ऐश्वर्या और सोमी से सवाल, पर कोई क्यों नहीं पूछता सलमान का हाल?

सलमान खान को लेकर बहुत ज्यादा आरोप लगते हैं, लेकिन आखिर क्यों कोई उनसे सवाल नहीं करता है?

How salman khan is getting aways with blames

सोमी अली ने एक बार फिर से सलमान खान पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर बातें बताई हैं। सोमी अली ने इस बार कहा है कि 8 साल के रिश्ते में उन्होंने बहुत ज्यादा इमोशनल और फिजिकल एब्यूज झेली है। सलमान खान की बात करें तो उनकी गर्लफ्रेंड्स ने इस तरह की बातें पहले भी बताई हैं। अगर आपको याद हो तो ऐश्वर्या राय को लेकर भी इस तरह की बातें सामने आई थीं।

सोमी अली ने जो आरोप सलमान खान पर लगाएं हैं वो बहुत गंभीर हैं और यकीनन इस तरह के आरोपों को लेकर संज्ञान लिया जाना चाहिए, लेकिन अगर आप सोमी के इंस्टाग्राम के कमेंट्स पढ़ें तो लगता है जैसे सोमी को ब्लेम करने में लोग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

सोमी को ना जाने क्या-क्या कहा जाता है। सोमी को अटेंशन सीकर भी कहा जाता है। ऐसा ही कुछ-कुछ हमने ऐश्वर्या राय के साथ देखा था। ऐश्वर्या राय और सलमान खान की रिलेशनशिप भी कथित तौर पर सलमान के उग्र व्यवहार की वजह से टूटी थी। हालांकि, इसको लेकर दोनों में से किसी ने भी खुलकर कभी कुछ नहीं कहा।

salman khan and somy ali relationship

इसे जरूर पढ़ें- सलमान-सोमी का 21 साल पुराना प्यार आज भी है सुर्ख़ियों में, जानिए क्यों अलग हो गए थे दोनों

आखिर कभी सलमान से क्यों नहीं किए जाते सवाल?

एक बात जो हम अक्सर देखते हैं वो ये कि अगर किसी रौबदार इंसान पर कोई आरोप लगाए गए हैं तो उससे सवाल ज्यादा नहीं किए जाते हैं। जो आरोप सोमी अली लगा रही हैं वो काफी गंभीर हैं। उन्होंने सार्वजनिक तरीके से ये स्वीकार किया है कि 8 सालों तक सलमान खान ने उन्हें मानसिक और शारीरिक तरीके से प्रताड़ित किया है। सोमी ने अपने आरोपों में बताया है कि सलमान खान ने उन्हें कमअक्ल, बदसूरत और बेवकूफ कहा है। लगभग रोज ही उन्हें खराब महसूस करवाया जाता था। सलमान की वजह से ही उनका रिश्ता पब्लिक नहीं हो पाया था। जब पब्लिक हुआ तब भी सलमान खान सोमी अली को दोस्तों के सामने बेइज्जत करते थे।

सोमी ने अपने वीडियो में साफतौर पर बताया है कि उन्होंने इतने सालों बाद आखिर क्यों सलमान खान के खिलाफ बोलना शुरू किया। सोमी ने बताया कि उनके साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ था वो कितना गलत था।

View this post on Instagram

A post shared by Somy Ali (@realsomyali)

सोमी अली को ट्रोल्स ही नहीं बल्कि मीडिया की तरफ से भी काफी निगेटिव कमेंट्स मिल रहे हैं। सनसनीखेज हेडलाइन के साथ बात रखी तो गई, सोमी के बयान को चौंकाने वाला बताया गया, लेकिन क्या वाकई इसमें कुछ चौंकाने वाला था?

मेरी मानें तो इसमें चौंकाने वाला कुछ भी नहीं था। सोमी के अलावा पहले भी सलमान खान पर ऐसे आरोप लगाने वाली महिलाएं रही हैं।

ऐश्वर्या की कहानी को नहीं भूल सकते हम

ऐश्वर्या और सलमान खान ऑन स्क्रीन जितने अच्छे लगते थे उतना ही खराब उनका ऑफ स्क्रीन रिश्ता था। ऐश्वर्या राय ने अपने रिलेशनशिप के बारे में एक बार ये जरूर कहा था कि 'वो मेरे साथ फिजिकल भी हुआ था, शुक्र है कोई निशान नहीं रहा।' ऐश्वर्या राय के मामले में ये कहा जाता है कि फिल्म "शक्ति' के सेट पर सलमान खान ने उन्हें थप्पड़ मारा था। सलमान खान पर इस तरह के आरोप कई बार लगे हैं।

ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता भी इसी तरह की समस्याओं के चलते खत्म हुआ था। कथित तौर पर तो कैटरीना कैफ के साथ भी यही हुआ था, लेकिन रिपोर्ट्स कभी सामने नहीं आईं।

salman and aishwarya relatinship

इसे जरूर पढ़ें- सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी ने लगाए ये गंभीर आरोप

सलमान के व्यवहार पर सवाल क्यों नहीं?

एक ऐसा एक्टर जिसपर बहुत सारे केस चल रहे हैं, उसका गुस्सा पूरे बॉलीवुड में फेमस है, उसे लेकर हर कोई यही कहता है कि भाई के गुड बुक्स में रहना ही सही है, उसे लेकर सवाल क्यों नहीं किया जाता? सिर्फ स्टारडम और पैसे के बल पर क्या कुछ भी करना वाजिब है? सलमान खान को लेकर हमेशा इस तरह की बातें ही सामने आती हैं, लेकिन फिजिकल और मेंटल एब्यूज जैसे गंभीर मामलों में भी उनपर कोई कार्यवाही क्यों नहीं की जाती है?

salman khan and somy ali accusations

हम विवेक ओबेरॉय का मजाक उड़ाते हैं कि उसने सलमान खान से पंगा लिया, लेकिन कभी ये सवाल क्यों नहीं किया जाता कि सलमान खान से बदला निकालने के लिए क्या-क्या किया है? सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय का पूरा करियर खराब कर दिया। ये सब कुछ ऐसा है कि कथित तौर पर सभी को इसके बारे में पता है, लेकिन कोई सवाल नहीं किया जाता है।

क्या इतना आसान है इन गंभीर आरोपों से बचकर निकलना?

गंभीर आरोपों से भारत में लगभग हर वो इंसान बच निकलता है जिसके पास थोड़ा भी पैसा और पावर है। #Metoo के समय क्या हुआ था ये हमने देखा। कोई एक एक्ट्रेस गलत कह सकती है, लेकिन अगर किसी एक एक्टर के खिलाफ कई आरोप लग रहे हैं तो ये सोचने वाली बात है कि कहीं ना कहीं हमारे समाज में आरोपों को सीरियसली लेने का रिवाज नहीं है। संबंधित व्यक्ति के ऊपर क्या गुजर रही है और किस तरह से वो व्यक्ति अपने साथ हुई चीजों से उबरा है वो कोई नहीं समझता।

सोमी अली ने अपने वीडियो में एक बात कही है कि कोई इंसान अगर आपके साथ अच्छा है या आपको अच्छा लग रहा है तो उसका मतलब ये नहीं कि वो बाकी लोगों के साथ भी उसी तरह से व्यवहार करता हो या अच्छा हो। ये बिल्कुल सही है, हम कई बार स्टारडम की चकाचौंध में ये भूल जाते हैं कि रियल लाइफ और रील लाइफ में अंतर है।

ये समझने की जरूरत है कि फिजिकल और मेंटल एब्यूज काफी खराब होते हैं और अगर कोई बार-बार अपने साथ हुई समस्याओं के बारे में बता रहा है तो उसे कम से कम एक मौका तो देना ही चाहिए। आपकी इस मामले में क्या राय है? इसके बारे में हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP