालू किए कुछ पुराने धारावाहिक लोगों का मन बहला रहे हैं। इन टीवी सीरियल्स में 80 के दशक में आया टीवी सीरियल महाभारत भी है। महाभारत को दोबार टेलीकास्ट किया जा रहा है। इस टीवी सीरियल को पुराने लोगों के साथ ही नई जनरेशन के लोग भी देख रहे हैं।
जब से यह टीवी सीरियल शुरू हुआ है तब से इससे जुड़े कई रोचक तथ्य सुनने को मिल रहे हैं। इनमें अब एक और भी जुड़ गया है। वह यह है कि महाभारत टीवी सीरियल के लिए जब द्रौपदी का चुनाव किया जा रहा था।
इसे जरूर पढ़ें: 'महाभारत' में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली किस सीन को शूट करने के बाद फूट-फूट कर रोईं थीं, जानिए
View this post on Instagram
तब इस टीवी सीरियल के मेकर्स की पहली पसंद जूही चावला थीं। चूही चावला ने इसके लिए लुक टेस्ट भी दिया था और वह द्रौपदी के रोल के लिए सलैक्ट भी हो गई थीं। मगर, शूटिंग के शुरू होने से पहले ही जूही ने इस टीवी सीरियल को करने से इंकार कर दिया। तब इस टीवी सीरियल के मेकर्स को दोबार द्रौपदी के रोल के लिए ऑडिशन लेने पड़े थे और तब जा कर रूपा गांगुली का चुनाव हुआ था।
इसे जरूर पढ़ें: बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' के आखिरी शूट का वीडियो हो रहा वायरल, रो रहे हैं कृष्ण-अर्जुन
दरअसल, हुआ कुछ यूं था जब जूही चावला ने महाभारत की द्रौपदी बनने के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था तब उनके पास कोई फिल्म प्रोजेक्ट नहीं था। मगर, इस रोल को साइन करने के बाद ही जूही को फिल्म 'कयामत से कयामत' तक मिल गई। इस फिल्म को करने के लिए जूही ने बीआर चोपड़ा की एपिक महाभारत को रिजेक्ट कर दिया और फिल्म 'कयामत से कयामत' तक के लिए हां कह दिया। इस तरह द्रौपदी का रोल एक्ट्रेस रूपा गांगुली को मिल गया।बीआर चोपड़ा के आइकॉनिक टीवी शो महाभारत से जुड़ी ये 10 रोचक बातें जानें
गौरतलब है, रूपा गांगुली ने द्रौपदी का रोल बेहद खूबसूरती के साथ निभाया था। आज जब द्वापर युग की द्रौपदी की कल्पना की जाती है तो रूपा गांगुली का ही चेहर जहन उभर उठता है। महाभारत के बाद रूपा गांगुली कई टीवी सीरियल्स में नजर आईं। टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद रूपा गांगुली ने राजनीति का दामन थाम लिया। आज रूपा पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सांसद हैं।'महाभारत' में कुंती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नाजनीन के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानती होंगी आप
वैसे जूही नहीं बॉलीवुड एक्टर्स को भी महाभारत टीवी सीरियल के लिए अलग-अलग रोल्स के लिए सेलेक्ट किया गया था इनमें से गोविंदा और चंकी पांडे को अभिमन्यु की भूमिका के लिए साइन किया गया था मगर, दोनों ने ही बाद में इस भूमिका निभाने से इंकार कर दिया था। अर्जुन की भूमिका के लिए फिरोज खान से जैक्री श्रॉफ के नाम पर भी विचार किया गया थ। मगर बाद में फिरोज खान को ही यह भूमिका मिली।द्रौपदी को नहीं आती थी शर्म, पीरियड्स पर करती थी खुल कर बात
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों