Ghar Mein Kaha Rakhe Matka: घर में रखी जाने वाली हर वस्तु का संबंध वास्तु से होता है। ठीक ऐसे ही घर में रखा हुआ मटका भी वास्तु से जुड़ा होता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में मटका रखना शुभ होता है और कई प्रकार के लाभ भी पहुंचाता है, लेकिन यह पूर्णतः इस बात पर निर्भर करता है कि घर में मटका कहां रखा है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर की किस दिशा में मटका रखना चाहिए और क्या है इसके पीछे का महत्व।
वास्तु शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि घर की उत्तर दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में घर की उत्तर दिशा में मटका रखना चाहिए। घर की उत्तर दिशा में मटका रखने से सभी देवी और देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
यह भी पढ़ें: Laddu Gopal: लड्डू गोपाल को भोग लगाते समय जरूर करें इस मंत्र का जाप
इसके अलावा, मटके को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में उत्तर दिशा में मटका रखने से धन अलाभ के भी योग बनेंगे। उत्तर दिशा कुबेर देव की मानी जाती है। इस दिशा में मटका रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा के अलावा पूर्व दिशा में भी मटका रखना शुभ होता है। पूर्व दिशा सूर्य की होती है और सूर्य को भाग्य का प्रतीक माना जाता है। पूर्व दिशा में मटका रखने से भाग्य का साथ मिलता है।
यह भी पढ़ें: पीपल में हल्दी चढ़ाने से क्या होता है?
साथ ही, सूर्य की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है। जितना जरूरी मटका रखने की दिशा है उतना ही जरूरी है उसे रखने का तरीका। आप जिस भी दिशा में मटका रख रहे हैं मटके को सीधा सतह पर कभी नहीं रखन चाहिए।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मटके को हमेशा किसी न किसी चीज के ऊपर ही रखना चाहिए। इससे मटके का शुभ प्रभाव घर में बेहतर तौर पर संचारित हो पाता है और नकारात्मक ऊर्जा भी घर से हमेशा के लिए चली जाती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर में कहां रखना चाहिए मटका और क्या है उसके लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।