herzindagi
shri ram ne ravan ko 32 baan hi kyu mare the

Ramayan Facts: श्री राम ने रावण को 32 बाण ही क्यों मारे थे?

रामायण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि मृत्यु बाण के प्रयोग से पहले श्री राम ने रावण को 32 बाण मारे थे। आखिर क्या है इन 32 बाणों का रहस्य और क्यों श्री राम ने न कम न ज्यादा, ठीक 32 बाणों से ही रावण पर प्रहार किया।
Editorial
Updated:- 2025-03-15, 13:00 IST

रामायण से जुड़े ऐसे कई रहस्य हैं जो बेहद रोचक और गुप्त हैं। इन्हीं में से एक है 32 बाणों का रहस्य। यमराज ने रावण के नाम का एक बाण बनाया जिसे आघात से रावण की मृत्यु होनी तय थी। इसलिए उस बाण का नाम मृत्यु बाण पड़ा। हालांकि रावण ने इसे चुरा लिया था ताकि वह अपनी मृत्यु को टाल सके, लेकिन हनुमान जी ने इस बाण को रावण की लंका से लेजाकर श्री राम को सौंप दिया था। इसके बाद युद्ध के दौरान श्री राम ने रावण पर इसी मृत्यु बाण का प्रयोग कर उसका वध किया था। मगर, रामायण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि मृत्यु बाण के प्रयोग से पहले श्री राम ने रावण को 32 बाण मारे थे। आखिर क्या है इन 32 बाणों का रहस्य और क्यों श्री राम ने न कम न ज्यादा, ठीक 32 बाणों से ही रावण पर प्रहार किया। आइये जानते हैं इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

श्री राम ने रावण को क्यों मारे थे 32 बाण?

why did bhagwan rama shoot 32 arrows at ravana

लंकापति रावण सभी वेदों, पुराणों, ग्रंथों, महाकाव्यों आदि का ज्ञाता था। रावण को हर प्रकार की पूजा पद्धति के बारे में गहराई तक जानकारी थी। सामान्य पूजा-पाठ से लेकर यज्ञ-अनुष्ठान तक रावण को सभी विधियों के बारे में ज्ञात था। इसी कारण से रावण को परम ज्ञानी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: रावण से भी ज्यादा घातक था ये योद्धा, 2 बार हारे थे युद्ध में श्री राम

रावण जितना ज्ञानी था उतना ही बड़ा भक्त भी। रावण ने भगवान शिव के लिए शिव स्तुति स्तोत्र की रचना की थी। रावण भगवान शिव शंकर महादेव का अनन्य भक्त था, लेकीन अपनी परम भक्ति और असीमित ज्ञान के कारण लंकेश रावण में अहंकार भी भयंकर रूप से विद्यमान था।

why did rama shoot 32 arrows at ravana

रामायण में उल्लेख मिलता है कि भक्ति और ज्ञान के कारण रावण के भीतर 32 गुण संचालित थे लेकिन मात्र 4 अवगुणों के प्रभाव के कारण रावण ने न सिर्फ जीवन भर अधर्म किया बल्कि स्त्री का मान भंग करने जैसा जघन्य अपराध भी किया था। रावण के अवगुण उसके गुण पर हावी थे।

यह भी पढ़ें: क्या आपको पता है हनुमान जी और श्री राम के बीच भी हुआ था युद्ध? जानें क्यों आपस में लड़े थे भक्त और भगवान

इन्हीं गुणों को उसकी मृत्यु से पहले नष्ट करने के लिए श्री राम ने 32 बाण चलाये थे। शास्त्रों में यह बताया गया है कि किसी भी पापी की मृत्यु का जब समय आता है तो उसके गुणों का नाश होने लग जाता है। श्री राम ने रावण के इन्हीं 32 गुणों का नाश कर उसे अंत में मृत्यु प्राप्त कराई थी।

why did shri rama shoot 32 arrows at ravana

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।