herzindagi
the wife of Hemant Soren

Kalpana Soren: जानें कौन हैं हेमंत सोरेन की बीवी कल्पना सोरेन? जो बन सकती हैं झारखंड की अगली मुख्यमंत्री

Kalpana Soren: अगर कल्पना सोरेन झारखंड की मुख्यमंत्री बनती हैं, तो वह भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी।
Editorial
Updated:- 2024-01-31, 17:41 IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के साथ- साथ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जमीन घोटाले में अगर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार होते हैं, तो उनके विधायकों की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया कि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

इस मामले को ध्यान में रखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुआई वाली सरकार के सभी विधायकों को रांची में रहने का आदेश दिया गया है। झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों को झारखंड की राजधानी रांची ना छोड़ने और मंगलवार को एक अहम बैठक में हिस्सा लेने को कहा गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 10 बार समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन सीएम एक बार भी पेश नहीं हुए।

kalpana soren wife of hemant soren and why she is important for jharkhand politics

इसे भी पढ़ें: झारखंड आपको नहीं करेगा निराश, जानें इन 5 शहरों में कौन-कौन सी जगह हैं घुमने को

झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के सूत्रों ने दावा किया है कि अगर उनके पति को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया जाता है, तो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सीएम का पद संभाल सकती हैं। आइए जानते हैं कौन हैं कल्पना सोरेन? जो झारखंड की अगली मुख्यमंत्री बन सकती हैं।

कौन हैं कल्पना सोरेन?

कल्पना सोरेन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी हैं। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सदस्य हैं और वर्तमान में रांची के पास एक स्कूल की संचालिका हैं। कल्पना सोरेन विधायक नहीं हैं और अगर वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेती हैं तो उन्हें छह महीने के भीतर उपचुनाव जीतकर विधानसभा का सदस्य बनना होगा। लेकिन इस मामले में एक बाधा यह भी है कि साल 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीती हुई विधानसभा का कार्यकाल एक साल से भी कम समय में समाप्त हो रहा है, इसलिए उपचुनाव की संभावना को खारिज किया जा सकता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hemant Soren (@hemantsorenjmm)

कहां की रहने वाली हैं कल्पना सोरेन?

कल्पना सोरेन का जन्म 1976 में रांची में हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया, उसके बाद एमबीए किया है। वह राजनीति से दूर रहती हैं, लेकिन सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वह महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में काम करती हैं। 

उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। उनका परिवार ओडिशा के मयूरभंज जिले से नाता रखता है। कल्पना की शादी हेमंत सोरेन से 7 फरवरी 2006 को हुई और उनके दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम निखिल और अंश है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hemant Soren (@hemantsorenjmm)

इसे भी पढ़ें: जानिए झारखंड से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स

क्या करती हैं कल्पना सोरेन?

कल्पना सोरेन को झारखंड की अगली मुख्यमंत्री के रूप में एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है। उनकी राजनीतिक पहुंच और सामाजिक कार्यों में अनुभव उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाते हैं। कल्पना का पहले कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है। कल्पना ऑर्गेनिक फॉर्मिंग, स्कूल संचालन, व्यवसाय और सोशल चैरिटी के कामों में रुचि रखती हैं। इसके साथ ही उनके पास तीन व्यावसायिक इमारत है जिनकी कीमत लगभग 5 करोड़ है। वह महिला एवं बाल सशक्तिकरण पर कार्यक्रमों में भी नियमित रूप से शामिल होती हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानें तो कल्पना सोरेन पहली बार सुर्खियों में तब आई, जब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने यह आरोप लगाया था कि हेमंत सोरेन ने बीवी कल्पना सोरेन के व्यवसाय के लिए गलत ढंग से प्लॉट उनके नाम किया था।  जो कि आदिवासियों के लिए बनाए गए प्लॉट पूल का हिस्सा थी। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hemant Soren (@hemantsorenjmm)

अगर कल्पना सोरेन झारखंड की मुख्यमंत्री बनती हैं, तो वह भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी। वह झारखंड में महिलाओं के लिए कई योजनाओं और कार्यक्रमों की शुरुआत में शामिल रही हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Ani/wikibio

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।