herzindagi
celebs who refused to do bigg boss

जानें उन 5 सितारों के बारे में जिन्होनें बिग बॉस का हिस्सा बनने से किया इंकार

आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होनें बिग बॉस के करोड़ों के ऑफर को ठुकराकर शो का हिस्सा बनने से किया इंकार। 
Editorial
Updated:- 2022-04-03, 16:34 IST

टेलीविजन की दुनिया का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 की शुरुआत हो चुकी है और हर बार की तरह इस बार भी यह शो बुलंदियों पर छाया हुआ है। हर साल कई सितारे इस शो में भाग लेते हैं। इस साल बिग बॉस सीजन 15 में करण कुंद्रा औरशमिता शेट्टी जैसे बड़े सितारों ने इस शो में भाग लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे कई सितारे हैं जिन्हें बिग बॉस के शो मेकर्स द्वारा करोड़ों की रकम ऑफर की गई इसके बावजूद भी उन्होनें शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया। आइए जानते हैं कौन हैं ये सितारे।

हनी सिंह

honey singh bigg boss intresting facts

रैप की दुनिया में मशहूर हनी सिंह को भी बिग बॉस शो में जाने के लिए ऑफर दिया गया था। बिग बॉस के मेकर्स चाहते थे कि हनी सिंह भी बिग्ग बॉस के कंटेस्टेंट बनें। लेकिन हनी सिंह ने शो मेकर्स द्वारा ऑफर की गई करोड़ों की रकम ठुकरा दी थी। इसके पीछे उनका कारण सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। कई रिपोर्टस के मुताबिक हनी सिंह को मेकर्स द्वारा ऑफर की गई रकम काफी कम लग रही थी।

रणविजय सिंह

ranvijay singh bigg boss intresting facts

roadies फेम रणविजय सिंह आज किसी पहचान के मौहताज नहीं है। हर उमर के लोग उन्हें जानते हैं। वह कई रियलिटी शो के जज भी रह चुके हैं। उनके इस फेम के चलते उन्हें बिग बॉस का कंटेस्टेंट बनने के लिए कई बार ऑफर किया गया है। लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि रणविजय सिंह ने शो मेकर्स को एक बार नहीं बल्कि 7 बार मना किया है। रिपोर्टस के मुताबिक रणविजय सिंह को बिग बॉस के शो का फॉर्मेट पसंद नहीं है। वह इस तरह के फॉर्मेट में काम करना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए वह इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें:मिलिए इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स से और जानें उनके बारे में

नेहा धूपिया

neha dhupia intresting facts

नेहा धूपिया भले ही फिल्मों की दुनिया में अपना नाम न बना पाई हो लेकिन roadies जैसे रियलिटी शो को जज कर उनकी फैन फॉलोइंग काफी है। नेहा धूपिया ने कई शोज़ भी होस्ट किए हैं। इसी के चलते उन्हें बिग बॉस के शो का हिस्सा बनने के लिए ऑफर दिया गया था। नेहा धूपिया को इसके लिए करोड़ों की रकम ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होनें इसके लिए मना कर दिया।

करण सिंह ग्रोवर

karan singh grover bigg boss facts

हैंडसम हंक करण सिंह ग्रोवर को कौन नहीं जानता है। करण सिंह ग्रोवर कई टीवी शोज कर चुके हैं। उनकी पॉपुलैरिटी को देख उन्हें कई बार बिग बॉस शो के मेकर्स द्वारा ऑफर दिया गया है। साथ ही शो मेकर्स ने उन्हें करोड़ो रूपये की रकम भी देने को कहा है लेकिन उन्होनें बिग बॉस शो का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया। उन्होनें बिग बॉस में न जानें का कारण यह बताया है कि वह 24 घंटे कैमरे की निगरानी और पब्लिक की नजरों के सामने नहीं रह सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: शादी के 8 साल बाद टीवी एक्‍ट्रेस माही विज और जय भानुशाली के घर आई नन्‍ही परी


माही विज़

mahi vij intresting facts

क्या आप जानते हैं कि माही विज़ को भी बिग बॉस के मेकर्स द्वारा शो का कंटेस्टेंट बनने के लिए ऑफर दिया गया है। उनके न कहने का कारण उनकी परिवार था। उनका कहना था कि वह अपने परिवार से इतने लंबे समय के लिए दूर नहीं रह सकती है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य ऑर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।