herzindagi
Salman khan on hit list

Salman Khan Death Threat: आखिर गैंगस्टर्स के निशाने पर क्यों हैं सलमान खान? जानिए क्यों चलाई गई उनके घर पर गोलियां

सलमान खान के घर पर हुए फायरिंग मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों में से एक, सागर पाल ने ही सलमान खान के घर पर गोली चलाई थी। 
Editorial
Updated:- 2024-04-16, 17:08 IST

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में दो लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। विक्की गुप्ता और सागर पाल नामक दो आरोपियों पर बांद्रा में सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी करने का आरोप है। इस घटना को रविवार यानी 14 अप्रैल सुबह 5 बजे अंजाम दिया गया।

वहीं, सलमान खान के घर पर हुए फायरिंग मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों में से एक, सागर पाल ने ही सलमान खान के घर पर गोली चलाई थी। सूत्रों के अनुसार, पाल काम के सिलसिले में कुछ समय पहले हरियाणा गया था, जहां उसकी कुख्यात बिश्नोई गैंग के सदस्यों से मुलाकात हुई थी। यह माना जा रहा है कि इसी मुलाकात के दौरान पाल को सलमान खान पर हमला करने की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया गया था।

हालांकि, पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। सूत्रों का दावा है कि सागर पाल बिश्नोई गैंग के सदस्यों से जुड़ा था, जो सलमान खान से दुश्मनी रखते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

यह गैंग 1998 में काले हिरण शिकार के एक मामले को लेकर सलमान खान से रंजिश रखता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि बिश्नोई गैंग का इस हमले में कोई सीधा हाथ था या नहीं।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी

21 वर्षीय सागर पाल पश्चिम चंपारण बिहार का रहने वाला, जिसने कथित तौर पर गोली चलाई थी। वहीं, 24 वर्षीय विक्की गुप्ता भी बिहार का रहने वाला, जो पाल का साथी था।

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को धमकी देने वाला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी ब्रार दोनों का ही नाम बार-बार उछाला जाता है। सोमवार 26 जून को गोल्डी ब्रार का एक इंटरव्यू लिया गया। उस इंटरव्यू में गोल्डी ने बताया कि उनके टारगेट अब सलमान खान हैं। 

आपको बता दें कि 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को कुछ गैंगस्टर्स ने मार दिया था। पहले इस घटना के पीछे जाने माने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब गोल्डी ब्रार ने इसकी जिम्मेदारी ले ली है। गोल्डी ब्रार के मुताबिक मूसेवाला को मारने के पीछे दोनों की प्लानिंग थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोल्डी ने खुलासा किया है कि उनकी हिट लिस्ट में अब सलमान खान हैं। 

आखिर क्यों है सलमान खान से दुश्मनी?

गोल्डी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि जब तक वह और लॉरेंस जिंदा हैं तब तक वो अपने दुश्मनों की जिंदगी में भूचाल लाते रहेंगे। 

सलमान खान से असल दुश्मनी लॉरेंस बिश्नोई की है। दरअसल, यह मामला 1998 में शूट हो रही सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के वक्त से ही चला आ रहा है। उस दौरान सलमान खान काले हिरण का शिकार करने के मामले में जेल गए थे। सलमान के साथ सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम जैसे कलाकारों का नाम भी सामने आया था। सलमान पर संरक्षित जानवर के शिकार का आरोप लगा था।  

gangster lawrence bishnoi

इसे जरूर पढ़ें- Mukesh Ambani को बार-बार क्यों दी जाती है जान से मारने की धमकी?

राजस्थान का बिश्नोई समाज पर्यावरण और जीव जंतुओं को बहुत ही करीब मानता है। यह समाज पश्चिमी थार रेगिस्तान से ताल्लुक रखता है। इनके लिए काला हिरण पूज्य होता है। बिश्नोई समाज की कुछ महिलाओं को हिरणों को अपने बच्चों की तरह पालते भी देखा गया है। बिश्नोई कम्युनिटी के लोग आज तक सलमान के खिलाफ कोर्ट में सलमान को सजा दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। ऐसे में लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को उनकी कम्युनिटी की धार्मिक भावनाएं आहत करने के कारण मारना चाहते हैं। 

ईमेल के जरिए भी मिली है धमकी

सलमान खान को कई बार इस ग्रुप से हत्या की धमकी मिल चुकी है। ईमेल के जरिए भी उन्हें धमकाया गया था। मार्च 2023 में यब ईमेल उनके पर्सनल असिस्टेंट के पास आया था। सलमान खान के दोस्त प्रशांत गुंजालकर ने उस वक्त पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और एफआईआर में गोल्डी ब्रार, लॉरेंस बिश्नोई और ईमेल भेजने वाले रोहित गर्ग की शिकायत की थी। उस वक्त प्रशांत के स्टेटमेंट में यह बात सामने आई थी कि ईमेल में गोल्डी ने लिखा है, "क्या तुमने लॉरेंस का हालिया इंटरव्यू देखा है?" दरअसल, उस इंटरव्यू में लॉरेंस ने कहा था कि अगर सलमान खान ने काले हिरण को मारने के मामले में माफी नहीं मांगी, तो उन्हें अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

salman khan and dhamki 

माफी और सजा दोनों की चाहत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस चाहता है कि सलमान अपने जुर्म की माफी भी मांगें और उन्हें इसके लिए सजा भी हो। इतने सालों से चल रहे इस केस पर अभी तक कोई फैसला नहीं आया है। हालांकि, अब भी इस केस को लेकर बिश्नोई समाज एक्टिव है। 

इसे जरूर पढ़ें- अगर कोई जान से मारने की धमकी दे रहा है तो जानिए अपने ये कानूनी अधिकार 

हनी सिंह को भी मिली थी धमकी 

कुछ समय पहले गोल्डी ब्रार ने रैपर हनी सिंह को भी धमकी भरा वॉइस नोट भेजा था। हनी सिंह ने उस वक्त दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। उस वक्त हनी को वॉइस नोट कुछ अंतरराष्ट्रीय नंबर्स से मिले थे। हालांकि, इन दोनों ने हनी सिंह को धमकी क्यों दी थी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

 

   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।